गोवध निवारण अधिनियम के मामलें में अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि व 4000 रुपये का अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन”अभियान के दृष्टिगत संतकबीरनगर पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज दिनाँक 08.09.2026 को माननीय न्यायालय सी0जे(0एस0डी0)/ए0सी0जे0एम0 जनपद संतकबीरनगर द्वारा 01 अभियुक्त को गोवध निवारण अधिनियम के मामलें में जेल में बिताई गयी अवधि व 4000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

घटना विवरणः-

वादी मुकदमा प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा श्री कृष्म मोहन सिंह द्वारा अभियुक्त नाम पता सालिकराम पुत्र गुरदीन निवासी गौहनिया माफी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के कब्जे से 02 राशि गोवंशीय पशु बरामद करते हुए थाना बखिरा पर अभियोग पंजीकृत कर उ0नि0 श्री जय प्रकाश यादव द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया था ।

सजा विवरणः-*

मु0अ0सं0 247/2007 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित अभियुक्त उपरोक्त द्वारा जुर्म स्वीकार के आधार पर उपरोक्त धाराओ में जेल में बितायी गया अवधि व 4000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है । अर्थदण्ड की अदायगी अभियुक्त उपरोक्त को 02 माह का साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगा ।

अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

रमेश दूबे

दिनाँक 03.09.2026 से 07.09.2026 तक अभियान में कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान दिनाँक 03.09.2026 से 07.09.2026 तक थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली एवं बखिरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए।

थाना वार बरामदगी का विवरण निम्नवत है—

• थाना कोतवाली खलीलाबाद — 62 किलो 300 ग्राम

• थाना दुधारा — 13 किलो 600 ग्राम

• थाना महुली — 56 किलो 200 ग्राम

• थाना बखिरा — 114 किलो 800 ग्राम

इस प्रकार जनपद में अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान को निरन्तर प्रभावी रूप से चलाते हुए नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया

रमेश दूबे

संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त नाम पता मुसई पुत्र स्व0 हबीब निवासी कुरसुरी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को 600 ग्राम अवैध गाँजा के साथ के गिरफ्तार कर आज दिनांक 06.09.2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरः पालन करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. मुसई पुत्र स्व0 हबीब निवासी कुरसुरी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।

पंजीकृत अभियोग– मु0अ0स0 378/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।

बरामदगी- 600 ग्राम अवैध गाँजा ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल-* उ0नि0 श्री दिलीप कुमार सिंह, उ0नि0 श्री गौतम यादव, हे0का0 आनन्द दूबे, का0 विकास साहनी, का0 शनि यादव ।

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक गणेश चौहान संबंधित को लगाई फटकार
रमेश दूबे

एक साल पहले मिली जमीन, अब तक नहीं मिलीं मूलभूत सुविधाएं; विधायक ने दिए जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

संतकबीरनगर। तहसील धनघटा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर गंभीर मामला सामने आया। गायघाट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों को करीब एक वर्ष पूर्व जिगना गांव में आवासीय जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन लंबे समय बाद भी वहां जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। इससे बाढ़ पीड़ित परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।समाधान दिवस में शिकायत सुनने के दौरान जब यह मामला विधायक गणेश चंद्र चौहान के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। विधायक स्वयं खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, बिजली विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जिगना गांव पहुंचे।मौके पर विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और अब तक उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन आवंटित होने के बावजूद बिजली, सड़क, पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। सुविधाओं के अभाव में उन्हें रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक गणेश चंद्र चौहान ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि पात्र बाढ़ पीड़ितों को जमीन आवंटित करने के बाद उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना उचित नहीं है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते रहने और बाढ़ पीड़ित परिवारों को जल्द राहत दिलाने पर जोर दिया।।
महुली थाने पर पहुंचकर विधायक गणेश चंद्र चौहान ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
आस्था और उल्लास के रंग में डूबा महुली थाना परिसर
रमेश दूबे


भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे जिले में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों से लेकर पुलिस थानों तक भक्ति और आस्था का माहौल नजर आया। इसी क्रम में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चौहान ने क्षेत्र का दौरा कल पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री चौहान ने विशेष रूप से थाना महुली  व धनघटा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं वहां मौजूद लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए धनघटा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

