शार्ट सर्किट से ट्रक की टंकी में लगी आग

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )बीआईटी पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि भोपा थानाक्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी काला पुत्र जाफर काशीपुर से ट्रक में कचरा लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। जब इसका ट्रक बीआईटी पुलिस चौकी से थोडी दूर गांव कासमपुर खोला के निकट पहंुचा तभी शार्ट सर्किट से ट्रक की टंकी में आग लग गई। चालक ने तुरंत ट्रक रोक कर आग बुझाने का प्रयास किया तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहंुची फायर ब्रिगेड ने कडी मश्क्कत के बाद काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग से ट्रक में कई लाख रूपये का नुकसान हुआ है।

रेस्टोरेंट संचालक से खाना मंगवाने के नाम पर 13 हज़ार ठगे

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर)

कस्बें के एक रेस्टोरेंट संचालक से ठग ने खाना पैक करवाकर मंगवाने के नाम पर खाने के भुगतान का अधिक पेमेंट डालने का मैसेज भेजकर 13 हजार रुपये ठग लिए।पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मीरापुर कस्बें में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित गोल्डन टाउन रेस्टोरेंट के मालिक अकरम मेवाती के फोन पर रविवार की देर रात एक अनजान नम्बर से फोन कॉल आई फोनकर्ता ने खुद को मीरापुर नगर पंचायत में कार्यरत अजय शर्मा बताते हुए 12 लोगों का खाना पैक करने की बात कही और ऑनलाइन भुगतान करने को कहा जिस पर रेस्टोरेंट मालिक अकरम ने खाना तैयार करा दिया।कुछ समय बाद फिर उक्त फोनकर्ता का फोन आया तथा खाने का बिल पूछा जिस पर अकरम ने 2500 रुपये का बिल बताया तो फोन करता ने 1500 रुपये ऑनलाइन डालने की बात कही और एक हज़ार रुपये आकर नकद देने की बात कहते हुए अकरम को एक बार 500 तथा दोबारा 15000 रुपये डालने का मैसेज भेजा तथा पुनः अकरम को फोन करके गलती से 15,500 रुपये उसके खाते में आने की बात कहते हुए खाने के 2500 रुपये काटकर बाकी रकम वापिस डालने को कहा जिस पर रेस्टोरेंट स्वामी ने 13,000 रुपये वापिस फोनकर्ता के खाते में ऑनलाइन भेज दिए,इसके बाद काफी देर तक भी जब कोई पैक हुआ खाना लेने नही आया तो रेस्टोरेंट मालिक ने अजय शर्मा को फोन करके खाना ठंडा होने की बात कहते हुए पैक रखा खाना मंगवाने की बात कही जिस पर अजय शर्मा ने बताया कि उसने तो खाने कोई ऑर्डर ही नही किया।जिसके बात अकरम को ठगी का अहसास हुआ।पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सवेरा होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है पुलिस ने मामलें जांच कर दी है।

मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार


(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर। गांव रसूलपुर गढ़ी स्थित भैरव मन्दिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है

गांव रसूलपुर गढ़ी स्थित भैरव मंदिर के दान पात्र का 2 सितंबर को अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने उसी समय मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने सूचना पर थाना मंसूरपुर के गांव सोहजनी तागान निवासी आदित्य पुत्र योगेश त्यागी को भूम्मा रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज के समीप से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के 1623 रूपये बरामद कर उसका चालान कर दिया है

बन्द पड़े मकान में घुसकर चोर ने हजारों की नकदी व लाखों के जेवर चोरी किए

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

कस्बें के मौहल्ला मुश्तर्क में परिवार के साथ बाहर गए व्यक्ति के बंद पड़े मकान को चोर ने खंगाल दिया,चोर ने छत के रास्ते में प्रवेश कर हज़ारों रुपयों की नकदी व लाखों की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए

कस्बें के मौहल्ला मुश्तर्क में रहने इरफ़ान पुत्र हनीफ ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि करीब दस दिन पूर्व 27 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था इसी बीच 4 सितम्बर शुक्रवार की सुबह एक चोर छत पर लगे जंगले को उखाड़कर उनके घर में घुसा और पहले घर में स्थित दुकान का गल्ला तोड़कर वहाँ रखें 8000 रूपये चोरी किये इसके बाद घर के कमरें में रखें लाखों रुपयों की कीमत के सोने की झुमकी,चेन व पेंडल समेत अन्य जेवरात चोरी कर लिए,शनिवार की देर शाम घर पहुँचे मौलाना इरफ़ान ने सामान बिखरा पड़ा देखा उन्हें चोरी का पता चला मीरापुर में लगातार हो रही चोरी की घटना से नागरिकों में पुलिस के प्रति रोष पनप रहा है

केंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हुआ


(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

रामराज से बाइक से अपने घर शुक्रताल लौट रहें युवक की बाइक में कासमपुरखोला के समीप एक केंटर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ,मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया ,जहाँ से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया,परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है

शनिवार की शाम शुक्रताल निवासी सुधांशु शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा रामराज से वापिस अपने गांव शुक्रताल लौट रहा था इस दौरान बीआईटी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक अनियंत्रित केंटर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी ,जिससे वह दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा और परिजनों को इसकी सूचना दी जिस पर परिजन जानसठ पहुंच गए और घायल युवक को एक निजी अस्पताल ले गए,जहाँ युवक का ऑपरेशन हुआ और उसकी एक ऊँगली कट गई ,पुलिस ने केंटर को कब्जे में ले लिया

कान्हा गऊशाला में मनाया गया गऊ उत्सव,राजयमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया गऊ पूजन
विपिन राठौर सनातन धर्म में गौ सेवा ही सच्ची सेवा

सैकड़ो गौसेवकों ने गऊ पूजन कर गौ रक्षा का सकंल्प लिया।

मीरापुर।संवाददाता-कस्बें की कान्हा गऊशाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गऊ उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।गऊ उत्सव में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राजयमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) ने गऊ पूजन किया।इस दौरान एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा,नायाब तहसीलदार अजय कुमार,समाजसेवी सतीश तरीका,भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ ने भी गऊ पूजन किया,इस दौरान मौजूद सैकड़ो गौसेवकों ने गौ रक्षा का सकंल्प लिया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को मीरापुर की कान्हा गऊशाला में विगत वर्षो  की भांति गऊ उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल का चेयरमैन जमील अहमद,गौसेवक अभीषेक गर्ग,अमित मित्तल,पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी ने बुकें भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने पूजन कर किया।इस दौरान पंडित अनिल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान श्री गणेश व श्री कृष्ण की पूजा विधिवत कराई।इसके उपरांत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व एसडीएम रश्मि लाम्बा,अधिशासी अधिकारी नीलम पाण्डेय,चेयरमैन जमील मलिक,संघ के सतीश तरीका,गऊ सेवक अमित मित्तल,भाजपा जिला प्रतिनिधि अभिषेक गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आर.के पाराशर,मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प0 राहुल शर्मा, नीतू चौधरी समेत अन्य गऊ सेवकों ने गऊ पूजन किया तथा गौ वंशों को गुड़, हरा चारा व केले खिलाएं इसके बाद आरती की गई।इस दौरान मौजूद सैकड़ो महिला व पुरुष गौसेवकों ने गौ वंशों की पूजा की। इस दौरान मौजूद गौसेवकों ने गौवंशो की रक्षा का सकंल्प लिया।इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गौ सेवा का मौका मिलना बड़े ही सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा की सनातन धर्म में गौ सेवा ही सच्ची सेवा है भगवान श्री कृष्ण को गौ माता से विशेष प्रेम था इसलिए भगवान श्री कृष्ण की भक्ति का सबसे आसान मार्ग गौ सेवा ही है,इस दौरान मुख्यरूप से सतीश तरीका,गौ सेवक अमित मित्तल,भाजपा नेता गौसेवक अभिषेक गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० आर.के. पाराशर,मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प0 राहुल शर्मा,मीरापुर प्रेस क्लब महासचिव वरिष्ठ पत्रकार ऋतु मोहन ,पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी,अमित डागा,अरुण यादव,विकास गोयल,अखिलेश गोयल, पंकज शारदा, अनिरुद्ध शारदा,मनोज मदान,सुनील दत्त शर्मा,प्रथम अग्रवाल,मनोज मदान, अजय शर्मा,लाला ब्रजभूषण अग्रवाल,विकास कौशिक,राहुल रस्तौगी,पंकज संगल,भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर,रूप सिंह,अजीत तितोरिया,राघव सिंघल ,आमिर खान,अजय शर्मा,सत्यम कुमार,रेनू मित्तल,अंशु डागा,आदि गौसेवक मौजूद रहें।
मीरापुर की कान्हा गऊशाला में गऊ उत्सव में पूजा करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व अन्य गौसेवक

कान्हा गऊशाला को राज्यमंत्री ने 11 हज़ार रूपये दान दिए
मीरापुर में नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गऊशाला से जुड़े करीब 270 गौ सेवकों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को देखकर राज्यमंत्री ने गौसेवकों की प्रशंसा की और उनके सहयोग की सराहना करते हुए राज्यमंत्री ने कान्हा गऊशाला में सहयोग के लिए गऊ सेवकों की 11 हज़ार रूपये की सहयोग राशि प्रदान की|
शिकायत के बाद प्रशासन की नींद टूटी ,श्री योगमाया मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने कराई सफाई

