मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा गुम/खोये हुए कुल 08 अदद मोबाइल फोन किया बरामद
जनपद मऊ -: थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा गुम/खोये हुए कुल 08 अदद मोबाइल फोन कीमत लगभग- 1,83,000/- वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.08.2026 को गुम/खोये हुए 08 अदद मोबाइल फोन क्रमशः रेडमी कम्पनी की 01, सैमसिंग कम्पनी की 01, लावा कम्पनी की 01, वीवो कम्पनी की 02, रियलमी कम्पनी की 02 ,ओप्पो कम्पनी की 01 मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग- 1,83,000/- (एक लाख तिरासी हजार रूपया) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उसके मालिक को तस्दीक कर सुपुर्द किया गया ।
मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है किं मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें जिससे त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
Aug 24 2026, 17:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1