प्रभारी निरीक्षक महूली दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में जन्माष्टमी के अवसर पर थानों में आकर्षक सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं।   धनघटा विधायक की मौजूदगी से समारोह में उत्साह और बढ़ गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म की रक्षा, सत्य का साथ देने और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके उपदेश आज भी मानव जीवन को सही दिशा दिखाते हैं।
उन्होने पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान जब लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं, उस समय पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजन से मुलाकात कर उन्हें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। लोगों से उनका आत्मीय संवाद और जनसंपर्क चर्चा का विषय रहा। इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने की भेंट, अपनी पुस्तकों की प्रतियां की भेंट

रमेश दूबे

लखनऊ। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री जी को अपनी लिखित दो पुस्तकों—“योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान” तथा “एचआर प्रबंधन”—की प्रतियां सादर भेंट कीं।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने दोनों पुस्तकों का अवलोकन करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। मुख्यमंत्री जी ने दोनों पुस्तकों पर अपने हस्ताक्षर भी किए तथा डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को भविष्य में विकास और सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लेखन एवं जनजागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने अपनी पुस्तक “योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान” में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विभिन्न सकारात्मक बदलावों, विकास, सुशासन, सुरक्षा व्यवस्था तथा औद्योगिक विकास को प्रमुखता से रेखांकित किया है। वहीं, “एचआर प्रबंधन” पुस्तक में आधुनिक मानव संसाधन प्रबंधन, बेहतर कार्य संस्कृति, कर्मचारी विकास तथा औद्योगिक संस्थानों में एचआर विभाग की भूमिका एवं जिम्मेदारियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी द्वारा पुस्तकों पर हस्ताक्षर कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करने के लिए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री एस.के. अग्रवाल तथा प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से हुई यह मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रही तथा उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से वे भविष्य में भी विकास, सुशासन और मानव संसाधन प्रबंधन जैसे विषयों पर सार्थक लेखन करते रहेंगे।

कलान के अनाथ मासूमों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर कर नीलमणि ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रमेश दूबे

- नाथनगर ब्लॉक के ग्राम कलान के अनाथ बच्चों के लिए फिर घरेलू सामान और मिठाइयां भेंट करके उनकी खैरियत जानी

- इन अनाथ और मासूम बच्चों में दिखती है माधव की छवि, इनके साथ पर्व मना कर मिला आत्मीय सुख - नीलमणि

धरती पर प्रेम, आश्रय और न्याय स्थापित करना ही भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश का सार रहा है। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धनघटा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने शुक्रवार को कलान के अनाथ मासूमों के साथ यह पर्व मना कर भगवान भगवान श्रीकृष्ण के विचारों को आत्मसात करने का समाज को संदेश दिया है।

हैसर धनघटा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि एवम् पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि शुक्रवार की सुबह नाथनगर ब्लॉक के कलान गांव पहुंचे। कलान के अनाथ मासूमों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मना कर दिन की शुरुआत किया। बच्चों के लिए घरेलू आवश्यक सामान, खाद्यान और मिठाइयां लेकर पहुंचे नीलमणि ने उनकी खैरियत जानी और बच्चों के सिर पर अपना हाथ फेर कर उनका अभिभावक होने का अहसास दिलाया। इससे पहले नीलमणि ने माता पिता के सानिध्य से वंचित इन अनाथ बच्चों के लिए रिहायशी आवास बनवाने के साथ ही गृहस्थी के लिए जरूरी हर सामान उपलब्ध कराकर उनके परवरिश का जिम्मा भी उठाया। अपने व्यस्त समय के बावजूद कोई पर्व हो या त्यौहार हर खुशियां बांटने उनके पास पहुंचते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां बांटने के बाद नीलमणि ने कहा कि इन बच्चों में उन्हें कान्हा का प्रतिबिंब नजर आया। इनके साथ पर्व मनाकर उन्हें आत्मीय संतुष्टि मिलती है। उन्होंने जनपद वासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए इन बच्चों पर प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा हमेशा बने रहने की भी कामना किया। पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने उम्मीद जताया कि इन बच्चों का बचपन माँ बाप के दुलार से भले ही वंचित रहा हो लेकिन माधव की कृपा से समाज के हर व्यक्ति का स्नेह हमेशा बना रहेगा। उन्होंने बच्चों के सुखद और समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की कामना किया।

