मऊ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ का सफल समापन हुआ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं AICC ऑब्जर्वर श्री संजीव सिंह जी, PCC ऑब्जर्वर श्री सुरेंद्र सिंह जी, श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री पुनीत पाठक जी एवं AICC प्रवक्ता श्री प्रखर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभियान के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता का अवसर मिला।

संगठन की मजबूती और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है।
जनपद मऊ -: लोकप्रियविधायक उमाशंकर सिंह  को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आर यस पैलेस  पुरानी सदर तहसील पर आयोजित की गई।

जिसमें सभी लोगों ने उनके चित्र पर अर्पित किया। इसके बाद जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह जी जैसा विनम्र व्यक्ति बिरला ही मिलते हैं गरीबों के आंसू पोंछने वाले थे और विकास पुरुष थे यह समता मूलक समाज के लिए जीवन पर्यंत चलते रहे, ये सिद्धांत के इतने पक्के थे कि एक बार बसपा का दामन पकड़े तो अंतिम सांस तक वहीं लगे रहे।

लोकदल के प्रदेश महामंत्री देव प्रकाश राय ने कहा कि ऐसे विधायक की नकल विकास के लिए सभी को करना चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि मैं उनके व्यवहार और सहयोग का हमेशा ऋणी रहूंगा।

श्रद्धांजलि सभा में अवधेश सिंह, सूर्यभान सिंह, मनोज सिंह, कृपा शंकर सिंह, संजय सिंह ,संतोष सिंह ,ब्रह्मानंद सिंह ,छेदी सिंह ,अखिलेश राठौर, नागेंद्र सिंह ,स्वामीनाथ राय, जनार्दन सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए  श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

अध्यक्षता  ओम प्रकाश सिंह तथा संचालन अभिषेक सिंह ने किया।
जनपद मऊ -: थाना रामपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 1 अदद मोबाइल( कुल कीमत 12000) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मऊ श्री कमलेश बहादुर, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनूप कुमार जी के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मधुबन महोदय श्री दिनेशदत्त मिश्रा व थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सरोज के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर साईबर टीम द्वारा आज दिनांक 21.08.2026 को पूर्व में गुम हुए मोबाइल जिनकी गुमशुदगी थाना रामपुर जनपद मऊ पर आवेदक के प्रार्थनापत्र के आधार पर दर्ज की गयी थी ।

उक्त मोबाइल को भारत सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ट्रेसबिलिटी के आधार पर बरामद कर निम्नाकिंत आवेदक के मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया गया
आवेदक-

1.शिवाकान्त मौर्या सा0 रतनपुरा पो0 काठतरांव थाना रामपुर जनपद मऊ
मोबाइल-  MOTOROLA-G 45  अनुमानित कीमत 12000/- 
साइबर टीम
1. उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया
2.उ0नि0 अनुराधा
3. का0आ0 नीरज शर्मा
4.का0 नीलेश मिश्रा
जनपद मऊ -: चौबीस घंटे में सरयू का जलस्तर 10 सेमी बढ़ा
नदी खतरा निशान से 30 सेमी ऊपर

दोहरीघाट (मऊ) - बइते चौबीस घंटों में नदी के जलस्तर में 10 सेमि की वृद्वि होने से समय नदी खतरा निशान से 30 सेमी ऊपर बह रही है।नगर की ऐतिहासिक धरोहरो मुक्तिधाम भारत माता मंदिर खाकी बाबा की कुटी दुर्गा मंदिर लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला डीह बाबा का मंदिर शाही मस्जिद तथा हनुमान मंदिर जहां खतरा बढ़ गया है वहीं तटवर्ती इलाकों में कभी भी पानी घुसना शुरू हो चुका है।

जिससे  ग्रामवासी चिंतित है। धनौली लोहडा रिंग बांध,नौली  चिउटीडाड़ बांध तथा बेलौली बीबीपुर बंधे पर पानी पहुंच गया है।लेकिन अभी बंधे को कोई खतरा फिलहाल नहीं है।स्थिति कभी भी गंभीर हो सकती है।

नदी की तेज धारा भारत माता मंदिर तथा श्मशान घाट से टकरा रही है जिससे स्थिति विषम हो गई है सुरक्षा के लिए रखे बोल्डरों पर पानी की तेज धारा पड़ रही है तटवर्ती इलाको में पानी घुसने से फसलों के नुकसान को लेकर किसान चिंचित है।

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रिंस कुमार ने बताया कि स्थिति पर नजर बनाये हुए है फिलहाल कोई खतरा नहीं है। गौरीशकर घाट पर नदी का जलस्तर गुरुवार को 70.20 मीटर रहा जब की बुधवार को जलस्तर  70.10 मीटर था इस तरह नदी बीते चौबीस घंटे में दस सेमी बढ़ी।नदी अभी खतरा निशान 69.90 मीटर से 30 सेमी ऊपर बह रही है। कस्बा में बड़े नाले के रास्ते पानी घुसता है

