जनपद मऊ -: मऊ में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई
घोसी थाना पुलिस ने 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान अनीता पत्नी मारवाड़ी, निवासी ग्राम हरिगांव, थाना घोसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया
इस अभियान के अंतर्गत 30 टीम गठित कर जनपद के 35 स्थानों पर बदल बदलकर लगभग 1250 सदिग्ध वाहनो/व्यक्तियो को चेक किया गया जिसमें यातायात के नियमों का पालन न करने पर 355 वाहनों को विभिन्न धाराओ में चालान एवं 02 वाहनों की सीज किया गया साथ ही साथ अन्य लोगों को हिदायत भी दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें एवं गलत स्थानो पर पार्किंग नही करे तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें ।
जनपद मऊ -: देईया माता मंदिर उपेक्षा का शिकार, ना सफाई ,ना पार्किंग व्यवस्था
![]()
मऊ। जनपद मऊ के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत सीरियापुर मौज में स्थित प्रसिद्ध देईया माता मंदिर इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार है।
प्रत्येक रविवार और मंगलवार को मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए करीब 3 से 4 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है।
ना सफाई ना पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े करने पड़ते हैं। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है,
जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में लगातार बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, बावजूद इसके प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों की ओर से सफाई और पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर के आसपास स्थायी वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए तथा रविवार और मंगलवार को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्थाओं से राहत मिल सके।
सवाल यह है कि हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र देईया माता मंदिर को आखिर कब मिलेगी बेहतर सुविधाओं की सौगात?![]()
![]()
जनपद मऊ -: आजम खान के ठिकानों पर ED की छापेमारी को लेकर सांसद राजीव राय का बड़ा बयान
![]()
मऊ।आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने के साथ विपक्षी नेताओं पर जांच और कार्रवाई का दबाव बढ़ सकता है।
राजीव राय ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में विपक्ष के खिलाफ दमन और कार्रवाई का सिलसिला और तेज हो सकता है।
हालांकि, ये उनके राजनीतिक आरोप हैं।
बता दें कि 19 अगस्त को ED ने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में आजम खान व उनसे जुड़े लोगों के करीब 10 ठिकानों पर तलाशी ली थी।
जनपद मऊ -: सरकारी स्कूल का हाल दिखाते आप जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह
![]()
मऊ में सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को लेकर आप जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।
उन्होंने स्कूल में मौजूद सुविधाओं और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिम्मेदारों से व्यवस्था में सुधार की मांग की।
जनपद मऊ -: डीएम आनंद वर्धन ने राजकीय जिला पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने शुक्रवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, अध्ययन व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा पाठकों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पुस्तकालय की सुविधाएं उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।
उन्होंने आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।![]()
जनपद मऊ -: वलीदपुर के विकास के लिए व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, सड़क समेत कई मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
मऊ। वलीदपुर के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में जिलाधिकारी मऊ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नगर की प्रमुख समस्याओं और लंबित विकास कार्यों को मजबूती से जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा रामलीला मैदान से संघत जी तक निर्माणाधीन आरसीसी सड़क को शीघ्र पूरा कराने का रहा। इसके साथ ही बाज़ार से रामनगर मोड़ को जोड़ने वाली सड़क सहित वलीदपुर की अन्य आवश्यक सड़कों, विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि वलीदपुर की जनता को आश्वासन नहीं, धरातल पर विकास कार्य चाहिए। जिलाधिकारी महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक विकास कार्यों को कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर, वलीदपुर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, नगर उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, महामंत्री मो० फैज अहमद एवं उपाध्यक्ष जमाल हासिम सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं साथी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने कहा कि वलीदपुर के विकास के मुद्दे सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे। जनता की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना व्यापार मंडल की प्राथमिकता है।
वलीदपुर का विकास—जनता का अधिकार, और इसके लिए हमारी आवाज लगातार बुलंद रहेगी।![]()
जनपद मऊ -: दोहरीघाट में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बिंदु देवी (42) अपने 16 वर्षीय बेटे सूरज यादव के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा लेने जा रही थीं। रामनगर पुलिस बूथ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मां-बेटे सड़क पर गिर गए और ट्रेलर की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक के फरार होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस चालक की तलाश और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मऊ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ का सफल समापन हुआ
![]()
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं AICC ऑब्जर्वर श्री संजीव सिंह जी, PCC ऑब्जर्वर श्री सुरेंद्र सिंह जी, श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री पुनीत पाठक जी एवं AICC प्रवक्ता श्री प्रखर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभियान के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता का अवसर मिला।
संगठन की मजबूती और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है।
Aug 22 2026, 17:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1