पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्व) की राज्यस्तरीय बैठक 23 को मिर्ज़ापुर में संगठन विस्तार सहित कई मुद्दों पर होगा मंथन

हरिद्वार से आकर मुख्य केंद्रीय प्रभारी ने डाला डेरा


मीरजापुर। पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्व) की ओर से एक दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक एवं संगठन विस्तार युवा भारत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर नगर के लालडिग्गी पार्क स्थित साईं मंडपम में रविवार को प्रातः 10 बजे होने जा रहा है।
बैठक में हरिद्वार से चलकर मीरजापुर आए योग गुरु बाबा रामदेव रामदेव जी महाराज के शिष्य युवा भारत के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राम आशीष जी के नेतृत्व में यह बैठक होगा।
जानकारी देते हुए राज्य प्रभारी युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्व) के योगी ज्वाला सिंह ने बताया कि
युवा भारत भारत उत्तर प्रदेश पूर्व के इस बैठक में राज्यकार्यकारिणी के साथ समस्त जिला प्रभारियों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सहभागिता रहेगी।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श तथा प्रत्येक जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी भी सौंप दिए गए हैं।
सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं -- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव

*हाई कोर्ट ने दी यू पी टैक्स बार एसोसिएशन सत्र  2024-26 का प्रांतीय चुनाव किया निरस्त*

*उप जिलाधिकारी वाराणसी को पुनः चुनाव कराने हेतु दिया आदेश*



सोनभद्र। 25 जनवरी 2025 को शिकोहाबाद में हुए दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय चुनाव को अब उप जिलाधिकारी (सदर तहसील, वाराणसी) ने भी निरस्त कर सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स फंड, वाराणसी के आदेश को ही दोहराया है साथ ही अपर उप जिलाधिकारी सदर वाराणसी को चुनाव अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स फंड, वाराणसी  को सहायक चुनाव अधिकारी नामित करते हुए पुनः चुनाव कराने का आदेश जारी किया है।
विदित हो कि 25-26 जनवरी 2025 की रात शिकोहाबाद में हुए उक्त चुनाव में चुनाव अधिकारी के सहयोग से व्यापक धांधली करते हुए एक गुट को विजयी घोषित करा दिया गया था। स्वयं चुनाव अधिकारी वी एन राय ने भी अपने 30 जनवरी 2025 को जारी पत्र में चुनाव में त्रुटियों को स्वीकार किया था।
उक्त चुनाव परिणाम के विरोध में तत्कालीन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्णेंदू शर्मा ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल किया था। उच्च न्यायालय ने उक्त याचिका को स्वीकार करते हुए सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स फंड, वाराणसी को मामले की छानबीन करते हुए निर्णय देने का आदेश दिया था। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स फंड वाराणसी ने दोनों पक्षो के पक्षकारों का पक्ष देखते हुए एवं उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर दिनांक 22 मई 2025  को अपने आदेश के तहत ये स्वीकार करते हुए कि चुनाव में कुछ गड़बड़िया हुई है, उक्त चुनाव को निरस्त कर दिया था और पुरानी कार्यसमिति को पुनः चुनाव कराने का निर्देश जारी किया था।
लेकिन इस आदेश के खिलाफ प्रतिवादी एवं उक्त चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित किए गए रमेश प्रसाद जायसवाल ने उच्च न्यायालय में सहायक रजिस्ट्रार द्वारा नियम 25(1) की अनदेखा करते हुए अपील किया कि इस नियम के तहत सहायक रजिस्ट्रार को इस मामले में फैसला देने का अधिकार ही नही है। उक्त अपील को स्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय ने मामले को पुनः सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स फंड, वाराणसी के पास भेजते हुए कहा कि आप पुनः सुनवाई करते हुए अपना रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित करिये।
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स फंड वाराणसी ने मामले की पुनः सुनवाई करते हुए 14 नवंबर 2025 को ये कहते हुए कि चुनाव में त्रुटि होने के पर्याप्त आधार मौजूद है, अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी सदर तहसील वाराणसी को प्रेषित कर दिया। जिसके आधार पर साथ ही दोनों पक्षकारों के सभी दस्तावेजों का अवलोकन करने के पश्चात उप जिलाधिकारी सदर तहसील वाराणसी ने अपने 19 अगस्त 2026 को जारी किए गए आदेश में चुनाव में हुई धांधली को स्वीकार करते हुए चुनाव को निरस्त कर अपर उप जिलाधिकारी सदर वाराणसी को चुनाव अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स फंड वाराणसी को सहायक चुनाव अधिकारी नामित करते हुए पुनः चुनाव कराने का आदेश जारी किया।
इस आदेश पर याचिकाकर्ता पूर्णेंदू शर्मा की पैरवी कर रहें वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झूठे हजार कोशिश कर ले लेकिन जीतना तो सच्चाई को ही है, ये पुनः साबित हो गया। इसके अलावा श्री श्रीवास्तव ने कहा कि धांधली के आधार पर बनी इसी फर्जी कार्यसमिति के द्वारा विक्रम चावला के नेतृत्व में एक फर्जी 'निष्पक्ष न्याय अभियान समिति' का गठन कर तत्कालीन प्रमुख सचिव राज्यकर श्री एम देवराज पर उन्हे तानाशाह बताते हुए प्रेस कांफ्रेंस एवं समाचार पत्रों के द्वारा 2000 करोड़ के राजस्व की चोरी का आरोप लगाते हुए उसे आतंकवाद तक बताया गया था और प्रदेश सरकार के छवि को धूमिल करने का घृणित एवं जघन्य अपराध किया गया था। जिसके विरुद्ध दि टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र के संस्थापक द्वारा इन फर्जी पदाधिकारियों के कृतित्वों को उजागर करते हुए शासन से सम्बंधित अधिवक्ताओ के विरुद्ध जांच के मांग सम्बंधित दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कमिश्नर राज्यकर उत्तर प्रदेश द्वारा जांच प्रचलन में है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी जांच कराकर सम्बंधित अधिवक्ताओ को दंडित कराना अगला लक्ष्य है।
याचिकाकर्ता और उक्त चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे नोएडा के पूर्णेंदू शर्मा ने भी खुशी जाहिर करते हुए इसे सत्य की असत्य पर जीत बताया।
उक्त चुनाव में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहें और इस विवाद में एक पक्षकार भी रहें मीरजापुर के कर अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव,  कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रत्याशी रहें मीरजापुर के ही अनिल कुमार एवं रीतेश सिंह ने भी आदेश पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि भारतीय न्याय प्रणाली में देर है पर अंधेर बिल्कुल नही।
कन्नौज : स्कॉलरशिप न मिलने से आक्रोषित इंजीनियरिंग स्टूडेंट सड़क पर उतर आये, मंत्री ने जारी किया अपना बयान

