मऊ -: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं व छात्राओं द्वारा जनपद मऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बांधी गई रक्षा-सूत्र
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा दिया गया सुरक्षा, उनके अधिकार एवं सम्मान का भरोसा
आज दिनांक 27.08.2026 को आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद मऊ के संस्थानों से आई महिलाओं व स्कूल से आई छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मऊ में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की कलाई पर रक्षा- सूत्र बांधकर भाई- बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया । रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है ।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं/ छात्राओं के व्यक्त किए गए इस स्नेह एवं सम्मान हेतु उनका आभार व्यक्त किया तथा सभी को उपहार, मिष्ठान वितरण कर, आशीर्वाद एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा महिलाओं/ छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकार एवं सर्वोपरि सम्मान का पूर्ण आश्वासन दिया गया ।
इस दौरान पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे ।
Aug 27 2026, 18:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1