भगवतीगंज नगर में श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति बागिया बाबा मंदिर का कम समय में तैयारी पूर्ण करने की योजनाओं पर पदाधिकारियों के साथ हुई मीटि

जनपद बलरामपुर में श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति बगिया बाबा मंदिर भगवतीगंज का एक बैठक मंदिर के हाल में की गई जिसमें अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने कहा कि श्री गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है आगामी 14 सितंबर को श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति बगिया बाबा मंदिर मे मूर्ति स्थापना के बाद पूजन अर्चन करके महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा कम समय में तैयारी पूर्ण करने की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई 21 सितंबर को भगवतीगंज नगर में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से जुलूस निकालकर मूर्ति विसर्जन राप्ती घाट पर किया जाएगा इस मीटिंग में संरक्षण प्रवीण गुप्ता,अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक ,उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता,माधव गुप्ता,कोषाध्यक्ष अमर्त्य गुप्ता आदित्य,मोनू साहू,पवन कुमार गुप्ता,संदीप कुमार,रिंकू कमलापुरी व बाल कमेटी की सभी टीम आदि लोग मीटिंग मौजूद रहे

सेवा संकल्प अभियान को लेकर अटल भवन में भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित।

बलरामपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,अवध क्षेत्र अवधेश पांडेय ‘बादल’ जी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,सदर विधायक पल्टूराम,जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा,नगर पालिका उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता,क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य जगदीश पासवान,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,बिंदु विश्वकर्मा,महेंद्र पांडे,पूर्व जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता,श्याम मनोहर तिवारी,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वरूण सिंह,शिव प्रसाद यादव,आद्या सिंह एवं वंदना पासवान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी,शैलेन्द्र सिंह,अरविंद तिवारी,विनोद आर्या,अजय सैनी,ललिता तिवारी,राम कृपाल शुक्ला,अंशुमान शुक्ला,संदीप उपाध्याय,अमरनाथ शुक्ला,अक्षय शुक्ला,साधना पांडे,सुनीता मिश्रा एवं नंदिनी शुक्ला सहित मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मृतक कोटेदार के आश्रित को दो वर्षों से नहीं मिला न्याय,उचित मूल्य की दुकान के आवंटन में अनियमितता का आरोप।

बलरामपुर की ग्राम सभा अलाउद्दीनपुर का मामला,राज्य मंत्री से निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर की ग्राम सभा अलाउद्दीनपुर में मृतक उचित मूल्य विक्रेता के आश्रित को नियमानुसार दुकान का आवंटन न किए जाने तथा प्रकरण को लंबे समय से लंबित रखे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री सतीश शर्मा से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा मृतक आश्रित राहुल को नियमानुसार उचित मूल्य की दुकान आवंटित कराने की मांग की गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस ने बताया कि ग्राम सभा अलाउद्दीनपुर की उचित मूल्य विक्रेता (कोटेदार) एवं अनुसूचित जाति की महिला रामपता का निधन दिनांक 29 मई 2024 को हो गया था। उनके निधन के उपरांत तेरहवीं संस्कार के बाद उनके पुत्र राहुल ने मृतक आश्रित के रूप में नियमानुसार उचित मूल्य की दुकान के आवंटन के लिए संबंधित विभाग में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया था।

आरोप है कि इसके बावजूद ग्राम प्रधान एवं संबंधित सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा राहुल को उचित प्रक्रिया की जानकारी देने के बजाय गुमराह किया गया तथा ग्राम प्रधान के भतीजे अकमल के पक्ष में उचित मूल्य की दुकान का प्रस्ताव कराने का प्रयास किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उतरौला विधायक श्री राम प्रताप वर्मा के अनुरोध पर तत्कालीन जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा प्रकरण की जांच कराई गई थी। जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार को सौंपी गई। जांच के दौरान मृतका के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए तथा संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया गया।

बताया गया कि जांच के दौरान लेखपाल द्वारा पोर्टल का परीक्षण किए जाने पर राहुल का नाम कोटेदार के रूप में प्रदर्शित होने की जानकारी भी सामने आई। जांच के उपरांत मृतक आश्रित के पक्ष में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद वर्तमान जिलाधिकारी स्तर से भी प्रकरण के निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए जाने की बात कही गई।

इसके बावजूद आरोप है कि संबंधित सप्लाई इंस्पेक्टर मनमंत लाल गुप्ता एवं ग्राम प्रधान द्वारा आज तक मामले का अंतिम निस्तारण नहीं किया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विभिन्न प्रक्रियाओं और बहानों के माध्यम से मामले को लगातार लंबित रखा जा रहा है।

आरोपों के अनुसार कभी उचित मूल्य की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक आयोजित की जाती है और बाद में उसे निरस्त कर दिया जाता है, तो कभी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चयन की प्रक्रिया शुरू कर उसे भी निरस्त कर दिया जाता है। इस प्रकार पिछले लगभग दो वर्षों से प्रकरण किसी न किसी कारण से लंबित बना हुआ है,जिससे मृतक के परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस ने कहा कि मृतक आश्रित राहुल लगातार संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है,लेकिन अब तक उसका प्रकरण नियमानुसार निस्तारित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में पूर्व में जांच एवं अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई न होना गंभीर विषय है।