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले में आज स्कॉलरशिप न मिलने से आक्रोषित इंजीनियरिंग स्टूडेंट सड़क पर उतर आये। पढ़ाई छोड़ स्टूडेंट ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और कॉलेज निदेशक मौके पर पहुंच गये। करीब दो घंटे बाद कॉलेज पहुंचे समाजकल्याण अधिकारी ने जल्द स्कॉलरशिप दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन छात्र अपनी मांगो पर अड़े थे उनका कहना है हमारी समस्या का हमें लिखित  मे जवाब चाहिए इसके बाद ही हम अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करेंगे।

कन्नौज में आज सुबह से ही छात्रों के आक्रोश और प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां के गुगरापुर स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के बर्ताव के चलते नन्हे छात्र छात्रा आंदोलित थे। उसे खत्म करवा अफसर अपने ऑफिस लौटे थे की तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राएं स्कॉलरशिप न मिलने पर आंदोलित हो गये। पढ़ाई छोड़ सभी स्टूडेंट कॉलेज के गेट पर आ गये और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और डायरेक्टर के साथ मिलकर स्टूडेंट को समझाने की कोशिश करने लगे। डायरेक्टर का कहना है की 700 से ज्यादा स्टूडेंट की लिस्ट 2025  ही समाज कल्याण विभाग में भेज दी गयी थी, लेकिन तकनीकि खामी के चलते वह एक्सेप्ट नहीं हुई। उन्होने खामी दूर होने की बात कहते हुए जल्दी स्कॉलरशिप आने की उम्मीद जतायी। डायरेक्टर के समझाने पर जब आंदोलित स्टूडेंट नहीं माने तो समाजकल्याण अधिकारी करीब दो घंटे बाद कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की और जल्द स्कॉलरशिप मिलने का आश्वासन दिया। समाजकल्याण अधिकारी के आश्वासन के बाद भी इंजीनियरिंग छात्र शांत  नहीं हुये और आंदोलन जारी रखा है । जिसके बाद समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अपना बयान जारी करते हुए बाताया कि छात्रवृति के लिए कोई भी छात्र छूटेगा नही । 1 सितम्बर से सभी छूटे हुए पिछले वर्ष के छात्रों को छात्रवृति का लाभ दिया जारगा जिसके लिए पोर्टल 1 सितम्बर से खुल जाएगा।
बिना फिटनेस नहीं दौड़ेंगे स्कूली वाहन, NHAI अभियंता को कड़ी फटकार
*सड़क हादसे के घायलों का होगा मुफ़्त इलाज, सरकार वहन करेगी खर्च
*ब्लैक स्पॉट्स और अवैध पार्किंग के खिलाफ मीरजापुर में चलेगा अभियान
मीरजापुर। जनसुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में 'जिला सड़क सुरक्षा समिति' की समीक्षा बैठक कर की समीक्षा।
जिलाधिकारी ने कांवड़ ले जा रहे श्रद्धालुओं के आवागमन वाले सभी मार्गों को सुगम व सुरक्षित बनाने की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि वर्षा के कारण जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें आगामी दो दिनों  के भीतर हर हाल में दुरुस्त कर लिया जाए। इसके साथ ही, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने स्कूली वाहनों की निरंतर जांच करने और बिना फिटनेस के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न होने देने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता नगर पालिका मीरजापुर द्वारा बताया गया कि चिन्हित किए गए एक अवैध स्टैंड को हटा दिया गया है। हाईवे पर अवैध पार्किंग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान की सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं, पूर्व में निर्देशित नटवा चौराहे के गड्ढों को ठीक न किए जाने और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर जिलाधिकारी ने NHAI के सहायक अभियंता अजीत प्रकाश वर्मा को कड़ी फटकार लगाई तथा सड़क को तत्काल सही कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस विभाग की सड़कें हैं, उसके अधिकारी स्वयं जाकर धरातलीय निरीक्षण करें और खराब सड़कों पर सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और मुफ़्त इलाज के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 'इमरजेंसी मेडिकल प्लान' बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी अस्पताल (सरकारी या निजी) द्वारा घायल मरीजों का बिना पैसे के तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा और इलाज का पूरा भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। रोड सेफ्टी पॉलिसी के 4 'E' और दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान जनपद में हुई सड़क दुर्घटनाओं की अत्यधिक  तुलनात्मक समीक्षा और सीमांतर्गत मार्गवार दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन सड़क हादसों में तीन या तीन से अधिक मौतें हुई हैं, उनकी संयुक्त जांच समस्त स्टेकहोल्डर विभागों के नामित प्रतिनिधियों द्वारा निर्धारित प्रारूप पर की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नितेश सिंह सहित संबंधित विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
रहस्यमय हालात में मिला ट्रक चालक का शव *परिजनों का फूटा गुस्सा, पोस्टमार्टम हाउस पर बवाल और चक्का जाम
*ट्रक चालक की हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे परिजन
मीरजापुर। देहात कोतवाली के करनपुर चौकी क्षेत्र में ट्रक चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र से टायर लादकर पटना जा रहे चालक से चार दिनों से परिजनों की बात नहीं हो रही थी, जिसके बाद अचानक शव मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और चक्का जाम कर दिया। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक के पिता की भी पूर्व में हत्या हो चुकी है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। हंगामे और चक्का जाम की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
ट्रक चालक की मौत हादसा, आत्महत्या या हत्या है? अब तो जांच के बाद ही खुलेगा मौत का राज इसको लेकर लोगों में चर्चा के साथ आक्रोश देखा जा रहा है।
गांव की धरती से संगठन की कमान, हरिशंकर मिश्र बने विहिप जिलाध्यक्ष
लालगंज(मीरजापुर):विश्व हिंदू परिषद ने जिला संगठन की जिम्मेदारी हरिशंकर मिश्र को सौंपकर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता को नेतृत्व का अवसर दिया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने की खबर के बाद लालगंज क्षेत्र में समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। लोगों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता को जिला संगठन की कमान मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुंदर द्विवेदी ने कहा कि हरिशंकर मिश्र लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, सूर्यमणि मिश्रा, अनिल शुक्ला, जयप्रकाश एडवोकेट, संतोष जायसवाल, शिव बहादुर दुबे, भंडारी कोल, परान कोल, पप्पू कोल, हरिशंकर, पूर्व प्रमुख जयकुमार सिंह, संतोष सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, लालमणि पांडेय और शुभम केसरवानी ने भी उनके चयन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने और गांवों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने का प्रयास होगा। ग्रामीण क्षेत्र से जिला स्तर पर नेतृत्व मिलने से कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिशंकर मिश्र ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए हिंदू समाज को संगठित करने, राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
Mirzapur: आमघाट ओवरब्रिज में भ्रष्टाचार को लेकर सपा का धरना-प्रदर्शन, आमघाट ओवरब्रिज में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मिर्जापुर। जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला लल्लू के नेतृत्व में आज घाट पुल पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के अनुपस्थिति पर अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व विनोद कुमार सिंह को को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में आमघाट ओवरब्रिज में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच, ओवरब्रिज पर डिवाइडर एवं स्पीड गार्ड रेलिंग की व्यवस्था, क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का समाधान तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही मां अष्टभुजा देवी मंदिर से चोरी हुए 21 किलोग्राम के घंटे की घटना का शीघ्र खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

