जनपद मऊ -: तमसा नदी का बढ़ा जलस्तर, घाटों की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तमसा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

राजघाट और रामघाट समेत तमसा नदी किनारे बने प्राचीन शिव मंदिरों की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया है। बढ़े जलस्तर के कारण घाटों का दृश्य इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तमसा नदी के घाटों के सुंदरीकरण का कार्य भी पूर्व में कराया गया है।

नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी और मनोहारी दृश्य देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों और मोहल्लों से लोग सुबह-शाम घाटों पर पहुंच रहे हैं। लोग घाट की सीढ़ियों पर खड़े होकर नदी के बढ़े पानी का नजारा देख रहे हैं और अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें भी ले रहे हैं।

वहीं, घाट पर पहुंचने वाले छोटे बच्चों में भी नदी के पानी को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। कई बच्चे सीढ़ियों तक पहुंचकर पानी में स्नान करते नजर आ रहे हैं। इससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण नदी का पानी तेजी से बढ़ा है।

ऐसे में बच्चों को नदी के गहरे पानी के पास जाने से रोकना जरूरी है। प्रशासन द्वारा भी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और लोगों को सतर्क करने की जरूरत है, ताकि बढ़े जलस्तर के बीच किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
जनपद मऊ -: बारिश में कच्चा मकान गिरने से गृहस्वामी घायल, गृहस्थी का सामान बर्बाद


मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : तहसील क्षेत्र के सोहराबपुर गांव निवासी जीवित राम का कच्चा मकान बुधवार की देर रात लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक धराशाई हो गया। हादसे में मकान मालिक जीवित राम घायल हो गए। मकान गिरने से घर में रखा अनाज, चारपाई, पंखा, साइकिल और कपड़ों समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित जीवित राम ने बताया कि उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। आवास न होने के कारण वह अपने पूरे परिवार के साथ लंबे समय से जर्जर और कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मकान की कच्ची दीवारें पूरी तरह गीली और कमजोर हो गई थीं।

बुधवार रात अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे मकान का काफी हिस्सा धराशाई हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने के साथ ही हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को भाजपा के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष छोटू प्रसाद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित को आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

वहीं, मकान गिरने की सूचना के बावजूद संबंधित लेखपाल समय से मौके पर नहीं पहुंच सके, जिससे पीड़ित परिवार में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कराने और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
मऊ -: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं व छात्राओं द्वारा जनपद मऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बांधी गई रक्षा-सूत्र
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा दिया गया सुरक्षा, उनके अधिकार एवं सम्मान का भरोसा

आज दिनांक 27.08.2026 को आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद मऊ के संस्थानों से आई महिलाओं व स्कूल से आई छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मऊ में पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार की कलाई पर रक्षा- सूत्र बांधकर भाई- बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया । रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है ।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं/ छात्राओं के व्यक्त किए गए इस स्नेह एवं सम्मान हेतु उनका आभार व्यक्त किया तथा सभी को उपहार, मिष्ठान वितरण कर, आशीर्वाद एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा महिलाओं/ छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकार एवं सर्वोपरि सम्मान का पूर्ण आश्वासन दिया गया ।

इस दौरान पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे ।
जनपद मऊ -: मातृशक्ति को नमन मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम।
जनपद मऊ के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा शामिल होकर उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया |

साथ ही प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का भी शुभारंभ हुआ।
स्वच्छताकर्मी बहनों ने मंत्री ए.के. शर्मा को बांधी राखी, मिला हरसंभव सहयोग का भरोसा

मऊ/ लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर मऊ के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। स्वच्छताकर्मी बहनों ने मंत्री के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।
मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वच्छताकर्मी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में स्वच्छताकर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से काम करने वाले इन कर्मियों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मी बहनें और भाई अपने परिश्रम से शहरों की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके श्रम और सेवाभाव का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री ने स्वच्छताकर्मी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वह उनके साथ खड़े रहेंगे और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
मंत्री शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारियों के निर्वहन का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ एवं सुंदर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में स्वच्छताकर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मी बहनों द्वारा रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधना उनके लिए भावुक और यादगार क्षण है। मंत्री ने सभी स्वच्छताकर्मी बहनों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी मंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार जताया।
जनपद मऊ -: नंदू पोखरा मामले में नया मोड़!
शादी कराने को लेकर बढ़ा विवाद, लड़की पक्ष ने पुलिस चौकी पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप।

मामले में पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
जनपद मऊ -: मातृशक्ति को नमन मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम।

जनपद मऊ के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा शामिल होकर उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया |

साथ ही प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का भी शुभारंभ हुआ।
जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ
12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे लोक अदालत का लाभ उठाते हुए सुलह-समझौते योग्य मामलों का निस्तारण कराएं।
जनपद मऊ के खुरहट बाजार में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत!
जनपद मऊ के खुरहट बाजार में बुधवार दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फसलों के लिहाज से काफी फायदेमंद मानी जा रही है।

तेज बारिश के चलते सड़कों पर चारों ओर पानी बहता नजर आया। बारिश का यह खूबसूरत नजारा वीडियो में साफ देखा जा सकता है।
जनपद मऊ -: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मऊ में गूंजेगा ‘विकसित भारत’ का युवा संकल्प
डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज में 27 अगस्त को होगा ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’; प्रधानमंत्री करेंगे युवाओं को वर्चुअल संबोधित

मऊ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 27 अगस्त 2026 को डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, युवा सहभागिता, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।

कार्यक्रम में देशभर के लगभग 1600 से अधिक स्थानों से लाखों युवा जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर युवा संवाद का आयोजन होगा, जिसमें युवा अपने विचार, सुझाव और आकांक्षाएं साझा करेंगे।

महाविद्यालय प्रशासन ने जनपद के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।