विपिन राठौर

प्राचीन श्री महा योगमाया मंदिर के मुख्यद्वार के सामने फैली थी कीचड़ और गन्दगी

समाजसेवी विकास गौतम की शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन

मीरापुर।संवाददाता-कस्बें के प्राचीन श्री महा योगमाया मंदिर के समीप कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर कब्जा किये जाने बाद गंदे पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से मंदिर के मुख्य द्वार के सामने गन्दा पानी और कीचड़ भर गया था जिससे मंदिर का प्रवेश द्वार बंद हो गया था तथा गंदे पानी और कीचड़ की बदबू के चलते मौहल्ले वासियों का जीवन नरकीय बन गया था,गंदगी में मच्छर पैदा होने से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ रही थी,नागरिकों को गंदे पानी व कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा था,नगर पंचायत बार बार गुहार के बाद भी कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ था,जिस कारण नागरिको को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

गंदे पानी व मार्ग पर फैली कीचड़ से त्रस्त समाजसेवी विकास गौतम ने मामलें की शिकायत जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर की थी,शिकायत होते ही प्रशासन की नींद टूट गयी और गुरुवार को नायाब तहसीलदार अजय कुमार,हल्का लेखपाल व नगर पंचायत कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने पड़ी कीचड़ व गंदगी को हटाने का कार्य शुरू कराया,जिससे नागरिकों ने राहत की सास ली,समाजसेवी विकास गौतम ने रास्ते को कब्जामुक्त कराने की भी मांग उच्चाधिकारियों से की है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि रास्ते से अवैध कब्जा हट जाये तो गन्दा पानी और कीचड़ मंदिर के सामने नहीं भरेगा,नायाब तहसीलदार ने राजस्व अभिलेखों के अनुरूप मार्ग सुचारु कराने का आश्वासन दिया।

मीरापुर में श्री योगमाया मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने सफाई कराते नायाब तहसीलदार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विष्णु लोक में CMO डॉ. सुनील तेवतिया का भव्य स्वागत-अभिनंदन

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिविल लाइन थाने के सामने स्थित भारत प्रसिद्ध धार्मिक संस्थान विष्णु लोक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) मुजफ्फरनगर डॉ. सुनील तेवतिया का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विष्णु लोक के संचालक पंडित विनय शर्मा ने CMO डॉ. सुनील तेवतिया को पटका पहनाकर एवं रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया और उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ ब्राह्मण नेता पंडित उमादत शर्मा, पंडित ब्रह्मप्रकाश शर्मा एवं सतीश कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर विष्णु लोक में धार्मिक वातावरण के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम में सभी ने भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

धूमधाम के साथ हुई श्री रामलीला ध्वज की स्थापना

विपिन राठौर

श्री रामलीला मंडल द्वारा श्री रामलीला बाज़ार में की गई ध्वज की स्थापना

मीरापुर|संवाददाता-श्री रामलीला मण्डल के तत्वाधान में कस्बें के रामलीला बाज़ार में होने वाली पुरानी रामलीला के ध्वज की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापना की गई,इस दौरान प0अनिरुद्ध शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराकर श्री रामलीला ध्वज की स्थापना कराई

कस्बें के रामलीला बाजार में श्री रामलीला मंडल के तत्वाधान में स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन की जाने वाली 160वीं रामलीला का गुरुवार को ध्वज स्थापित किया गया,श्री रामलीला मंडल के अध्यक्ष पंकज संगल ने बताया कि कस्बें में स्थानीय कलाकारों द्वारा पिछले 160 वर्षो से रामलीला बाजार में श्री रामलीला का मंचन किया जा रहा है,ध्वज स्थापना के साथ श्री रामलीला की तैयारी शुरू हो गई

इस दौरान मुख्य रूप से पंकज संगल,तेजपाल वर्मा,अनीता पुष्कर वत्स,मोहित गर्ग,घनश्याम दास अग्रवाल,पुनीत रस्तौगी,कमलेश भारद्वाज,अतुल अग्रवाल,गगन अग्रवाल,संजीव अग्रवाल,सुमित वर्मा समेत

रामलीला मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे

मीरापुर में श्री रामलीला ध्वज की स्थापना करते रामलीला मंडल के सदस्य

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ मनकामनेश्वर महादेव मंदिर

आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। भारतीय कॉलोनी, नई मंडी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कथा व्यास पंडित अरुण मिश्रा महाराज ने मधुर वाणी एवं भजनों के माध्यम से भगवान श्रीराम जन्म सहित अनेक सुंदर प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर मंडी समिति के व्यापारी नेता एवं नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कथा श्रवण कर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी के अवसर पर भाद्रपद मास में आयोजित होने वाली यह श्रीमद्भागवत कथा 18 वर्षों से निरंतर मंदिर प्रांगण में आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना हुआ है।