चोरी की बुलट को कबाड़ में बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, विधि विरुद्ध कार्य करने वाला 01 बालक निरुद्ध 25,000 रुपये नकद बरामद
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना*  के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों एवं 01 विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालक को आज दिनांक 03.09.2026 को सिकटहा पुलिया के पास से अभियुक्तगण को 25,000 रुपया नकद के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 02.09.2026 को वादी मो0 इरफान खान पुत्र मो0 मुस्लिम खान निवासी मानपुर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि में उनके भाई मो0 गुफरान खान के घर के सामने खड़ी बुलट मोटरसाइकिल नं0 UP58X 2616 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 368/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 317(4), 317(5) एवं 112 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण / निरुद्ध बालक का विवरण*-
1. मदन गुप्ता पुत्र स्व0 बुद्धुराम निवासी सिकटहा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
2. आशिफ शेख पुत्र युसुफ शेख निवासी मुमताज नगर भीमण्डी थाना भीमण्डी जनपद ठाणे (महाराष्ट्र) हाल पता ग्राम मानपुर, थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
3. 01 विधि विरुद्ध कार्य करने वाला बालक।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्तगण एवं विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालक द्वारा बताया गया कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि में उन्होंने परसौना रोड, महुली स्थित एक घर के सामने खड़ी बुलट मोटरसाइकिल नं0 UP58X 2616 चोरी कर ली थी तथा उसे मदन गुप्ता की कबाड़ की दुकान पर 25,000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की निशानदेही पर मदन गुप्ता की कबाड़ की दुकान पर पहुंचकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मदन गुप्ता द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों व्यक्ति एक बुलट मोटरसाइकिल लेकर उसके पास आए थे, जिसके बदले उसने उन्हें 25,000 रुपये दिए थे। बाद में मोटरसाइकिल चोरी की होने की जानकारी होने पर उसने उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेच दिया।
*बरामदगी का विवरण*
• ₹25,000/- नकद
• ₹2,600/- जामा तलाशी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*- उ0नि0 श्री सोमनाथ मिश्रा, उ0नि0 श्री गौतम यादव, हे0का0 आनन्द दूबे, का0 सुनील कुमार सिंह
1305 में राजधानी रहा महुली आज अपनी पहचान के लिए संघर्षरत
रमेश दुबे

### **ऐतिहासिक विरासत को पुनः पहचान दिलाने और नगर पंचायत का दर्जा देने की उठी मांग**

**महुली, संत कबीर नगर।**

इतिहास केवल बीते हुए समय की कहानी नहीं होता, बल्कि वह किसी क्षेत्र की पहचान, गौरव और भविष्य की दिशा तय करने वाली धरोहर होता है। संत कबीर नगर जनपद का **महुली** ऐसा ही एक ऐतिहासिक क्षेत्र है, जिसका गौरवशाली अतीत आज सरकारी उपेक्षा और राजनीतिक नफा-नुकसान के बीच कहीं धुंधला होता दिखाई दे रहा है।

इतिहास के अनुसार **वर्ष 1305 में महाराजा अलख देव ने महुली को अपनी राजधानी बनाकर इस राजवंश की नींव रखी थी।** अर्थात जिस महुली को आज एक सामान्य कस्बे या क्षेत्र के रूप में देखा जाता है, उसका अतीत कभी सत्ता, शासन और राजकीय वैभव का केंद्र हुआ करता था।

समय के साथ परिस्थितियां बदलीं। **वर्ष 1774 में 16वें शासक महाराजा सरफराज पाल ने महसों को अपनी सुरक्षित राजधानी बनाया।** इसके बाद यह क्षेत्र **‘महसों रियासत’** के नाम से प्रसिद्ध हुआ। राजधानी भले ही महुली से स्थानांतरित हो गई, लेकिन महुली का ऐतिहासिक महत्व समाप्त नहीं हुआ।

विडंबना यह है कि जिस महुली ने सदियों पहले एक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी, वही महुली आज अपनी **मूल पहचान और अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत** है।

देश और प्रदेश में कई सरकारें आईं और चली गईं। विकास के अनेक दावे हुए, नई योजनाएं बनीं और प्रशासनिक व्यवस्था में लगातार परिवर्तन हुए, लेकिन महुली की ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित करने की दिशा में अपेक्षित गंभीर पहल आज भी दिखाई नहीं देती।

