02 अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन व 02 अतिरिक्त मैगजीन .32 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जयप्रकाश दुबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक 22.08.2026 की रात्रि में मुखबीर की सूचना पर हनुमान मंदिर, NH-28 रसूलाबाद तिराहा के पास से अभियुक्त चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह पुत्र प्रेमसागर सिंह निवासी ग्राम बढ़या ठाठर थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 02 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, 02 अदद अतिरिक्त मैगजीन .32 बोर, 01 मोबाइल फोन, 01 पिट्ठू बैग, कपड़े एवं ₹500 नगद के साथ गिरफ्तार किया  गया ।
पंजीकृत अभियोगः- गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 783/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह पुत्र प्रेमसागर सिंह निवासी ग्राम बढ़या ठाठर थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर ।

बरामदगी का विवरणः-
* 02 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन ।
* 02 अदद अतिरिक्त मैगजीन .32 बोर ।
* 01 अदद मोबाइल फोन ।
* 01 अदद पिट्ठू बैग, कपड़े एवं ₹500 नगद ।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त-
01.मु0अ0सं0 04/2023 धारा 323/354,452,504,506 भा0द0वि0 थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज ।
2. मु0अ0सं0 783/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
पूछताछ का विवरणः-  पूछताछ में अभियुक्त चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह ने बताया कि बरामद दोनों अवैध पिस्टल एवं मैगजीन मेरे दो साथियों ने यह कहकर मुझे दिया था कि उक्त पिस्टल व मैगजीन को ले जाकर लखनऊ में हम लोगों द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से बताये गये व्यक्ति को दे देना और उससे मिलने वाला पैसा हम लोग आपस में बाँट लेंगे । मैं उक्त पिस्टल व मैगजीन को लेकर लखनऊ जाने की फिराक में था, तभी आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.  जयप्रकाश दुबे प्रभारी निरीक्षक,  वीरेन्द्र यादव निरीक्षक अपराध, उ0नि0 प्रभान्शु राय, उ0नि0  विनोद कुमार यादव, का0 बलराम यादव, का0 गिरजेश उपाध्याय, का0 प्रशान्त विक्रम सिंह, का0 मुकेश यादव, का0 दिनकर सिंह,  का0 संतोष यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
2. उ0नि0  रजनीश राय प्रभारी एसओजी, हे0का0 अनूप राय,v हे0का0 अभिषेक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 दीपक सिंह,  का0 शुभम सिंह एसओजी संतकबीरनगर ।
महुली पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गाँजा के साथ 01 महिलाअभियुक्ता को किया  गिरफ्तार

रमेश दूबे

            
संतकबीरनगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्ता नाम पता मोसीना खातून पत्नी अकरम निवासी  जोखतापुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को सिसवनिया महुली रोड के पास से 500 ग्राम अवैध गाँजा के साथ के गिरफ्तार कर आज दिनांक 22.08.2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरः पालन करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण

1. मोसीना खातून पत्नी अकरम निवासी  जोखतापुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
                             
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0स0 354/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी-  500 ग्राम अवैध गाँजा ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल- उ0नि0 गौतम यादव, हे0का  आनंद दुबे, म0का0 पूजा चौहान, म0का0 शालिनी तिवारी ।
धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

रमेश दूबे
            पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा *श्री दिलीप सिंह* की की गठीत टीम द्वारा मु0अ0सं0 601/2026 धारा धारा 2(ख)(i) / 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप  निवारण अधिनियम  थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 01. विकास पाण्डेय पुत्र सभामणि पाण्डेय साकिन लोहरैया थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर 02.अमर कुमार गुप्ता पुत्र हरिश्चन्द्र गुप्ता निवासी हनुमानगली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 21.08.2026 को विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. विकास पाण्डेय पुत्र सभामणि पाण्डेय साकिन लोहरैया थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
2. अमर कुमार गुप्ता पुत्र हरिश्चन्द्र गुप्ता निवासी हनुमानगली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*- प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री दिलीप सिंह , निरीक्षक अपराध धनघटा श्री रामेश्वर यादव, उ0नि0 श्री अवधेश सिंह यादव, हे0का0 इब्राहिम अली, का0 जितेन्द्र यादव, का0 रामप्रवेश पासवान, का0 सत्यम सिंह ।
महुली पुलिस ने किया गरीबों की सहायता के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
रमेश दूबे

*संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रगति फिनसर्व कम्पनी में फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 90 लाख रुपए की ठगी व धोखाधड़ी के मामले में वांछित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

*जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठाकर आर्थिक सहायता के नाम पर धन की हेराफेरी करने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा*
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली  *श्री दुर्गेश पाण्डेय* के नेतृत्व में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 67/2026 धारा 318(4) बीएनएस  में वाँछित ठगी व घोखाधड़ी कर 90 लाख रुपए हड़पने की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों 1. अभय कुमार तिवारी पुत्र गुप्तेश्वर तिवारी निवासी ग्राम बरियारपुर थाना सहतवार जनपद बलिया(ब्रांच मैनेजर) को ग्राम बरियारपुर थाना सहतवार जनपद बलिया, 02. विरेन्द्र पुत्र बेदराम साकिन रामनगर मुडौल, रायपुर खास थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ (फरुखाबाद)( बैंक मित्रा) को एग्रो कालोनी कोतवाली खलीलाबाद, 03. शिवा वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा साकिन आमा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती(प्रगति पद)को एग्रो कालोनी कोतवाली खलीलाबाद, 4. अकरम हुसैन पुत्र अली रजा साकिन एकडंगा भावपुर ग्राट थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर(प्रगति मित्र) को कस्बा मेहदावल बाराखाल चौराहा ई- कार्ट आफिस से अलग अलग टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का विवरणः-* दिनांक 21.02.2026 को वादी श्री रघुवीर पुत्र हरिलाल निवासी प्रजापतिपुर पोस्ट मवैया जनपद मिर्जापुर जो प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड, नाथनगर मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि  प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर अभय कुमार तिवारी एवं अन्य नामजद व्यक्तियों द्वारा आपस में मिलीभगत कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ट्रस्ट के माध्यम से आर्थिक सहायता/धनराशि दिलाने के नाम पर धनराशि वापस लेकर कंपनी/संस्था के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी एवं गबन किया गया । प्रकरण में लगभग 90 लाख रुपये की धनराशि से संबंधित धोखाधड़ी/गबन का आरोप सामने आया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 67/2026, धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, तथ्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर मुकदमे में धारा 319(2), 338, 336(3), 339 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई* ।


*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1. अभय कुमार तिवारी पुत्र  गुप्तेश्वर तिवारी निवासी  बरियारपुर जनपद बलिया ।
2. वीरेंद्र पुत्र वेदराम निवासी  रामनगर, मुढ़ाल, रायपुर खास, फतेहगढ़ ।
3. शिव वर्मा पुत्र  राजकिशोर वर्मा निवासी पोस्ट पैकोलिया, जनपद बस्ती ।
04. अकरम हुसैन पुत्र  अली राजा निवासी कुरिया एकदंगा, भावपुर, शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर ।

*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह लोग पूर्व में प्रगति फिन्सर्व प्राइवेट लिमिटेड बैंक, मुखलिसपुर बाजार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर में कार्यरत थे । बैंक में कुछ घोटाला हो गया था जिसमें बैंक मैनेजर 1. अभय कुमार तिवारी पुत्र गुप्तेश्वर तिवारी साकिन बरियापुर जिला बलिया 2. विरेन्द्र पुत्र बेदराम साकिन रामनगर मुडौल, रायपुर खास थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ (फरुखाबाद) 3. शिवा वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा साकिन आमा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती 4. अकरम हुसैन पुत्र अली रजा साकिन एकडंगा भावपुर ग्राट थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के विरुद्ध थाना महुली जनपद संतकबीरनगर मुकदमा पंजीकृत हुआ था । गिरफ्तारी से बचने के लिये हम लोग हाईकोर्ट गये थे परन्तु हम लोगों के पक्ष में आदेश न मिल पाने के कारण गिरफ्तारी से बचने के लिये भाग रहे थे ।