अब जबकि नदी के जलस्तर में वृद्वि हो रही है नाले के रास्ते कभी भी पानी कस्बे में घुसना शुरू हो सकता है। जिसको लेकर कस्बे वासी चिंचित है
कस्बे के तीनों मोहल्लों में मल्लाह टोला भगवानपुरा व दलित बस्ती से नदी 50 मीटर दूर है।
कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

अभियोजन शाखा एवं कानून व्यवस्था की मासिक समीक्षा में प्रभावी पैरवी और अपराध नियंत्रण पर जोर

कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अभियोजन कार्यों, विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत दर्ज मुकदमों, जमानत प्रकरणों तथा कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अभियोजन शाखा की समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि जुलाई माह में अधीनस्थ न्यायालयों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के कुल 133 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 37 मामलों में सजा, 13 में रिहाई, 48 में सुलह, 27 में सत्र सुपुर्द तथा 8 मामलों में दाखिल दफ्तर की कार्रवाई हुई। अन्य अधिनियमों के अंतर्गत कुल 294 वाद दायर हुए तथा 309 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें 307 मामलों में सजा तथा 2 मामलों में सत्र सुपुर्द की कार्रवाई हुई।

सत्र न्यायालय में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 39 वादों का निस्तारण हुआ, जिनमें 11 में सजा तथा 27 में रिहाई हुई। एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत 4 वादों का निस्तारण हुआ, जिनमें 2 मामलों में सजा हुई तथा 2 मामले मृत्यु के कारण बंद किए गए। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 5 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिसमें 1 में सजा तथा 3 में रिहाई हुई। रिहाई वाले 2 मामलों में अपील भी दायर की गई है। पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत 4 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 1 में सजा तथा 3 में रिहाई हुई।
इस प्रकार अधीनस्थ एवं सत्र न्यायालयों में जुलाई माह में कुल 502 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 364 मामलों में सजा, 47 में रिहाई, 48 में सुलह, 29 में सत्र सुपुर्द तथा 14 मामलों में दाखिल दफ्तर की कार्रवाई की गई।
जमानत प्रकरणों की समीक्षा में बताया गया कि कुल 596 जमानती प्रपत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें 513 में जमानत स्वीकृत तथा 83 में जमानत अस्वीकृत की गई।

अपर जिलाधिकारी ने अधिक संख्या में जमानत स्वीकृत होने पर अभियोजन पक्ष को मजबूत एवं प्रभावी पैरवी करते हुए अधिक से अधिक जमानत अपीलों को खारिज कराने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
सांसद ने संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया
जनपद मऊ -: घोसी सांसद माननीय राजीव राय जी ने आज अपने आवास पर संसदीय क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

सांसद जी ने संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनपद मऊ -: मऊ पुलिस की तत्परता से 3 वर्षीय बच्ची सकुशल परिजनों को मिली
मऊ के थाना दक्षिणटोला क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से लावारिस हालत में मिली 3 वर्षीय बच्ची को महज 2 घंटे में उसके परिजनों से मिलाया गया।

पुलिस के अनुसार बच्ची के अकेले रोते हुए मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों के साथ सोशल मीडिया, डिजिटल वालंटियर और डिस्ट्रिक्ट ग्रुप में बच्ची की सूचना प्रसारित कर परिजनों की तलाश शुरू की।

तस्दीक के बाद बच्ची को उसकी माता शबीना पत्नी कलाम जौहर, निवासी मदनपुरा, थाना दक्षिणटोला, मऊ को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
जनपद मऊ -: मऊ के रतनपुरा पहुंचे ओमप्रकाश राजभर
सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज रतनपुरा पहुंचे।

उनके पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
जनपद मऊ -: मऊ के वलीदपुर में बिजली संकट से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
रामलीला मैदान के पास 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से काजी टोला समेत आसपास के सैकड़ों घरों में बिजली और पानी की समस्या खड़ी हो गई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय पर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।

मोहल्लेवासियों ने निजी खर्च पर मऊ से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया। संबंधित जेई से संपर्क न होने पर लोगों ने अधिशासी अभियंता को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बिजली कर्मियों को मौके पर भेजा गया और रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

वहीं, विद्युत जेई रामविलास पासवान ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने ट्रांसफार्मर लगवाने में पूरा सहयोग किया और रात 9 बजे तक संबंधित लोगों से वार्ता हुई थी।

अब सवाल यह है कि अगर बिजली विभाग की व्यवस्था समय पर सक्रिय होती तो क्या लोगों को अपने पैसे से ट्रांसफार्मर मंगवाना पड़ता?
जनपद मऊ -: विकास कार्य का लोकार्पण
वार्ड नंबर 3, बधुआ गोदाम बहरीपुर डुमरांव में ₹9.13 लाख की लागत से मुख्य मार्ग से जितेंद्र सिंह के मकान तक कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल ने किया |

इस अवसर पर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि श्री अरविंद जी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। क्षेत्र में बेहतर आवागमन और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण कदम है।