राज्य मंत्री सतीश शर्मा से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय परीक्षण कराया जाए,जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा मृतक आश्रित राहुल को नियमानुसार उचित मूल्य की दुकान का आवंटन सुनिश्चित कराया जाए,ताकि लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

राष्ट्रसंत राम मंदिर के महानायक कृष्ण जन्मभूमि के प्रणेता महथ अवेध नाथ के पुण्य तिथि 12सितमबर को शोभायात्रा की तैयारियां
बलरामपुर विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा 12 सितंबर महंत अवेद्यनाथ पुण्य तिथि व कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की शोभायात्रा बलरामपुर मुख्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर प्रात 10:00 बजे निकली जाएगी जिसको देवीपाटन महंत मिथलेश नाथ योगी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे।
इस सिलसिले में बलरामपुर जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह अपने मुख्य टीम के साथ जिले में सभी जगह बैठक कर भारी भीड़ जुटाने की तथा लोगों से सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं
भाजपा की मासिक जिला बैठक सम्पन्न,संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन, तुलसी पार्क, बलरामपुर में पार्टी की मासिक जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे। उनके साथ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अकार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, शिव प्रसाद यादव, देवानंद गुप्ता एवं दयाराम प्रजापति, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू एवं बिन्दू विश्वकर्मा, जिला मंत्री बंदना पासवान, अजय सैनी, सुनीता मिश्रा, अवधेश तिवारी तरुण, शैलेन्द्र सिंह, दुष्यंत चौधरी, साधना पांडेय, विष्णु देव गुप्ता, राम कृपाल शुक्ल एवं राम प्रसाद सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों,मंडल प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने‌ तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत
यूं,जी,सी कानून एवं आरक्षण को लेकर सवर्ण नेताओं द्वारा स्थिति ना स्पष्ट किए जाने के विरोध में समाज सेवी पंकज सिंह बंटू ने जिलाधिकारीको पत्र भेजा
            

तुलसीपुर - केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यू जी सी कानून व आरक्षण को लेकर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के सवर्ण नेताओ द्वारा स्तिथि स्पष्ट न किए जाने के विरोध में समाजसेवी पंकज सिंह बंटू सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आगामी 9 सितंबर को स्थानीय कलश चौराहा पर आंदोलन व चक्का जाम की चेतावनी दी है।
   यह जानकारी देते हुए पंकज सिंह ने कहा कि जिले के सवर्ण नेता केवल वोट बैंक के लालच में आरक्षण व यू जी सी पर समूचे समाज को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रहे हैं,इनके द्वारा 8 सितंबर तक अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं की तो 9 सितंबर को कलश चौराहा पर सभी सवर्ण नेताओं का पुतला दहन व चक्का जाम किया जाएगा।इस आंदोलन में सभी आरक्षण व यू जी सी  विरोधियों के शामिल होने का आवाहन किया गया है।
पालिका अध्यक्ष ने महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन,उपहार भेंट कर दिया सम्मान का संदेश
                   
                                     
बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को नगरपालिका की महिला कर्मचारियों के साथ आत्मीयता एवं भाई-बहन के स्नेह के रूप में मनाया। पहली बार आयोजित इस विशेष अवसर पर महिला कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने सभी महिला कर्मचारियों को नगद, मिठाई एवं साड़ी उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं,बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान,सुरक्षा और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका परिवार के प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण है। महिला कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन कर रही हैं। उनके सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए ऐसे अवसरों का आयोजन आपसी संबंधों को और मजबूत करता है।
महिला कर्मचारियों ने भी पालिका अध्यक्ष द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर उनके साथ पर्व मनाने और उपहार भेंट करने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह से सराबोर रहा।
इस अवसर पर प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,नगरपालिका के अधिकारी,सभासदगण,कर्मचारी एवं महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने नगरपालिका परिवार में आपसी सौहार्द,सम्मान और अपनत्व की भावना को और मजबूत किया।
महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कसौधन समाज की बैठक
तुलसीपुर। महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कसौधन समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी 15 सितंबर को आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समाज के अध्यक्ष बबलू प्रभाकर ने बताया कि महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ महर्षि कश्यप का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें महर्षि कश्यप के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही समाज में एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

समारोह को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी की गई है। समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। बैठक में समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने और सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर भी चर्चा की गई।

कसौधन समाज के अध्यक्ष प्रभाकर कसौधन ने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती समाज को अपनी गौरवशाली परंपराओं, संस्कारों और इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। समारोह के माध्यम से सामाजिक एकता के साथ जनसेवा का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष संतोष कसौधन, अभयदेव आर्य, रामकुमार, महामंत्री अमित कसौधन, आलोक कसौधन, विशाल कसौधन, जय ओम कसौधन, शोभित वैभव, घनश्याम कसौधन, श्याम सुंदर, अवधेश कुमार और विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बलरामपुर की चारों दिशाओं में बनेंगे भव्य स्वागत द्वार,नगर की पहचान को मिलेगा नया स्वरूप
                 
