महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश
जनपद मऊ -: आज पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार एंव पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर जनपदों में आगामी पंचायत चुनाव, संगठित अपराध एवं माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही, सूचनाओं पर पुलिस रिस्पांस, जनसुनवाई एवं प्रशासनिक बिन्दुओं पर समीक्षा व महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा सर्किट हाउस सभागार आजमगढ़ में मंडलीय समीक्षा बैठक कर जनपदों में आगामी चुनाव, कानून व्यवस्था, अपराध नियत्रंण व महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही, गौतस्करों व अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी, माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन दहन के सम्बन्ध में तथा यातायात निदेशालय द्वारा चलाये गये (ZFD) Zero Fatality District सड़क सुरक्षा कार्ययोजना के सम्बन्ध में संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में परिक्षेत्र के समस्त जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे

जनपद मऊ -: आज पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार एंव पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर जनपदों में आगामी पंचायत चुनाव, संगठित अपराध एवं माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही, सूचनाओं पर पुलिस रिस्पांस, जनसुनवाई एवं प्रशासनिक बिन्दुओं पर समीक्षा व महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अनिल शर्मा
मऊ लोकल: पंचायत सहायकों ने मानदेय में वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित कार्रवाई की जाए।
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से स्कूलों की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की नियमित निगरानी की जा रही है। जिले में 1,208 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब 1.25 लाख बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर नजर रखने के लिए KPI आधारित व्यवस्था लागू की गई है।
मऊ। खुरहट बाजार से मुहम्मदाबाद गोहाना जाने वाली एनएच-128बी सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है।
मऊ। ‘ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ’ और ‘स्वाभिमान साइकिल यात्रा’ के तहत साइकिल यात्रियों ने मऊ में प्रदर्शन किया। बलिया के बैरिया स्थित द्वाबा शहीद स्मारक से शुरू हुई यह यात्रा करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय कर नई दिल्ली पहुंचेगी।
मुहम्मदाबाद गोहना में जयसवाल समाज द्वारा श्रावणी पूजा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री शामिल हुईं।
Aug 25 2026, 20:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1