जनपद मऊ -: घोसी में उमड़ा आस्था का सैलाब! पीले वस्त्रों में हजारों महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, शिवमय हुआ नगर
घोसी के बड़ागांव स्थित सम्मे माता मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रों में सिर पर कलश धारण किए हजारों महिलाओं ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा नगर शिवमय हो उठा।

कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीताकुंड मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद यात्रा पुनः सम्मे माता मंदिर पहुंची।
मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की मांग, आर्यन सिंह ने CM को भेजा पत्र

मऊ। खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावटखोरी के खिलाफ आर्यन सिंह ने आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उन्होंने दूध, घी, तेल, मसाले, मिठाई और पनीर समेत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। केवल जांच और नमूने लेने तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

आर्यन सिंह ने जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नियमित जांच अभियान चलाने और मिलावटखोरों में कानून का भय पैदा करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
जनपद मऊ -: मऊ में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रबंधक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है।

मामले में छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मऊ: महादेव घाट पर नाव लगाने को लेकर हंगामा
मऊ के महादेव घाट पर नाव लगाने को लेकर विवाद और हंगामा हुआ |

कुछ लोगों के बीच नाव लगाने को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ |

मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

अब देखना होगा कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
जनपद मऊ -: सावन के अंतिम सोमवार पर महादेव घाट की सुबह कुछ अलग ही नजर आई।
सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़, हर ओर गूंजते हर-हर महादेव के जयकारे और भक्ति से सराबोर माहौल देखने को मिला।

मऊ के महादेव घाट की ये तस्वीरें आज के इस पावन दिन की खूबसूरत झलक पेश कर रही हैं।

हर-हर महादेव!
गैगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री दिनेशदत्त मिश्रा के कुशल निर्देशन मे थाना मधुबन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.08.2026 को ग्राम चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया से मु0अ0सं0- 300/2026 धारा 2/3(1) यू.पी गैंगेस्टर एक्ट थाना मधुबन जनपद मऊ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण क्रमशः 1. मिथिलेश कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद  बलिया, 2. दिलीप कुमार पुत्र शंकर प्रसाद निवासी ग्राम चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद  बलिया, 3. शैलेश पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद  बलिया को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया गया । 
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0- 300/2026 धारा 2/3(1) यू.पी गैंगेस्टर एक्ट थाना मधुबन जनपद मऊ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता*
1.मिथिलेश कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम- चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष,
2. दिलीप कुमार पुत्र शंकर प्रसाद  निवासी चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष,
3. शैलेश पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद  बलिया उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक-  23.08.2026
2.स्थान-  ग्राम चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद  बलिया से ।
मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा गुम/खोये हुए कुल 08 अदद मोबाइल फोन किया बरामद

जनपद मऊ -: थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा गुम/खोये हुए कुल 08 अदद मोबाइल फोन कीमत लगभग-  1,83,000/- वापस कराया गया

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना  जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.08.2026 को गुम/खोये हुए 08 अदद मोबाइल फोन क्रमशः  रेडमी  कम्पनी की 01,  सैमसिंग कम्पनी की 01,  लावा कम्पनी की 01, वीवो कम्पनी की 02, रियलमी कम्पनी की 02 ,ओप्पो कम्पनी की 01 मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग- 1,83,000/- (एक लाख तिरासी हजार रूपया) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उसके मालिक को तस्दीक कर सुपुर्द किया गया ।

मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है किं मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें जिससे त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
मऊ -: गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल लाठी बरामद : पुलिस अधीक्षक

मऊ । कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन मे थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.08.2026 को भदेसरा मोड़ के पास से मु0अ0सं0 125/2026 धारा 105/352/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित  एक नफर अभियुक्त मु0 अफजाल पुत्र स्व0 मु0 इब्राहिम निवासी खेदूपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद लाठी बरामद किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया

गिरफ्तार अभियुक्त मु0 अफजाल पुत्र स्व0 मु0 इब्राहिम सा0मु0 खेदूपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ द्वारा बताया गया कि मेरी शादी 04 वर्ष पूर्व मृतक अली जफर के द्वारा ही अपनी सगी साली से कराया गया था । शादी के पहले अली जफर द्वारा अपनी साली (वर्तमान मे मेरी पत्नी ) से बात चीत करते रहते थे । शादी के बाद मेरे द्वारा पत्नी से बातचीत करने से मना किया गया था ।

दिनांक 21.08.2026 समय करीब 8.30 बजे रात्रि में मृतक अली जफर अपनी ससुराल जो मेरे घर के पास मे ही है, बीमार  चचेरी सासू माँ को देखने आये थे । मेरे घर के सामने मेरी पत्नी मौजूद थी उसको देखकर मृतक अली जफर बात करने लगा था । बातचीत करते देख मुझे अचानक क्रोध आ गया । घर से लाठी लाकर पीछे से उसके सिर मे एक लाठी से मैने प्रहार कर दिया । चोट लगने के बाद अली जफर सिर पकड़ कर नीचे बैठ गया और मै डर के मारे घर से भाग गया था । घर वालो द्वारा मृतक अली जफर को इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया था जहाँ पर उसकी मृत्यु हो गयी थी । अभी तक पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर घूम फिर कर रह रहा था ।

आज आप लोगो के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना मे प्रयुक्त एक अदद लाठी भी जो मैने ग्राम भदेसरा मे स्थित बाग में छिपा कर रखा था उसे आप लोगो को ले जाकर बरामद करा दिया हूँ ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 125/2026 धारा 105/352/351(3) बी0एन0एस0 थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
1. मु0 अफजाल पुत्र स्व0 मु0 इब्राहिम निवासी खेदूपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक-  23.08.2026
2.स्थान-  भदेसरा मोड़ के पास ।
ग्राम पंचायत काठतरांव में विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण

जनपद मऊ -: मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा फतेहपुर मंडाव विकासखंड की ग्राम पंचायत बस्ती बरसी और ग्राम पंचायत काठतरांव में विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण

बस्ती बरसी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण।

स्कूल में मुख्य भवन, मिड-डे मील भवन, बाल वाटिका, मल्टीपरपज हॉल, स्टाफ आवास, प्रधानाचार्य आवास, डॉरमेट्री व गार्ड रूम का कार्य पूर्ण मिला।

पेंटिंग, वायरिंग, टाइल्स, वाटर सप्लाई, ओवरहेड टैंक व बाउंड्रीवाल का काम अधूरा पाया गया।

अतिक्रमण के कारण बाउंड्रीवाल, किचन और गार्ड रूम का कार्य प्रभावित होने पर तहसीलदार मधुबन को तीन दिन में नाप कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

काठतरांव में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया, जहां 10 कुर्सियां, 3 मेज और 4 अलमारियों में पुस्तकें रखी मिलीं।
जनपद मऊ -: प्रधान प्रतिनिधि के घर धारा 82 का नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर पुलिस ने कराई मुनादी
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर गांव में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

आरोपी के करीब दो महीने से फरार होने के बाद न्यायालय के आदेश पर रविवार को रानीपुर पुलिस ने गांव में ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी कराई।

पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के संबंध में न्यायालय के आदेश की जानकारी दी।

इसके बाद आरोपी के आवास पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ भी जुट गई।

पुलिस के मुताबिक, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।