ग्राम पंचायत काठतरांव में विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण

जनपद मऊ -: मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा फतेहपुर मंडाव विकासखंड की ग्राम पंचायत बस्ती बरसी और ग्राम पंचायत काठतरांव में विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण

बस्ती बरसी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण।

स्कूल में मुख्य भवन, मिड-डे मील भवन, बाल वाटिका, मल्टीपरपज हॉल, स्टाफ आवास, प्रधानाचार्य आवास, डॉरमेट्री व गार्ड रूम का कार्य पूर्ण मिला।

पेंटिंग, वायरिंग, टाइल्स, वाटर सप्लाई, ओवरहेड टैंक व बाउंड्रीवाल का काम अधूरा पाया गया।

अतिक्रमण के कारण बाउंड्रीवाल, किचन और गार्ड रूम का कार्य प्रभावित होने पर तहसीलदार मधुबन को तीन दिन में नाप कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

काठतरांव में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया, जहां 10 कुर्सियां, 3 मेज और 4 अलमारियों में पुस्तकें रखी मिलीं।
जनपद मऊ -: प्रधान प्रतिनिधि के घर धारा 82 का नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर पुलिस ने कराई मुनादी
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर गांव में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

आरोपी के करीब दो महीने से फरार होने के बाद न्यायालय के आदेश पर रविवार को रानीपुर पुलिस ने गांव में ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी कराई।

पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के संबंध में न्यायालय के आदेश की जानकारी दी।

इसके बाद आरोपी के आवास पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ भी जुट गई।

पुलिस के मुताबिक, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।
जनपद मऊ -: मऊ में VHP जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी का आरोप
मऊ में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पारसमणि ‘दीपू’ सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर उन्होंने मऊ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

धमकी की सूचना के बाद हिंदू संगठनों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद मऊ -: मधुबन में कांग्रेस को मिला नया चेहरा, नीतू कुमारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ
मऊ। मधुबन विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब नीतू कुमारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मधुबन सीट पर नीतू कुमारी को संभावित प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

नीतू कुमारी, राजपूत समाज से आने वाले अंजनी सिंह की पत्नी हैं और स्वयं दलित समाज से संबंध रखती हैं। ऐसे में उनके परिवार की सामाजिक पृष्ठभूमि को मधुबन के चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यदि कांग्रेस उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो दलित और सवर्ण समाज के बीच पारिवारिक एवं सामाजिक जुड़ाव उनके लिए चुनावी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहलू हो सकता है। हालांकि, चुनाव में इसका वास्तविक प्रभाव क्षेत्रीय मुद्दों, संगठन की मजबूती और मतदाताओं के रुख पर निर्भर करेगा।

नीतू कुमारी के कांग्रेस में शामिल होने से मधुबन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ने के साथ आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।
गुरु की महिमा सर्वोपरि, जीवन जीने की कला सिखाता है गुरु : ओपी त्रिपाठी
मऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद मऊ के तत्वावधान में आर.एस. पैलेस, मऊ में गुरु वंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ के सचिव श्री ओपी त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ श्री संतोष कुमार उपाध्याय रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कंपोजिट स्कूल लिलारी भरौली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं परस बाबा इंटर कॉलेज, परदहा की छात्राओं ने भी मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री श्री अरविंद कुमार आर्य ने कहा कि गुरु वंदन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले चार प्रमुख कार्यक्रमों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महासंघ प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार उपाध्याय ने मुख्य अतिथि श्री ओपी त्रिपाठी के मऊ में कार्यकाल को स्मरण करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान संचालित मिशन पहचान कार्यक्रम की चर्चा परियोजना स्तर तक होती थी। उन्होंने गुरु वंदन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि श्री ओपी त्रिपाठी ने अपने संबोधन में मऊ जनपद में कार्यकाल के दौरान की अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि गुरु की महिमा सदैव सर्वोपरि रही है। आज तकनीकी युग में गूगल और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म से सूचनाएं आसानी से प्राप्त हो जाती हैं, लेकिन जीवन की वास्तविक चुनौतियों का सामना करना और जीवन जीने की कला कोई तकनीक नहीं, बल्कि गुरु अपने आचरण और मार्गदर्शन से सिखाता है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भाव एवं कर्तव्यपरायणता जैसे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जनपद मऊ से इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री रुपेश पांडेय ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संरक्षक श्री राजा आनंद ज्योति सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री राम सेवक ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्त, आभा त्रिपाठी, सारिका सिंह, सुनीता पांडेय, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नित्य प्रकाश यादव, सुनील यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्र, अनुज पाण्डेय, आनंद सिंह, अरुण मौर्य, राहुल तिवारी, अशोक मिश्र, भारत भूषण सिंह, रिपुसूदन त्रिपाठी, शिवप्रसाद आर्य, नीलम देवी, अनिता रानी, रेनू मिश्रा, अनिता यादव, अजय चौहान, धनंजय सिंह, सैयद आफाक हुसैन, प्रदीप वर्मा, आलोक पाण्डेय, भूपेंद्र दीक्षित, मनोज राय, नीता राय, अर्चना सिंह, सुभद्रा चौहान, मनोज यादव, रविंद्र चौहान सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडित का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि-  3278/- (तीन हजार दो सौ अठहत्तर रुपये) पीडित को वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 22.08.2026 को यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से फ्राड की गयी कुल धनराशि- 3278/- (तीन हजार दो सौ अठहत्तर रुपये) साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया ।
थानावार विवरण
1.थाना कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदक महफिजुर्रहमान निवासी- रघुनाथपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ कुल धनराशि-  3278/- रूपया वापस कराया गया ।

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।
जनपद मऊ -: मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के बनियापार में शनिवार को आयोजित नाई समाज की बैठक में
समाजवादी पार्टी के नाई समाज के प्रदेश प्रभारी संजय विद्यार्थी सविता ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही नाई समाज का सम्मान और अधिकार सुरक्षित है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने तथा अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाने का आह्वान किया।

संजय विद्यार्थी सविता ने कहा कि नाई समाज हमेशा से समाज के विभिन्न वर्गों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। इसके बावजूद राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व के मामले में समाज को अपेक्षित अवसर नहीं मिल सके हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। पार्टी की नीतियों में सामाजिक न्याय और समान भागीदारी को प्रमुख स्थान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि नाई समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ राजनीति और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। समाज के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जिससे आने वाली पीढ़ी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।

बैठक में सपा जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। इस दौरान नाई समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संजय विद्यार्थी सविता के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए सामूहिक प्रयास जारी रहेगा। बैठक के अंत में सभी ने सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत करने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राम प्रताप यादव, सदानन्द, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव प्रमोद शर्मा लव शर्मा प्रमोद शर्मा नेता आदि सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनपद मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर एवं सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) मंजूषा सिंह के निर्देशन में शनिवार को नवागत खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना ओम प्रकाश यादव ने चिरैयाकोट एवं मोहम्मदाबाद गोहना में दूध बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सैंपलिंग मोहम्मदाबाद गोहना तथा दो सैंपलिंग चिरैयाकोट में किया। चिरैयाकोट के दूधियों में उमेश पाल एवं अरुण यादव तथा चुंगी पर की गई सैंपलिंग में उमाशंकर यादव एवं दयाल शरण रहे।
इन चारों नमूना को जांच हेतु संग्रहित कर प्रयोगशाला को भेज दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चुंगी पर स्थित मिठाई के  दुकानदारों को जागरूक किया,साथ ही साथ उन्होंने दुकानदारों को खुले में खाद्य पदार्थ न रखकर बेचने का निर्देश दिया।लगभग आधा दर्जन दुकानदारों को चेतावनी की नोटिस भी जारी की। एक रेस्टोरेंट पर भी साफ सफाई न पाए जाने पर उन्होंने चेतावनी दी।

इस बावत पूछे जाने पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मंजूषा सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिए गये नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जनपद मऊ -: मऊ में नई राजनीतिक पार्टी का गठन, नगीना राजभर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
मऊ। हिंदी भवन सभागार में वरिष्ठ समाजसेवियों की चिंतन बैठक हुई। देश और समाज की सेवा के उद्देश्य से नई राजनीतिक पार्टी के गठन पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से नगीना राजभर को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में सभी की सहमति से पार्टी का नाम “भारतीय समाज शक्ति पार्टी” रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से कार्यकारिणी का गठन कर भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकरण की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

कार्यकारिणी में अवधेश सिंह और वीरेंद्र राजभर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दशरथ पटेल को प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, राजेंद्र निषाद और रामनरायन चौहान को महासचिव, सुहेलदेव राजभर को कोषाध्यक्ष तथा फुलबदन राजभर और डॉ. अनिल राजभर को सचिव बनाया गया।

इसके अलावा लल्लन प्रजापति, सुनील जायसवाल, समनारायण चौहान, कन्हैया ठाकुर, लालचंद कोल, भीमल राजभर और जीवन लाल पाल को संगठन मंत्री चुना गया। बैठक में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जनपद मऊ -: मऊ में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई
घोसी थाना पुलिस ने 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान अनीता पत्नी मारवाड़ी, निवासी ग्राम हरिगांव, थाना घोसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।