बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं कर्मचारी यूनियन संघ का दो दिवसीय आठवां सम्मेलन, राज्य एवं जिला शाखा में नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया
राज्यध्यक्ष बने अनिता झा तो जिलाध्यक्ष बनी हेमंती
गया: बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं कर्मचारी यूनियन संघ का दो दिवसीय आठवां सम्मेलन बोधगया प्रखण्ड के टेकुना फार्म स्थित एक होटल सभागार में संपन्न हुई ।कार्यक्रम की शुरुआत झंडा तोलन कर एवं शाहिद बेदी पर माल्यार्पण कर किया गया ।इस मौके पर संघ के पूर्व पदाधिकारी रहे मृत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
![]()
इस दो दिवसीय सभा के साथ पदाधिकारियों का चुनाव की कार्यवाही भी गई ।चुनाव सम्पन्न कराने के लिए बिना कुमारी उपाध्यक्ष आइफ दिल्ली से चुनाव पदाधिकारी के रूप में किशोरी वर्मा ऑल इंडिया फेडरेशन की उपाध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया ।साथ ही अध्यक्ष मंडल के अध्यक्ष अनीता झा मीना कुमारी शोभा कुमारी को बनाया गया।इस मौके पर किशोरी वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय ऑल इंडिया में धरना प्रदर्शन है और हम लोग धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को अपनी मांग को रखेंगे । इस उम्मीद और भरोसा के साथ गया जिला में जिला का और राज्य का चुनाव करके जा रही हूं कि हमारा संगठन मजबूत हो और ज्यादा से ज्यादा संख्या में हमारे बिहार के आंगनबाड़ी सेविका सहायिका भाग ले।
![]()
सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष मीना कुमारी को बनाया गया।वही राज्य अध्यक्ष अनीता झा , महामंत्री नीलम कुमारी,अरवल ,राज्य कोषाध्यक्ष मधु कुमारी गया को बनाया गया है जबकि सचिव रितिका कुमारी उपाध्यक्ष बनाया गया।वही मंजू कुमारी, विजय कुमार, रविंद्र कुमार ,पार्वती कुमारी, शमशाद बेगम,मंटू देवी,कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किये गए।
जिला सम्मेलन के मौके पर जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रश्मि वर्मा सभा में आकर सेविका सहायिकाओं को हौसला बुलंद किया ।वही उपस्थित होकर उनकी मांगों को सुने । गया जिला सम्मेलन में महामंत्री मीना कुमारी एवं निलम कुमारी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की राज्य अध्यक्ष अनीता झा अनुपम कुमार एवं रवींद्र सिंह वीणा गुप्ता ने भाग लिया। जिला के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन सदन में रखा गया जिसे सदन के द्वारा सर्वसमिति से पारित किया गया ।
गया जिला सम्मेलन के दौरान सहसम्मति से सम्मानित अध्यक्ष को अनिता झा ,मुख्य संरक्षक प्रेमलता सिंहा, कार्यकारी अध्यक्ष सुनीला देवी, उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, रेणु कुमारी, इंदु कुमारी, जिला मंत्री मधु कुमारी सहायक जिला मंत्री रितिका कुमारी एवं रेखा कुमारी को बनाया गया ।जबकि अध्यक्ष हेमंती देवी और कोषाध्यक्ष मंजू कुमारी, सहायक कोषाध्यक्ष प्रमिता देवी ,संघर्ष मंत्री मंजू कुमारी रीना कुमारी एवं सुनीता कुमारी एवं रूबिता कुमारी ,लालसा कुमारी, संगठन मंत्री सुलेखा कुमारी उर्मिला देवी बनाये गए। जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुमन कुमारी, अरफा शमीम ,नगिना देवी, अनीता रॉय, सरिता कुमारी आदि उपस्थित रहे।




गयाजी। आगामी पितृपक्ष महासंगम में देश-विदेश से गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा और सुविधा को लेकर प्रशासन के साथ-साथ शहर की स्वयंसेवी संस्थाएं भी अभी से जुट गई हैं। इसी कड़ी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप एवं वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से गयाजी संवास सदन को छह व्हील चेयर उपलब्ध कराई गईं। ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सादे समारोह में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के करकमलों से संवास सदन के सचिव अंकुर जी को छह व्हील चेयर सौंपी गईं।

गया: गया जिले में अगलगी की घटनाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अग्नि सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत रविवार को पटना रोड स्थित सूरज फूड प्रोडक्ट्स (बेकरी) में फायर मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गया। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। मगध मोटर्स, टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता ने त्योहारों को देखते हुए टाटा मोटर्स की कारों, एसयूवी तथा विद्युत कारों एवं एसयूवी की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक अपनी पसंदीदा टाटा कार की बुकिंग अभी करा सकते हैं, ताकि त्योहार के मौके पर उन्हें समय पर वाहन की डिलीवरी मिल सके।


Sep 06 2026, 20:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.9k