जनपद मऊ -: मातृशक्ति को नमन मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम।
जनपद मऊ के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा शामिल होकर उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया |

साथ ही प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का भी शुभारंभ हुआ।
स्वच्छताकर्मी बहनों ने मंत्री ए.के. शर्मा को बांधी राखी, मिला हरसंभव सहयोग का भरोसा

मऊ/ लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर मऊ के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। स्वच्छताकर्मी बहनों ने मंत्री के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।
मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वच्छताकर्मी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में स्वच्छताकर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से काम करने वाले इन कर्मियों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मी बहनें और भाई अपने परिश्रम से शहरों की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके श्रम और सेवाभाव का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री ने स्वच्छताकर्मी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वह उनके साथ खड़े रहेंगे और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
मंत्री शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारियों के निर्वहन का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ एवं सुंदर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में स्वच्छताकर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मी बहनों द्वारा रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधना उनके लिए भावुक और यादगार क्षण है। मंत्री ने सभी स्वच्छताकर्मी बहनों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी मंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार जताया।
जनपद मऊ -: नंदू पोखरा मामले में नया मोड़!
शादी कराने को लेकर बढ़ा विवाद, लड़की पक्ष ने पुलिस चौकी पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप।

मामले में पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
जनपद मऊ -: मातृशक्ति को नमन मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम।

जनपद मऊ के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा शामिल होकर उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया |

साथ ही प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का भी शुभारंभ हुआ।
जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ
12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे लोक अदालत का लाभ उठाते हुए सुलह-समझौते योग्य मामलों का निस्तारण कराएं।
जनपद मऊ के खुरहट बाजार में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत!
जनपद मऊ के खुरहट बाजार में बुधवार दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फसलों के लिहाज से काफी फायदेमंद मानी जा रही है।

तेज बारिश के चलते सड़कों पर चारों ओर पानी बहता नजर आया। बारिश का यह खूबसूरत नजारा वीडियो में साफ देखा जा सकता है।
जनपद मऊ -: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मऊ में गूंजेगा ‘विकसित भारत’ का युवा संकल्प
डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज में 27 अगस्त को होगा ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’; प्रधानमंत्री करेंगे युवाओं को वर्चुअल संबोधित

मऊ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 27 अगस्त 2026 को डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, युवा सहभागिता, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।

कार्यक्रम में देशभर के लगभग 1600 से अधिक स्थानों से लाखों युवा जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर युवा संवाद का आयोजन होगा, जिसमें युवा अपने विचार, सुझाव और आकांक्षाएं साझा करेंगे।

महाविद्यालय प्रशासन ने जनपद के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
जनपद मऊ -: खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण का अवसर
मऊ। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बेरोजगार युवक-युवतियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र त्रिभुवन राम ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण, एक माह का कुकरी (पाक कला) एवं बेकरी प्रशिक्षण तथा 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शामिल है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन राजकीय फल संरक्षण केंद्र, आजमगढ़, मऊ एवं बलिया में किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अनुभवी व्यक्तियों द्वारा प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही खाद्य उत्पाद तैयार करने, प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीकों तथा उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा अपने स्तर पर छोटे एवं मध्यम खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केंद्र, रैदापुर, आजमगढ़ के पर्यवेक्षक श्री हवलदार से मोबाइल नंबर 9506146766 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं मऊ एवं बलिया के अभ्यर्थी पर्यवेक्षक श्री त्रिभुवन राम से 7068795267 पर संपर्क कर प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जनपद मऊ -: मऊ में निषाद समाज का विरोध
कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ लाइव टीवी डिबेट में कथित अभद्र भाषा और गाली-गलौज को लेकर महंत राजू दास के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मऊ में निषाद समाज के लोगों ने महंत राजू दास के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

समाज के लोगों ने कथित आपत्तिजनक भाषा की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
जनपद मऊ -: ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री A.K. शर्मा जी ने दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री A.K. शर्मा जी ने पावन पर्व रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान का पवित्र पर्व है। हमारी माताएं और बहनें परिवार व समाज की शक्ति हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हम सभी को सदैव संकल्पित रहना चाहिए।

इस रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लें।
समस्त माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं |