जन समस्याओं पर सपा ने तरबगंज में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन* *गोण्डा।*

समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र तरबगंज के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में सपा नेताओं ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार के जन विरोधी व दमनकारी नीतियों की आलोचना करते हुए प्रदेश सरकार को को कटघरे में खड़ा किया और प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा।

मांगपत्र में चीनी के दामों में अचानक की गई बीस पच्चीस रुपये किलो की बढ़ोतरी वापस लेने और किसानों को गन्ने का दाम छह सौ रुपये कुंतल निर्धारित करने व पन्द्रह दिनों में भुगतान करने एवं अयोध्या में श्री राम मंदिर में की गई चंदा चोरी के प्रकरण में श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। मांग पत्र में तहसील क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लिए निगरानी समिति बनाकर प्रतिमाह बैठक करने, ध्वस्त बिजली व्यवस्था में सुधारने शिक्षा का वातावरण बनाने व बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में पारदर्शी ढंग से राहत कार्यक्रम चलाने की मांग दुहराई गई है।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के टी तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष विजय सिंह टिंटू, विवेक सिंह बाबा व जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे,साधना सिंह, सोनू ओझा, साहब राम यादव, सोनू यादव,धर्म सिंह, बृजेश मिश्रा, रमेश तिवारी, गुड्डू सिंह चौसेला, सब्बू यादव, हृदय राम यादव, पिंटू तिवारी, रमेश यादव एवं राम बाबू यादव आदि प्रमुख नेता व पार्टी समर्थक कार्यकर्ता शामिल रहे।

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

गोण्डा। दिनांक 07.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान चुंगी नाका के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 109 पैकेटों में कुल 302 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम दीपक कुमार पुत्र ईश्वरदीन, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी सैदलपुर, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना को0 नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गोण्डा के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती

गोण्डा 08 सितम्बर 2026 - जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। SIS Limited की ओर से सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिले के सभी विकासखंडों में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भर्ती कैंप में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। भर्ती अभियान 10 सितंबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगा और सभी कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। विकासखंडवार कार्यक्रम के अनुसार वजीरगंज में 10 व 11 सितंबर, तरबगंज में 12 व 15 सितंबर, परसपुर में 16 व 18 सितंबर, बेलसर में 19 व 21 सितंबर, बभनजोत में 22 व 23 सितंबर, नवाबगंज में 24 व 25 सितंबर, मनकापुर में 26 व 28 सितंबर, कटरा बाजार में 5 व 6 अक्टूबर, करनैलगंज में 9 व 10 अक्टूबर, हलधरमऊ में 12 व 13 अक्टूबर, मुजेहना में 17 व 19 अक्टूबर, छपिया में 21 व 22 अक्टूबर, रुपईडीह में 23 व 24 अक्टूबर, पंडरीकृपाल में 26 व 27 अक्टूबर तथा झंझरी में 28 व 29 अक्टूबर को भर्ती कैंप आयोजित होगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर संबंधित विकासखंड में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9236915649 एवं 7348142910 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवोदय विद्यालयों में कक्षा नौं व ग्यारह में प्रवेश के लिए LEST-2027 का ऑनलाइन आवेदन शुरू*

गोण्डा, 07 सितम्बर 2026 - नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा नौं एवं ग्यारह की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST) -2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा नौं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी तथा कक्षा ग्यारह में प्रवेश के लिए पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा एवं प्रवेश संबंधी अन्य शर्तों की जानकारी के लिए पोर्टल पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस (विवरणिका) का अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। समिति द्वारा देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में योग्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। LEST के माध्यम से कक्षा नौं एवं ग्यारह की रिक्त सीटों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा कर दें।

कक्षा IX के लिए: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix9

कक्षा XI के लिए: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi11

थाना को0 देहात पुलिस द्वारा जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

गोण्डा। 10.07.2026 को वादिनी किरन पत्नी पवन कुमार निवासी दुल्लापुर तरहर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गई कि समय करीब 15ः30 बजे अवधेश पुत्र हरीश निवासी नरपतपुरवा करनपुर थाना कोतवाली देहात तथा राजन, साजन पुत्रगण रमेश एवं रमेश की पत्नी निवासी चाँदपुर थाना कोतवाली देहात द्वारा वादिनी की नम्बर की जमीन पर बलपूर्वक कब्जा किया जा रहा था। वादिनी द्वारा विरोध करने पर विपक्षीगण द्वारा उसके साथ लात-मुक्का एवं लाठी-डण्डे से मारपीट की गई। वादिनी के देवर अरविन्द पुत्र राधेश्याम यादव द्वारा बचाने का प्रयास करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वादिनी एवं उसके देवर को चोटें आईं। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उ0नि0 सहदेव दूबे मय हमराह पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त अवधेश पुत्र हरीश निवासी नरपतपुरवा करनपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

