जनपद मऊ -: मऊ में निषाद समाज का विरोध
कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ लाइव टीवी डिबेट में कथित अभद्र भाषा और गाली-गलौज को लेकर महंत राजू दास के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मऊ में निषाद समाज के लोगों ने महंत राजू दास के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

समाज के लोगों ने कथित आपत्तिजनक भाषा की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
जनपद मऊ -: ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री A.K. शर्मा जी ने दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री A.K. शर्मा जी ने पावन पर्व रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान का पवित्र पर्व है। हमारी माताएं और बहनें परिवार व समाज की शक्ति हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हम सभी को सदैव संकल्पित रहना चाहिए।

इस रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लें।
समस्त माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं |
बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
मऊ ।बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।

जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जनपद मऊ -: किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर मऊ जनपद के किसान संगठनों ने घोसी सांसद राजीव राय को सौंपा ज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर मऊ जनपद के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज घोसी के लोकप्रिय सांसद श्री राजीव राय के प्रतिनिधि को   देश और क्षेत्र के किसानों की गंभीर समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत मांग-पत्र/ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को याद दिलाया कि 9 दिसंबर 2021 को ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी, बिजली के निजीकरण पर रोक और किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी के संबंध में लिखित आश्वासन दिया था। परंतु, पिछले पाँच वर्षों में भी इन वादों को पूरा नहीं किया गया है, जिससे अन्नदाताओं में भारी रोष व्याप्त है।

ज्ञापन के मुख्य बिंदु और माँगें:

कानूनी एमएसपी: डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार C2+50% के फॉर्मूले के तहत सभी फसलों के लिए कानूनी रूप से गारंटीकृत एमएसपी और खरीद की पुख्ता व्यवस्था लागू की जाए।

व्यापक कर्जमाफी: देश के किसानों और कृषि मजदूरों की बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए संपूर्ण कर्जमाफी की जाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिले।

श्रम व कृषि कानून: चार श्रम संहिताओं को रद्द कर मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, बिजली निजीकरण विधेयक, बीज विधेयक और खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े जनविरोधी संशोधनों को वापस लिया जाए।

मुक्त व्यापार समझौते (FTA): भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते और अन्य ऐसे समझौतों को रद्द किया जाए, जो देश की कृषि और छोटे उद्योगों को बर्बाद कर रहे हैं।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली: भारतीय खाद्य निगम (FCI) की मजबूती सुनिश्चित करते हुए साइलो में कॉरपोरेट दखल को समाप्त किया जाए।

सांसद को सौंपे गए इस ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसानों की इन लंबित और न्यायसंगत मांगों पर केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा शीघ्र ही सार्थक कदम नहीं उठाए गए, तो देश के किसान 26 नवंबर 2026 (ऐतिहासिक किसान आंदोलन की छठी वर्षगाँठ) से एक बार फिर राष्ट्रव्यापी और तीव्र संघर्ष शुरू करने के लिए विवश होंगे।

सांसद श्री राजीव राय के प्रतिनिधि ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद इस पर उचित स्तर पर चर्चा करने और किसानों की आवाज को उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से, रामकुमार भारती दीनानाथ मौर्य, राम नवल सिंह, शैलेन्द्र कुमार, राम प्रवेश यादव, सिकंदर, अब्दुल अज़ीम खां, बसंत कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुबाष चक्रदेवा, छागुर चौहान, कैलाश चौहान, चंद्र शेखर चौहान, जे पी, छवि शर्मा, दिनेश, उपस्थित रहे।
जनपद मऊ -: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश-
आज दिनांक 25.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।

निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में स्कूल प्रबंधक को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन  दिनेशदत्त मिश्रा के कुशल निर्देशन मे थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को हलधरपुर से पूर्वी गेट के पास से मु0अ0सं0- 173/26 धारा 75(2)/115(2)/352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना हलधरपुर जनपद मऊ से सम्बन्धित अभियुक्त अशोक सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र विरेन्द्रकान्त सिंह निवासी कुडसर थाना हलधरपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0-173/26 धारा 75(2)/115(2)/352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1. अशोक सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र विरेन्द्रकान्त सिंह निवासी कुडसर थाना हलधरपुर जनपद मऊ ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक-  25.08.2026
2.स्थान-  हलधरपुर से पूर्वी गेट के पास
जनपद मऊ -: दहेज हत्या के मामले में वांछित 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को पवनी मोड़ के पास से मु0अ0सं0- 361/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना घोसी जनपद मऊ से सम्बन्धित अभियुक्तगण क्रमशः 1.नागेन्द्र चौहान पुत्र स्व0 रामकरन चौहान, 2. नितेश चौहान पुत्र नागेन्द्र चौहान व 3. उर्मिला देवी पत्नी नागेन्द्र चौहान निवासीगण ग्राम गदुरा (मझवारा) थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0- 361/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना घोसी जनपद मऊ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1.नागेन्द्र चौहान पुत्र स्व0 रामकरन चौहान, निवासी ग्राम गदुरा (मझवारा) थाना घोसी जनपद मऊ
2. नितेश चौहान पुत्र नागेन्द्र चौहान निवासी ग्राम गदुरा (मझवारा) थाना घोसी जनपद मऊ
3. उर्मिला देवी पत्नी नागेन्द्र चौहान निवासी ग्राम गदुरा (मझवारा) थाना घोसी जनपद मऊ ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक-  25.08.2026
2.स्थान-  पवनी मोड़ के पास
जनपद मऊ -: अश्लील हरकत करने व अश्लील गाना गाने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन  दिनेशदत्त मिश्र के कुशल निर्देशन में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को वीर अब्दुल हमीद पब्लीक स्कूल मर्यादपुर के पास से मु0अ0सं0- 76/26 धारा 296  बीएनएस थाना रामपुर जनपद मऊ से सम्बन्धित अभियुक्त अविनाश गौड़ पुत्र सुरेन्द्र गौड़ निवासी ग्राम लखनौर थाना रामपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0- 76/26 धारा 296  बीएनएस थाना रामपुर जनपद मऊ । 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1. अविनाश गौड़ पुत्र सुरेन्द्र गौड़ निवासी ग्राम लखनौर थाना रामपुर जनपद मऊ ।
आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सां0 24/2026 धारा 351(2)/352  BNS थाना रामपुर, मऊ ।
2. मु0अ0स0 32/2026 धारा 87/137(2) BNS थाना रामपुर, मऊ ।
3. मु0अ0स0 76/2026 धारा 296 BNS थाना रामपुर, मऊ । 
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक-  25.08.2026
2.स्थान-  वीर अब्दुल हमीद पब्लीक स्कूल मर्यादपुर के पास
जनपद मऊ -: थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा गुम/खोये हुए कुल 01 अदद मोबाइल फोन कीमत लगभग-  10,000/- वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को आवेदक कयामुद्दीन पुत्र वकील अहमद ग्राम खैरामुहम्मदपुर पवई जनपद आजमगढ़ का गुम/ खोये हुए 01 अदद मोबाइल फोन INFINIX HOT40I कीमती लगभग- 10,000/- (दस हजार रूपया) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उसके मालिक को तस्दीक कर सुपुर्द किया गया ।

मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है किं मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें जिससे त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
जनपद मऊ -: मदरसा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय आवाम एकता पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
मऊ। जनपद में संचालित अनुदानित मदरसों से जुड़े विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय आवाम एकता पार्टी की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने मदरसों की भूमि, भवन, प्रबंधन, शिक्षकों की नियुक्ति और सरकारी अनुदान के उपयोग समेत कई बिंदुओं की जांच कराने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में संचालित अनुदानित मदरसों के भवन किस भूमि पर बने हैं और भूमि का स्वामित्व किसके नाम है, इसकी अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच कराई जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि मदरसों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां नियमानुसार हुई हैं या नहीं।

पार्टी ने नियुक्तियों, वेतन भुगतान तथा अनुदान से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कराने की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की बात कही है। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच के माध्यम से वास्तविक स्थिति सामने लाने और यदि कहीं अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

मदरसों से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश में पहले भी विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई होती रही है।