जनपद मऊ -: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश-
आज दिनांक 25.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।

निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में स्कूल प्रबंधक को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन  दिनेशदत्त मिश्रा के कुशल निर्देशन मे थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को हलधरपुर से पूर्वी गेट के पास से मु0अ0सं0- 173/26 धारा 75(2)/115(2)/352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना हलधरपुर जनपद मऊ से सम्बन्धित अभियुक्त अशोक सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र विरेन्द्रकान्त सिंह निवासी कुडसर थाना हलधरपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0-173/26 धारा 75(2)/115(2)/352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1. अशोक सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र विरेन्द्रकान्त सिंह निवासी कुडसर थाना हलधरपुर जनपद मऊ ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक-  25.08.2026
2.स्थान-  हलधरपुर से पूर्वी गेट के पास
जनपद मऊ -: दहेज हत्या के मामले में वांछित 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को पवनी मोड़ के पास से मु0अ0सं0- 361/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना घोसी जनपद मऊ से सम्बन्धित अभियुक्तगण क्रमशः 1.नागेन्द्र चौहान पुत्र स्व0 रामकरन चौहान, 2. नितेश चौहान पुत्र नागेन्द्र चौहान व 3. उर्मिला देवी पत्नी नागेन्द्र चौहान निवासीगण ग्राम गदुरा (मझवारा) थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0- 361/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना घोसी जनपद मऊ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1.नागेन्द्र चौहान पुत्र स्व0 रामकरन चौहान, निवासी ग्राम गदुरा (मझवारा) थाना घोसी जनपद मऊ
2. नितेश चौहान पुत्र नागेन्द्र चौहान निवासी ग्राम गदुरा (मझवारा) थाना घोसी जनपद मऊ
3. उर्मिला देवी पत्नी नागेन्द्र चौहान निवासी ग्राम गदुरा (मझवारा) थाना घोसी जनपद मऊ ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक-  25.08.2026
2.स्थान-  पवनी मोड़ के पास
जनपद मऊ -: अश्लील हरकत करने व अश्लील गाना गाने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन  दिनेशदत्त मिश्र के कुशल निर्देशन में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को वीर अब्दुल हमीद पब्लीक स्कूल मर्यादपुर के पास से मु0अ0सं0- 76/26 धारा 296  बीएनएस थाना रामपुर जनपद मऊ से सम्बन्धित अभियुक्त अविनाश गौड़ पुत्र सुरेन्द्र गौड़ निवासी ग्राम लखनौर थाना रामपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0- 76/26 धारा 296  बीएनएस थाना रामपुर जनपद मऊ । 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1. अविनाश गौड़ पुत्र सुरेन्द्र गौड़ निवासी ग्राम लखनौर थाना रामपुर जनपद मऊ ।
आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सां0 24/2026 धारा 351(2)/352  BNS थाना रामपुर, मऊ ।
2. मु0अ0स0 32/2026 धारा 87/137(2) BNS थाना रामपुर, मऊ ।
3. मु0अ0स0 76/2026 धारा 296 BNS थाना रामपुर, मऊ । 
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक-  25.08.2026
2.स्थान-  वीर अब्दुल हमीद पब्लीक स्कूल मर्यादपुर के पास
जनपद मऊ -: थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा गुम/खोये हुए कुल 01 अदद मोबाइल फोन कीमत लगभग-  10,000/- वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को आवेदक कयामुद्दीन पुत्र वकील अहमद ग्राम खैरामुहम्मदपुर पवई जनपद आजमगढ़ का गुम/ खोये हुए 01 अदद मोबाइल फोन INFINIX HOT40I कीमती लगभग- 10,000/- (दस हजार रूपया) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उसके मालिक को तस्दीक कर सुपुर्द किया गया ।

मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है किं मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें जिससे त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
जनपद मऊ -: मदरसा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय आवाम एकता पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
मऊ। जनपद में संचालित अनुदानित मदरसों से जुड़े विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय आवाम एकता पार्टी की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने मदरसों की भूमि, भवन, प्रबंधन, शिक्षकों की नियुक्ति और सरकारी अनुदान के उपयोग समेत कई बिंदुओं की जांच कराने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में संचालित अनुदानित मदरसों के भवन किस भूमि पर बने हैं और भूमि का स्वामित्व किसके नाम है, इसकी अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच कराई जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि मदरसों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां नियमानुसार हुई हैं या नहीं।

पार्टी ने नियुक्तियों, वेतन भुगतान तथा अनुदान से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कराने की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की बात कही है। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच के माध्यम से वास्तविक स्थिति सामने लाने और यदि कहीं अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

मदरसों से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश में पहले भी विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई होती रही है।
जनपद मऊ -: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर-दही समेत चार नमूने लिए।
मऊ। आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार, 25 अगस्त को छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने बढ़ुआ गोदाम स्थित फोरलेन पर वाहन संख्या DL 1M-D 0210 को रोककर निरीक्षण किया। वाहन में विक्रय के लिए भंडारित खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान पनीर, लस्सी, क्लासिक दही और तड़का छाछ के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, विजय प्रकाश, अजीत कुमार त्रिपाठी और ओम प्रकाश यादव भी शामिल रहे। विभाग ने त्योहारी सीजन में मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
जनपद मऊ -: महिला सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा।

मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती गीता बिंद ने मंगलवार को जनपद मऊ में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में आयोजित महिला जनसुनवाई में कुल 10 प्रकरण सामने आए। सदस्या ने संबंधित थानाध्यक्षों को मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने 24 नवजात बालिकाओं को वस्त्र वितरित किए और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके जन्म से लेकर शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य तक सभी को जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए।

सदस्या ने बच्चों से तकनीक का सदुपयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। विकासखंड परदहा में जन चौपाल के दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

बाद में वन स्टॉप सेंटर के औचक निरीक्षण में उन्होंने महिलाओं को मिल रही सहायता, काउंसलिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन शासन की प्राथमिकता है।
महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश
जनपद मऊ -: आज पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़  सुनील कुमार सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार एंव पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर जनपदों में आगामी पंचायत चुनाव, संगठित अपराध एवं माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही, सूचनाओं पर पुलिस रिस्पांस, जनसुनवाई एवं प्रशासनिक बिन्दुओं पर समीक्षा व महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़  सुनील कुमार सिंह द्वारा सर्किट हाउस सभागार आजमगढ़ में मंडलीय समीक्षा बैठक कर जनपदों में आगामी चुनाव, कानून व्यवस्था, अपराध नियत्रंण व महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही, गौतस्करों व अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी, माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन दहन के सम्बन्ध में तथा यातायात निदेशालय द्वारा चलाये गये (ZFD) Zero Fatality District सड़क सुरक्षा कार्ययोजना के सम्बन्ध में संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में परिक्षेत्र के समस्त जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे
जनपद मऊ -: कृषि विभाग में 33 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र
अनिल शर्मा

मऊ। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर चयनित जनपद के 33 अभ्यर्थियों को मंगलवार को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मधुबन विधायक राम विलास चौहान ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल रहा। विधायक राम विलास चौहान ने कहा कि नव चयनित प्राविधिक सहायकों की तैनाती जनपद के विभिन्न विकासखंडों में की जाएगी। वे कृषि विभाग से जुड़े तकनीकी कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ किसानों तक सरकारी योजनाओं, कृषि तकनीक और विभागीय सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों की सफलता उनके परिश्रम और योग्यता का परिणाम है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर समेत कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मौजूद रहे।