महिला से चेन छिनैती की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार


छिनैती की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल फोन व अवैध तमंचा-कारतूस बरामद-

गोण्डा। दिनांक 02.09.2026 को वादिनी ममता सिंह पत्नी मनीप्रकाश सिंह, निवासी जानकीपुरम लखनऊ, अपने मायके ग्राम चौहरजा पुरवा, मौजा मधईपुर कुर्मी, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा से अपनी करीब 08 वर्षीय पुत्री एवं माता के साथ लखनऊ जाने के लिए निकली थीं। पैर में तकलीफ होने के कारण उन्होंने परसपुर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार से सहायता मांगी, जिस पर वह तीनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर परसपुर की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान करीब 03ः10 बजे दिन में मोल्हू पुरवा गांव के पास पीछे से काले-लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर वादिनी के गले से करीब एक तोला वजन की सोने की चेन छीन ली गई तथा दोनों मौके से फरार हो गए। उक्त घटना के संबंध में थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था।

कार्यवाही

थाना परसपुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्र में भ्रमण शील तथा भौरीगंज रोड बाईपास पुलिया के पास सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चरहुआ बाईपास की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर दोनों मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई, इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई तथा दोनों व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर पकड़ लिया गया। जामा तलाशी में अभियुक्त आदेश सिंह के कब्जे से पीली धातु की चेन तथा मोबाइल फोन एवं अभियुक्त करन सिंह के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामद चेन के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा दिनांक 02.09.2026 को मोल्हू पुरवा के पास महिला से चेन छिनैती की घटना करना स्वीकार किया गया।

किराने की दुकान में चोरी के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के ₹520/- बरामद*

गोण्डा। दिनांक 04.09.2026 को वादी मुन्ना सिंह पुत्र स्व0 रामदुलारे सिंह निवासी मोहल्ला बड़गाँव, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि प्रातः करीब 08ः00 बजे वह अपनी किराने की दुकान खोल रहा था। इसी दौरान उसे दुकान के अन्दर किसी व्यक्ति के होने का आभास हुआ। दुकान के अन्दर जाकर देखने पर अंकित साहू पुत्र रामफेर साहू निवासी मोहल्ला बड़गाँव, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, वादी की आवाज सुनकर दुकान के पिछले दरवाजे से भाग गया। दुकान की जांच करने पर गल्ले में रखे ₹1,500/- नकद एवं मोबाइल फोन गायब मिला। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही-

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में रात्रिगश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम के दौरान घटना से संबंधित अभियुक्त अंकित साहू को दिनांक 07.09.2026 को समय करीब 01ः40 बजे गिरजा स्टेडियम, सेमरा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की धनराशि में से ₹520/- नकद बरामद हुए। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अब हर सप्ताह होगी एनीमिया की निगरानी

- गंभीर मामलों में मिलेगा एफसीएम व ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा

- जुलाई में मंडल की 12500 गर्भवती महिलाओं में मिला गंभीर एनीमिया

- 93 फीसदी से अधिक को मिला उपचार

गोण्डा, 06 सितंबर 2026: गर्भवती व धात्री महिलाओं में गंभीर एनीमिया की पहचान और उपचार को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग साप्ताहिक निगरानी करेगा। महानिदेशक, परिवार कल्याण की ओर से जारी निर्देशों के बाद देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में एनीमिया के गंभीर मामलों की पहचान, उपचार और रिपोर्टिंग की नियमित समीक्षा की जाएगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में मंडल में 4.19 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच हुई। इनमें 2.81 लाख यानी 67.30 फीसदी महिलाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। जांच में 12,500 महिलाएं गंभीर एनीमिया से ग्रसित मिलीं। इनमें से 11,654 यानी 93.23 फीसदी महिलाओं को उपचार मिला। मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) राहुल पटेल ने बताया कि उपचार से छूटे शेष मामलों की पहचान के लिए अब साप्ताहिक स्तर पर आंकड़ों की निगरानी की जाएगी।

जिलेवार आंकड़ों में श्रावस्ती में गंभीर एनीमिया के उपचार की दर सबसे बेहतर 97.14 फीसदी रही। बलरामपुर में 93.98 फीसदी, बहराइच में 102.83 फीसदी और गोण्डा में 83.13 फीसदी महिलाओं का उपचार हुआ। उपचार की संख्या बलरामपुर में 4,010, बहराइच में 3,230, गोण्डा में 3,159 और श्रावस्ती में 1,255 रही। अधिकारियों के अनुसार बहराइच में 100 फीसदी से अधिक उपचार दर दूसरे स्थानों से रेफर होकर आई महिलाओं के उपचार के कारण रही।