आज भी जब लोग अपने सरकारी दस्तावेजों में **‘परगना महुली पूर्व, पश्चिम, उत्तर अथवा दक्षिण’** जैसे शब्द देखते हैं, तो स्वाभाविक रूप से उनके मन में सवाल उठता है—**आखिर महुली ही क्यों?**

बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी कि जिस नाम को वे अपने कागजों में केवल एक प्रशासनिक पहचान के रूप में देखते हैं, उसके पीछे **सैकड़ों वर्षों का गौरवशाली इतिहास** छिपा हुआ है।

### **महुली को केवल परगना नहीं, ऐतिहासिक पहचान के रूप में देखा जाए**

यह समय है कि सरकार और प्रशासन महुली के इतिहास को केवल पुराने दस्तावेजों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जनमानस के सामने लाने के लिए ठोस कदम उठाएं।

**सरकार से हमारी प्रमुख मांगें हैं—**

1. महुली के ऐतिहासिक एवं राजवंशीय इतिहास का आधिकारिक दस्तावेजीकरण कराया जाए।
2. महुली के ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों का सर्वेक्षण कर उनका संरक्षण किया जाए।
3. महुली के गौरवशाली इतिहास को दर्शाने वाला **ऐतिहासिक स्मारक/हेरिटेज स्थल** विकसित किया जाए।
4. महुली के प्रमुख स्थानों पर इसके इतिहास से संबंधित **शिलापट्ट एवं सूचना पट्ट** लगाए जाएं।
5. विद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में महुली के इतिहास को स्थानीय इतिहास के रूप में प्रचारित किया जाए।
6. महुली के समुचित विकास के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
7. महुली को **नगर पंचायत का दर्जा देने** की मांग पर राजनीतिक लाभ-हानि से ऊपर उठकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय लिया जाए।
8. महुली के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन एवं सांस्कृतिक मानचित्र पर स्थान दिलाने की पहल की जाए।

**महुली किसी एक व्यक्ति, दल या सरकार की विरासत नहीं है। यह आने वाली पीढ़ियों की धरोहर है।**

राजनीतिक समीकरण बदलते रहेंगे, सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन इतिहास हमेशा जीवित रहेगा। आवश्यकता इस बात की है कि महुली के उस इतिहास को फिर से सम्मान मिले, जिसे समय की धूल और सरकारी उदासीनता ने लगभग विस्मृत कर दिया है।

**जिस महुली ने वर्ष 1305 में राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी, क्या वह आज अपने अस्तित्व और सम्मान के लिए इतनी बड़ी हकदार भी नहीं है कि उसे उसका उचित विकास और प्रशासनिक पहचान मिल सके?**

सरकार से अपेक्षा नहीं, अब **ठोस पहल की मांग** है—
**महुली के इतिहास को पुनः सम्मान मिले, उसकी पहचान पुनः स्थापित हो और उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।**

**✍️ कमल नारायण द्विवेदी**
**महुली, संत कबीर नगर**
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जनपद के समस्त थाना परिसरों एवं रिजर्व पुलिस लाइन में चला विशेष स्वच्छता अभियान
रमेश दूबे

*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर थाना परिसरों, मंदिर एवं आसपास के स्थानों को बनाया स्वच्छ एवं सुंदर*

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना परिसरों एवं रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना परिसरों में स्थित मंदिरों, मंदिर के आसपास के स्थानों, कार्यालय, बैरक एवं थाना परिसर के अन्य हिस्सों की विशेष साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा एकजुट होकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर एवं रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित मंदिरों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करते हुए स्वेच्छा से सामूहिक श्रमदान किया। साथ ही कार्यालय, बैरक, परिसर एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई कर उन्हें व्यवस्थित किया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को देखते हुए मंदिर परिसरों एवं आसपास के स्थानों की विशेष साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं एवं पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार किया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने अपने नियमित कर्तव्यों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए टीम भावना, अनुशासन एवं सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व के अवसर पर थाना परिसरों एवं पुलिस लाइन में स्थित मंदिरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, सकारात्मक सोच, आस्था एवं कर्तव्य के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है।

समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सामूहिक श्रमदान से सेवा, स्वच्छता और संस्कार की भावना प्रदर्शित हुई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद के समस्त थाना परिसरों एवं रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित मंदिरों तथा उनके आसपास स्वच्छ, सुंदर एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार किया गया।