*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
थानाध्यक्ष  महुली श्री दुर्गेश कुमार  पांडेय, श्री अजय कुमार भारती, का0 आदित्य सिंह, का0 हर्ष तिवारी, का0 अनुराग मिश्रा, का0 अरविन्द यादव, का0 रितेश यादव, म0का0 शालिनी तिवारी ।
महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रमेश दूबे

                  
जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार  मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 321/2026 धारा 376(1)/352/504/506/323 भादवि व 5एल/6 पाक्सो एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता गुलाब उर्फ सच्चिदानन्द पुत्र मुन्नी लाल निवासी गायघाट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 20.08.2026 को नाथनगर चौराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
                 विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 04.08.2026 को थाना महुली पर वादिनी के साथ उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के  सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-  उ0नि0  संजय कुमार, का0 अमन मिश्रा ।
बहू-बेटियों के सशक्तिकरण की नई पहल
ब्लॉक हैसर में 20/08/2026, को महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

रमेश दूबे


संतकबीरनगर , पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल के तहत दिनांक 19 अगस्त से 04 सितंबर तक चलने वाले बहू-बेटियों के सशक्तिकरण संबंधी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ ब्लॉक हैसर में थाना  धनघटा पुलिस के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्राम , बालमपुर, बंतवार, बारांव , बारीडीहा, बरपरवा, बसवारीगांव, बेलमा, भैंसही,भैंसाखूट, भरतपुरा से महिलाओ ने बढ़चढ़कर कार्यक्रम में उपस्थित दर्ज कराई

सशक्त महिला—सशक्त परिवार—सशक्त समाज

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल महिलाओं को जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, जागरूकता, आत्मनिर्भरता एवं बेहतर जीवन जीने की क्षमता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा महिलाओं को विभिन्न जीवन कौशल एवं बेहतर जीवन शैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं तथा उन्हें व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया।

महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि एक महिला जब अपने अधिकारों और अपनी क्षमताओं के प्रति जागरूक होती है, तो उसका प्रभाव केवल उसके जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियां उससे मजबूत होती हैं।

पुलिस और महिलाओं के बीच विश्वास का संवाद

कार्यक्रम में थाना प्रभारी धनघटा के साथ थाना धनघटा का संपूर्ण पुलिस स्टाफ एवं महिला कांस्टेबल उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी बातें सुनीं।

कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि महिलाओं को केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि अपनी बात खुलकर रखने और अपनी राय देने का पूरा अवसर दिया गया। महिलाओं से उनके अनुभव, समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों के संबंध में संवाद किया गया।

थाना धनघटा पुलिस द्वारा महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है। किसी भी महिला को अपनी समस्या बताने में संकोच नहीं करना चाहिए; उनकी बात को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा।

यूनिक सेफ की ओर से किट-बैग का वितरण

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को यूनिक सेफ द्वारा उपलब्ध कराई गई किट एवं बैग प्रदान किए गए। इस अवसर पर महिलाओं के चेहरे पर दिखाई देने वाला उत्साह और आत्मविश्वास कार्यक्रम की सफलता को स्वयं बयां कर रहा था।

देशभक्ति के गीतों ने जगाया स्वावलंबन का भाव

कार्यक्रम के दौरान ब्लाक हैसर   -1- मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव
2- उ0नि 0तूफानी यादव
3- म 0उ0नि0अंजली सरोज
4-म0हे0का0 इंद्रावती
5,- म0 का 0आकांक्षा सिंह
6- का0 रविंदर निषाद
7-श्री  हरिशंकर
8- श्री नरेंद्र कुमार पटेल