रोहित शुक्ला लल्लू ने कहा कि मझवां की जनता की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रशासन जनहित के इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करे। इस दौरान  विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव, मुन्नी यादव, आकाश यादव, गौरी यादव, केके दुबे, धीरज त्रिपाठी, गोलू बिंद, जगदीश्वर सिंह, धीरज निषाद, छोटू कुशवाहा, रंजीत चौबे, डॉ. कर्मराज, शैलेश उपाध्याय, रंजीत फौजी, जमुना यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Mirzapur: जर्जर दीवार ढही, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत, रजौहा गांव में आधी रात मची चीख-पुकार
*पड़ोसियों ने देखा मंजर तो दहल उठा दिल
दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले थम चुकी थीं दोनों की सांसें

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा गांव में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रामाशंकर पुत्र झिंगुरी (70 वर्ष) और उनकी पत्नी अशोक कुमारी (65 वर्ष) के रूप में हुई। एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर फैलते ही परिवार व रिश्तेदारों में मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम सब कुछ सामान्य था। परिवार रोज की तरह खाना खाया और इसके बाद सोने चले गए। बुजुर्ग दंपत्ति भी इस बात से पूरी तरह बेखबर थे कि जिस घर की चारदीवारी के भीतर वे खुद को सुरक्षित समझ रहे हैं, वही दीवार कुछ ही घंटों बाद उनके लिए काल बन जाएगी। देर रात अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोगों की नींद खुल गई। पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे तो सामने का दृश्य देखकर दहल उठे। मलबे के नीचे बुजुर्ग दंपत्ति दबे हुए थे। हादसे की खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और दोनों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटवाकर रामाशंकर और अशोक कुमारी को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया। परिजनों और ग्रामीणों को उम्मीद थी कि शायद समय रहते उपचार मिलने से दोनों की जान बच जाए, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी उम्मीद टूट गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान अधीक्षक डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि अस्पताल लाए जाने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों शवों का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। नमी और बारिश के कारण जर्जर दीवार कमजोर हो गई थी। बुधवार की देर रात वही दीवार अचानक गिर गई और बुजुर्ग दंपत्ति उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में रात को लोग चैन की नींद सोए थे, वहां कुछ ही घंटों बाद मातम और सिसकियां सुनाई देने लगीं। पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। बरसात के मौसम में जर्जर मकानों और कमजोर दीवारों का खतरा एक बार फिर इस हादसे के बाद सामने आया है। रजौहा की यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि बारिश के दौरान जर्जर भवनों में रहने वाले परिवारों के लिए गंभीर चेतावनी भी बन गई है।
स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से लोगों को कम कीमत पर मिल रही गुणवत्तापूर्ण दवा _ राज्यसभा सांसद


मीरजापुर। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के प्रचार प्रसार तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज से सटे ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब पांच सौ से अधिक मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, खून सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के उपरांत मरीजों को जरूरत के अनुसार जन औषधि की दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ⁵ विशेष प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को बेहद कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से जन औषधि केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे ब्लॉक प्रमुख लालगंज जयंत कुमार सरोज ने भी जन औषधि केंद्रों की उपयोगिता और सस्ती दवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। पीएमबीआई के यूपी मैनेजर गौतम कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस सहायक आयुक्त औषधि मुकेश पालीवाल, पीएमबीआई के नोडल अधिकारी मानवेंद्र सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. योगेश दूबे, डॉ. कैलाश बिंद, डॉ. पंकज कुमार, केंद्र संचालक ऋषि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मिर्ज़ापुर: बरसात में हलिया के बिगड़ते हालात, तेज बरसात के कारण सड़क, घर, मवेशी, फसल इत्यादि बुरी तरह से हुए प्रभावित, कई मकान ढहे
मिर्जापुर। बारिश का कहर लगातार जारी होने के कारण पूरा हलिया क्षेत्र जलमग्न हो उठा है‌ हलिया विकास खंड क्षेत्र के पंवारी कला गांव में तेज बरसात के कारण सड़क, घर, मवेशी, फसल इत्यादि बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं तो वहीं गांव का सम्पर्क अन्य मार्गों से बाधित होने से आवागमन की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हुई है। क्षेत्र के कुछ गरीब तपके के लोगों का मकान बरसात से ढह जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गांव निवासी बिहारी कोल पुत्र स्वर्गीय देवराज कोल, रामलाल पुत्र अमृतलाल, शांति देवी पत्नी स्वर्गीय हरी लाल का मकान बरसात के कारण ढह गया है, जिससे प्रभावित परिवारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है‌ वहीं सड़के उखड़ कर बह जाने से स्कूली बच्चों एवं बीमारी से जूझ रहे मरीज व्यक्तियों के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात का यही सिलसिला रहा तो स्थिति बिगड़ उठेगी और लोगों को पलायन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।