जनपद मऊ -: खुरहट बाजार–  मुहम्मदाबाद गोहाना मार्ग बदहाल, जलभराव से एनएच-128बी पर बढ़ा खतरा
मऊ। खुरहट बाजार से मुहम्मदाबाद गोहाना जाने वाली एनएच-128बी सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है।

सड़क पर के बगल में जगह-जगह धंसाव और गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद सड़क के कई हिस्सों में पानी जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की निकासी के लिए न तो उचित व्यवस्था है और न ही नाली की सुविधा, जिसके कारण जलभराव बना रहता है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क के और अधिक टूटने तथा धंसने की आशंका बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने और नाली निर्माण की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन सुरक्षित रह सके।
मऊ में साइकिल यात्रियों ने उठाई EVM हटाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन
मऊ। ‘ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ’ और ‘स्वाभिमान साइकिल यात्रा’ के तहत साइकिल यात्रियों ने मऊ में प्रदर्शन किया। बलिया के बैरिया स्थित द्वाबा शहीद स्मारक से शुरू हुई यह यात्रा करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय कर नई दिल्ली पहुंचेगी।

मऊ में प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराने, कॉलेजियम सिस्टम समाप्त करने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने समेत विभिन्न मांगें उठाई गईं।

साइकिल यात्रियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को संवैधानिक तरीके से सरकार और संबंधित संस्थाओं तक पहुंचाना चाहते हैं। यात्रियों के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर

जनजागरूकता बढ़ाना और अपनी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाना है।
संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया

जनपद मऊ -: पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में दिनांक 24.08.2026 को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया

इस अभियान के अंतर्गत 30 टीम गठित कर जनपद के 32 स्थानों पर बदल बदलकर लगभग 1250 सदिग्ध वाहनो/व्यक्तियो को चेक किया गया जिसमें यातायात के नियमों का पालन न करने पर 319 वाहनों को विभिन्न धाराओ में चालान एवं 01 वाहनों की सीज किया गया साथ ही साथ अन्य लोगों को हिदायत भी दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें एवं गलत स्थानो पर पार्किंग नही करे तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें ।
जनपद मऊ -: श्रावणी पूजा समारोह में जयसवाल समाज ने एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को किया सम्मानित
मुहम्मदाबाद गोहना में जयसवाल समाज द्वारा श्रावणी पूजा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान जयसवाल समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने धार्मिक एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
मऊ में बाढ़ क्षेत्र और मंदिर सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने दिए दिशा-निर्देश

मऊ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मऊ ने दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गौरीशंकर घाट सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को बाढ़ क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए। मंदिर एवं घाट क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग आदि को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया।

डीएम और एसपी ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए।
जनपद मऊ -: घोसी में उमड़ा आस्था का सैलाब! पीले वस्त्रों में हजारों महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, शिवमय हुआ नगर
घोसी के बड़ागांव स्थित सम्मे माता मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रों में सिर पर कलश धारण किए हजारों महिलाओं ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा नगर शिवमय हो उठा।

कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीताकुंड मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद यात्रा पुनः सम्मे माता मंदिर पहुंची।
मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की मांग, आर्यन सिंह ने CM को भेजा पत्र

मऊ। खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावटखोरी के खिलाफ आर्यन सिंह ने आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उन्होंने दूध, घी, तेल, मसाले, मिठाई और पनीर समेत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। केवल जांच और नमूने लेने तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

आर्यन सिंह ने जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नियमित जांच अभियान चलाने और मिलावटखोरों में कानून का भय पैदा करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
जनपद मऊ -: मऊ में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रबंधक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है।

मामले में छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मऊ: महादेव घाट पर नाव लगाने को लेकर हंगामा
मऊ के महादेव घाट पर नाव लगाने को लेकर विवाद और हंगामा हुआ |

कुछ लोगों के बीच नाव लगाने को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ |

मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

अब देखना होगा कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
जनपद मऊ -: सावन के अंतिम सोमवार पर महादेव घाट की सुबह कुछ अलग ही नजर आई।
सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़, हर ओर गूंजते हर-हर महादेव के जयकारे और भक्ति से सराबोर माहौल देखने को मिला।

मऊ के महादेव घाट की ये तस्वीरें आज के इस पावन दिन की खूबसूरत झलक पेश कर रही हैं।

हर-हर महादेव!