द्वारा अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया गया*। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों के अंदर देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की भावना को और अधिक मजबूत किया।

उनके गीतों की भावनात्मक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को एक अलग ही ऊर्जा प्रदान की। पूरा वातावरण देशप्रेम एवं सकारात्मकता से भर उठा और उपस्थित महिलाओं में अपने जीवन को बेहतर बनाने तथा समाज में अपनी मजबूत भूमिका निभाने का उत्साह दिखाई दिया।

यह केवल कार्यक्रम नहीं, विश्वास की शुरुआत है

बहू-बेटियों के सशक्तिकरण का यह अभियान केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं और पुलिस के बीच विश्वास की एक मजबूत कड़ी बनाने का प्रयास है।

क्योंकि जब किसी महिला की बात ध्यान से सुनी जाती है, तो उसके भीतर यह विश्वास पैदा होता है कि “मेरी आवाज की भी कीमत है।”
जब उसे अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है, तो वह अपने और अपने परिवार के भविष्य को बेहतर दिशा देने में सक्षम बनती है।
और जब समाज उसके साथ खड़ा होता है, तो उसके कदम आत्मनिर्भरता की ओर और मजबूती से बढ़ते हैं।

थाना धनघटा पुलिस का संकल्प है कि बहू-बेटियों की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और संवेदनशीलता का विषय है।

“बेटी को केवल सुरक्षित नहीं, सशक्त बनाना है।
बहू को केवल परिवार का हिस्सा नहीं, परिवार की शक्ति बनाना है।
हर महिला को उसकी आवाज, अधिकार और सम्मान का एहसास कराना है।”

दिनांक 19 अगस्त से 04 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के साथ निरंतर संवाद, जागरूकता एवं सशक्तिकरण का प्रयास जारी रहेगा।

थाना धनघटा
जनपद संतकबीर नगर
महिला सुरक्षा | सम्मान | जागरूकता | स्वावलंबन | सशक्तिकरण

“सशक्त नारी, सशक्त परिवार—
सशक्त परिवार से बनेगा सशक्त समाज।”*
धनघटा पुलिस ने 1.7 किलो गांजा के साथ बिहार के युवक को दबोचा
रमेश दूबे

रामजानकी मार्ग पर पुलिया के पास साधन का इंतजार कर रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर भागने लगा

संतकबीरनगर। धनघटा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और अपराध की रोकथाम के लिए रामपुर बारहकोनी बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर रामजानकी मार्ग पर रूपीपुर गांव के पास छिबरा जाने वाले रास्ते की पुलिया के समीप खड़ा है और किसी साधन का इंतजार कर रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनिन्द्र मिश्रा पुत्र छेदी मिश्रा, निवासी सुल्तानपुर, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार, उम्र करीब 35 वर्ष बताया।पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद सफेद झोले की तलाशी ली तो उसमें काली पॉलीथिन बरामद हुई। पॉलीथिन के अंदर कागज में लिपटा एक पैकेट मिला, जिसमें गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर गांजे का वजन 1 किलो 700 ग्राम पाया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 200 रुपये भी बरामद हुए।पुलिस ने बरामद गांजे को सील कर नमूना मोहर तैयार की।आरोपी को रात करीब 8:32 बजे गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

