पुलिस लाइन सभागार जनपद मऊ में विभिन्न शाखाओं एवं थानों के कार्यों की समीक्षा हेतु गोष्ठी आयोजित
मऊ।पुलिस अधीक्षक मऊ, कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद पुलिस के विभिन्न शाखाओं एवं थानों में संचालित कार्यों की समीक्षा हेतु समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई ।
गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त शाखा प्रभारी, थानों पर गठित साइबर सेल के प्रभारी एवं संबंधित कर्मचारी, थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटर एवं संबंधित कर्मचारी, महिला हेल्प डेस्क के प्रभारी, मिशन शक्ति के प्रभारी, आईजीआरएस का कार्य संपादित करने वाले कर्मचारी तथा थानों पर रिट/पासपोर्ट संबंधी कार्य संपादित करने वाले कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए गए । संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए ।
गोष्ठी के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित कार्यवाही, सीसीटीएनएस संबंधी कार्य, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति, आईजीआरएस तथा रिट/पासपोर्ट संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए ।
Aug 20 2026, 15:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1