गंभीर एनीमिया में एफसीएम और ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा -

मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला महिला/संयुक्त चिकित्सालयों और एफआरयू-सीएचसी पर फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज (एफसीएम) इंजेक्शन की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। वहीं मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट सेंटर के माध्यम से जरूरत के अनुसार आईवी आयरन सुक्रोज और ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हर शुक्रवार होगी रिपोर्टिंग-

प्रभारी अपर निदेशक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि हाल ही में जारी शासन के निर्देशों के अनुसार अब एनीमिया उपचार की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। सभी जिलों से लाभार्थियों का विवरण संबंधित अभिलेखों से सत्यापित कर संकलित किया जाएगा। हर शुक्रवार यूपीटीएसयू के सहयोग से निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य इकाइयों से नियमित रूप से उपचार की जानकारी लेने के साथ हर माह जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आंकड़ों की समीक्षा होगी। इससे उपचार में देरी वाले मामलों और स्वास्थ्य इकाइयों की जरूरतों की पहचान कर समय पर सुधारात्मक कार्रवाई की जा सकेगी।

रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में वामा वेलनेस कैम्प के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाएं-*

गोण्डा। आज दिनांक 06.09.2026 को प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित ’’अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल’’ में ’’वामा वेलनेस कैम्प’’ के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में होम्योपैथिक एवं जिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में एलोपैथिक चिकित्सक डॉ0 शिवपाल मौर्य, फार्मासिस्ट ऋषभ श्रीवास्तव, एल0टी0 आयुषी श्रीवास्तव, ’’होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ0 जितेन्द्र कुमार, फार्मासिस्ट ननकू सिंह सहित चिकित्सकीय टीम द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गईं। चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना, पुलिसकर्मियों को स्वस्थ एवं कार्यक्षम बनाए रखना तथा उनके कल्याण से संबंधित सुविधाओं को प्रभावी रूप से उपलब्ध कराना है। शिविर में उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

शिक्षक दिवस पर TGT-PGT अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, पुरानी नियमावली व पुराने पैटर्न की बहाली को लेकर युवा मंच ने झोंकी ताकत

प्रयागराज, 05 सितंबर 2026। TGT-PGT के लगभग 20 हजार रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर युवा मंच का अनिश्चितकालीन आंदोलन छठवें दिन भी जारी रहा। शिक्षक दिवस पर आंदोलन ने निर्णायक रूप लेते हुए पांच अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ गए।

आमरण अनशन पर शिमला पटेल, मीना देवी, रोशन सरोज, प्रवीण कुमार एवं अभिषेक कुमार बैठे हैं। अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सरकार पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न के आधार पर भर्ती विज्ञापन जारी करने का निर्देश उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को नहीं देती, तब तक वे आमरण अनशन समाप्त नहीं करेंगे।

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने योगी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को अचानक नियमावली में बदलाव नहीं करना चाहिए। अभ्यर्थियों की तर्कसंगत मांगों पर तत्काल उचित निर्णय लेते हुए अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न के आधार पर विज्ञापन जारी करने का आदेश देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नियमों में अचानक बदलाव से सात लाख से अधिक युवा प्रभावित हो रहे हैं, जबकि ये अभ्यर्थी 16 सितंबर 2025 तक निर्धारित नियमों के अनुसार योग्य थे। युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई 11 जून से लगातार जारी है। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव, शिक्षा निदेशक सहित कई अधिकारियों से मुलाकात कर मांग रखी गई, लेकिन समाधान नहीं होने पर अब निर्णायक आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

अनिल सिंह ने कहा कि वर्षों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के हित में सरकार तत्काल निर्णय लेते हुए TGT-PGT के लगभग 20 हजार रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न के आधार पर विज्ञापन जारी कराए। साथ ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अचानक परीक्षा पद्धति में किए गए बदलाव, सामान्य अध्ययन तथा माइनस मार्किंग को वापस लिया जाए और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) लागू न की जाए।

आंदोलन में अमित पांडेय, अमरीश पाण्डेय, बृजेश सिंह, अमर जीत सिंह, राकेश अग्रहरि, अखिलेश वर्मा, एल.के. चौधरी, रमेश पांडे, गंगा प्रसाद, प्रमोद दूबे, कमलाकर सिंह, राजेंद्र वर्मा, आनंद मिश्रा, रिंकी चौहान, दीपा सिंह, सहनाज खान, पियूष यादव, राकेश पटेल, अनिता सिंह, सुनीता यादव सहित सैकड़ों प्रतियोगी उपस्थित रहे।