रमेश दूबे
*स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों एवं कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई*
*02 दिन में कुल 226 मनचलों से भरवाया गया माफीनामा*
*123 वाहनो का किया चालान, 01 लाख 25 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूल करते हुए 05 दो पहिया वाहनों को किया गया सीज*
*07 मजनुओं का 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया चालान , 01 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस में दर्ज किया अभियोग, 12 व्यक्तियों काधारा 355 बीएनएस में किया चालान*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान के क्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में  “ऑपरेशन मजनू” के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, प्रमुख मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई। पुलिस टीमों द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, छात्राओं एवं महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों की चेकिंग की गई । रास्तों में अशोभनीय हरकत, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।
*02 दिन में कुल 226 मनचलों से भरवाया गया माफीनामा*
*123 वाहनो का किया चालान, 01 लाख 25 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूल करते हुए 05 दो पहिया वाहनों को किया गया सीज*
*07 मजनुओं का 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया चालान , 01 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस में दर्ज किया अभियोग, 12 व्यक्तियों काधारा 355 बीएनएस में किया चालान*
अभियान के दौरान अनुचित रूप से घूमते पाए गए/अशोभनीय गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी हिदायत एवं चेतावनी दी गई तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने के संबंध में उनसे माफीनामा भी कराया गया।
जनपद संतकबीरनगर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमना, छात्राओं का पीछा करना, अशोभनीय टिप्पणी करना, रास्तों में छेड़खानी करना अथवा महिलाओं को असहज महसूस कराने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*
चकबंदी प्रक्रिया में तेजी के निर्देश, बिना ठोस आधार योजना रद्द करने पर लगेगी रोक

-  किसानों को अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत देने के लिए चकबंदी आयुक्त ने जारी किए अहम दिशा-निर्देश; 267 गांवों में कब्जा परिवर्तन पूरा, सितंबर तक चक निगरानियों के निस्तारण का लक्ष्य


लखनऊ। किसानों को अनावश्यक मुकदमेबाजी और चकबंदी प्रक्रिया में होने वाली देरी से राहत देने के लिए चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने अधिकारियों को दो महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बिना पर्याप्त कारण के प्रारंभिक या परिष्कृत चकबंदी योजना को निरस्त कर गांवों को दोबारा शुरुआती स्तर पर भेजने की प्रक्रिया पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कब्जा परिवर्तन पूरा हो चुके गांवों में लंबित चक निगरानियों का विशेष अभियान चलाकर समयबद्ध निस्तारण कराने को कहा गया है।
चकबंदी आयुक्त ने कहा कि कई मामलों में चकबंदी अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी या उप संचालक स्तर से पर्याप्त आधार के बिना प्रारंभिक अथवा परिष्कृत योजना निरस्त कर ग्राम को पुनः प्रारंभिक स्तर पर भेज दिया जाता है। इससे किसानों की समस्याएं बढ़ती हैं और पूरी प्रक्रिया लंबी होने के साथ अनावश्यक मुकदमेबाजी की स्थिति बनती है।
उन्होंने निर्देश दिया कि आपत्ति अथवा अपील की सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारी पहले अपने स्तर से योजना में आवश्यक सुधार का प्रयास करें। यदि योजना में चकबंदी अधिनियम की धारा-19 के प्रावधानों से अत्यधिक विचलन हो और सुधार संभव न हो, तभी ग्राम को प्रत्यावर्तित करने पर विचार किया जाए।
ऐसी स्थिति में सभी संबंधित खातेदारों को सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य होगा। इसके बाद जिलाधिकारी अथवा जिला उप संचालक चकबंदी की संस्तुति के साथ प्रस्ताव भेजकर चकबंदी आयुक्त कार्यालय से लिखित पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही प्रत्यावर्तन का आदेश जारी किया जा सकेगा।

-  267 गांवों में कब्जा परिवर्तन पूरा
चकबंदी आयुक्त ने कब्जा परिवर्तन पूरा हो चुके गांवों में चक निगरानियों के शीघ्र निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया। वर्तमान सत्र में प्रदेश के 267 गांवों में कब्जा परिवर्तन का कार्य पूरा कराया जा चुका है। अब धारा-27 के तहत अंतिम अभिलेख तैयार करने और धारा-52 के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए धारा-48 के तहत प्राप्त चक निगरानियों का समयबद्ध निस्तारण जरूरी है।