                                      
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर की सीमाओं को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने बुधवार को नगर की चारों दिशाओं में स्थित नगर सीमाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित भव्य एवं आकर्षक स्वागत द्वारों के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि नगर की सीमाओं पर निर्मित होने वाले स्वागत द्वार केवल नगर की सीमा को चिह्नित करने तक सीमित नहीं रहेंगे,बल्कि ये बलरामपुर की गौरवशाली पहचान,सांस्कृतिक विरासत,ऐतिहासिक परंपरा और विकास की प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेंगे। उन्होंने कहा कि नगर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मन में बलरामपुर की विशिष्ट पहचान और समृद्ध परंपरा की एक सुंदर एवं सशक्त छवि अंकित हो,इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्वागत द्वारों की परिकल्पना की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वागत द्वारों को आधुनिक,आकर्षक और भव्य स्वरूप दिए जाने के साथ ही इनके निर्माण में नगर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को भी प्रमुखता दी जाएगी। इससे नगर के प्रमुख प्रवेश मार्गों की सुंदरता बढ़ेगी और बलरामपुर की एक विशिष्ट पहचान स्थापित होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बलरामपुर को स्वच्छ,सुंदर,सुव्यवस्थित और भव्य स्वरूप प्रदान करना नगर पालिका की प्राथमिकता और संकल्प है। नगर के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी और बलरामपुर नई पहचान के साथ नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थलों की स्थिति,उपलब्ध स्थान,यातायात व्यवस्था तथा निर्माण की संभावनाओं का भी जायजा लिया। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर प्रस्तावित कार्य को बेहतर एवं आकर्षक स्वरूप में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य,जेई सिविल अविनाश यादव एवं जेई जल धर्मेंद्र गौड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव सामाजिक एकता प्रेम सुरक्षा व समरसता का संदेश देता है रक्षाबंधन
जनपद बलरामपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलरामपुर नगर की ओर से एमएलके पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम के सभागार में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल ने की मुख्य वक्ता मां पार्टेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और भौतिक सुरक्षा का पर्व नहीं,बल्कि जन्म-जन्मांतर के आध्यात्मिक संकल्प का प्रतीक है यह पर्व भारतीय संस्कृति,कर्म सिद्धांत और सनातन जीवन दर्शन की गहरी अवधारणाओं को अपने भीतर समेटे हुए है अपने संबोधन में प्रो.रवि शंकर सिंह ने कहा कि बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधा जाने वाला रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं,बल्कि स्नेह, विश्वास,समर्पण और संकल्प का प्रतीक है भाई भी बहन की रक्षा,सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेता है हालांकि रक्षाबंधन का अर्थ केवल बाहरी या भौतिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है,इसके पीछे आत्मिक और आध्यात्मिक भाव भी जुड़ा हुआ है उन्होंने कर्म सिद्धांत की व्याख्या करते हुए गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई“कर्म प्रधान विश्व कर राखा”का उल्लेख किया उन्होंने कहा कि भारतीय चिंतन परंपरा कर्मप्रधान रही है मनुष्य अपने कर्मों के माध्यम से जीवन की दिशा निर्धारित करता है और कर्मों का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है वर्तमान शरीर ही जीवन की अंतिम अवस्था नहीं है,बल्कि यह दिव्य चेतना की अभिव्यक्ति का माध्यम है वक्ता ने सनातन दर्शन में आत्मा की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर नश्वर है,जबकि आत्मा को सनातन और अविनाशी माना गया है भारतीय ऋषि परंपरा में आत्मा की यात्रा और पुनर्जन्म की अवधारणा का विस्तार से वर्णन मिलता है कर्मों के आधार पर जीव विभिन्न योनियों में जन्म लेता है और यह यात्रा निरंतर चलती रहती है उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन इसी सनातन चिंतन की एक सुंदर अभिव्यक्ति है भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता केवल वर्तमान जीवन तक सीमित नहीं माना जाता,बल्कि इसे आत्मा और चेतना के स्तर पर जुड़े पवित्र संबंध के रूप में देखा जाता है अंत में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का संदेश प्रेम,कर्तव्य,संस्कार और संकल्प का संदेश है रक्षासूत्र की डोर हमें अपने दायित्वों का स्मरण कराते हुए सनातन संस्कृति के मूल्यों से जोड़ती है उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर भी विस्तार से चर्चा की इस दौरान स्वयंसेवकों व माताओं बहनों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर सामाजिक समरसता व रक्षा का संदेश दिया कार्यक्रम में जिला प्रचारक जितेन्द्र,नगर संघचालक देव प्रकाश,नगर प्रचारक रणवीर,नगर कार्यवाह के के सिंह,सेवा भारती विभाग अध्यक्ष बीडी जायसवाल,प्रो.जेपी पांडेय, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,नील मणि,डॉ अजय सिंह पिंकू,बृजेश नारायण सिंह,भानु तिवारी,डॉ शरद सिंह,श्याम सुंदर केसवानी, अजय सिंह,कृष्ण गोपाल गुप्ता,अमन चौहान,झूमा सिंह,राधा मिश्रा,सहित बड़ी संख्या स्वयंसेवक उपस्थित रहे