-  सितंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश
सभी उप संचालक चकबंदी को निर्देश दिया गया है कि वर्तमान सत्र के 267 गांवों के साथ पूर्व में कब्जा परिवर्तन पूरा हो चुके गांवों की लंबित चक निगरानियों का भी विशेष अभियान चलाकर सितंबर 2026 तक हर हाल में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसकी प्रगति से निदेशालय को भी अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए संबंधित गांवों की सूची और कार्यवाही पुस्तिका सभी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को उपलब्ध कराते हुए समन्वय के साथ कार्रवाई करने को कहा गया है।
चकबंदी आयुक्त के इन निर्देशों का उद्देश्य प्रक्रिया में तेजी लाने, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और किसानों के हितों की रक्षा करते हुए चकबंदी अभिलेखों को निर्धारित समय में अंतिम रूप देना है।
आईजीआरएस पोर्टल पर जुलाई माह में जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्का
रमेश दूबे

संतकबीरनगर।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुलाई माह में आईजीआरएस पोर्टल पर जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
उक्त उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनिरीक्षक को ₹1,500/- तथा आरक्षी/कांस्टेबल को ₹1,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

*सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों का विवरण*
*आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं थानों पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया—*
• नि0  विरेन्द्र कुमार यादव – आईजीआरएस प्रभारी, थाना कोतवाली खलीलाबाद
• का0 राजेश कुमार सिंह – क्षेत्राधिकारी कार्यालय, खलीलाबाद
• का0 मनीष कुमार मिश्रा – थाना कोतवाली खलीलाबाद
• म0का0 पूर्णिमा पाण्डेय – थाना कोतवाली खलीलाबाद
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री उदयशंकर द्विवेदी – आईजीआरएस प्रभारी, थाना दुधारा
• का0 दीपक विश्वकर्मा – क्षेत्राधिकारी कार्यालय, धनघटा
• उपनिरीक्षक श्री विनोद यादव – आईजीआरएस प्रभारी, थाना धनघटा
• म0का0 ललिता देवी – थाना धनघटा
• का0 सूरज पासवान – क्षेत्राधिकारी कार्यालय, मेंहदावल
• का0 संदीप यादव – थाना दुधारा
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार – आईजीआरएस प्रभारी, थाना महुली
• का0 विनोद कुमार प्रसाद – थाना महुली
• का0 मुकेश चौरसिया – थाना महुली
• उपनिरीक्षक श्री रमेशचन्द्र – आईजीआरएस प्रभारी, थाना बखिरा
• का0 प्रवीण कुमार यादव – थाना बखिरा
• म0का0 कुमकुम मिश्रा – थाना बखिरा
• उपनिरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव – आईजीआरएस प्रभारी, थाना बेलहरकला
• म0का0 कोमल देवी – थाना बेलहरकला
• का0 शैलेष यादव – थाना बेलहरकला
• का0 अजय मौर्या – महिला थाना
• उपनिरीक्षक श्री संदीप राय – आईजीआरएस प्रभारी, थाना धर्मसिंहवा
• म0का0 शिवांगी शुक्ला – थाना धर्मसिंहवा
• म0का0 नेहा सिंह – थाना धर्मसिंहवा
• उपनिरीक्षक श्री रमेश यादव – आईजीआरएस प्रभारी, साइबर क्राइम थाना
• कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिकी सिंह – साइबर क्राइम थाना
• म0हे0का0 अमृता सिंह – साइबर क्राइम थाना
• का0 चन्द्रवेद कन्नौजिया – अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि “जनता की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पीड़ित को न्याय दिलाना और उसकी समस्या का पूर्ण समाधान करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। भविष्य में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।”
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर जनपद को प्राप्त यह उपलब्धि सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, बेहतर पर्यवेक्षण तथा जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग का परिणाम है। जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उत्कृष्ट कार्य जारी रखा जाएगा।