जनपद मऊ -: घोसी सांसद राजीव राय ने जिलाधिकारी से की मुलाकात
![]()
घोसी सांसद राजीव राय ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
जनपद मऊ -: एसडीएम ने कोतवाली में जब्त 340 लीटर शराब कराई नष्ट
![]()
कोतवाली परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, नियमानुसार नष्ट किया गया शराब का जखीरा
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त कर सुरक्षित रखी गई करीब 340 लीटर अवैध शराब को बुधवार को एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री की मौजूदगी में नियमानुसार नष्ट कराया गया। कार्रवाई प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।
पुलिस के अनुसार, अलग-अलग मामलों में बरामद शराब को मुकदमों से संबंधित साक्ष्य के रूप में कोतवाली में सुरक्षित रखा गया था। न्यायालय एवं सक्षम अधिकारियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शराब के निस्तारण की कार्रवाई की गई।
एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित अभिलेखों की जांच की और बरामद शराब की मात्रा का सत्यापन कराया। इसके बाद अधिकारियों की निगरानी में करीब 340 लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग 1.57 लाख रुपये बताई गई, नियमानुसार नष्ट कर दी गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब का निस्तारण निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत किया जाता है।
कोतवाल कमलकांत वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान रामदुलारे समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जनपद मऊ -: सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अपने बूथ को करें मजबूत : बैजनाथ पासवान
![]()
वलीदपुर।मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की बैठक कर कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। बुधवार को क्षेत्र के ढोलना देवलास मड़हा मोहिउद्दीनपुर वलीदपुर आदि जगहों पर बैठक कर सपा नेता पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ काम करना होगा। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाए।
उन्होंने कहा कि बूथ संगठन चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
कार्यकर्ता अपने बूथ क्षेत्र के मतदाताओं से लगातार संपर्क करें और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए तथा मतदाता सूची का भी नियमित रूप से अवलोकन किया जाए।
पूर्व विधायक
बैजनाथ पासवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के संघर्ष से जोड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने की अपील की।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी चुनाव में मजबूती से तैयारी करने का संकल्प लिया। इस दौरान अजीत यादव प्रदीप यादव हबीबुर रहमान हरेंद्र यादव गुलाब यादवआदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनपद मऊ -: अधूरी सड़क को पूरा कराने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
वलीदपुर। स्थानीय नगर पंचायत मेंअधूरी सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बुधवार को ने एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री से लगाई गुहार
नगर के रामलीला मैदान से संगत जी मंदिर तक अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर बताया कि सड़क का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने बताया कि सड़क का निर्माण शुरू होने के बाद कार्य बीच में ही रोक दिया गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
सड़क अधूरी होने के कारण आसपास के लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में परेशानी होती है। स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को भी विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा हो जाता है तो लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
एसडीएम ने ज्ञापन लेने के बाद संबंधित विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जनपद मऊ -: कृष्णानंद राय निर्विरोध बने प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष
मऊ में प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठनात्मक चुनाव में कृष्णानंद राय को निर्विरोध जनपदीय अध्यक्ष चुना गया।
वहीं, अखिलेश्वर शुक्ल को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पदाधिकारियों के चयन पर शिक्षकों ने खुशी जताते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
जनपद मऊ -: आवास विकास भूमि अधिग्रहण में अनियमितता को लेकर डीएम से मिले सपा नेता सुजीत सिंह
मऊ में आवास विकास योजना के तहत भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता सुजीत सिंह ने किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में सामने आ रही शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
किसानों ने मांग की कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए तथा प्रभावित किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जाए।
सपा नेता सुजीत सिंह ने किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जनपद मऊ -: मऊ में तमंचे की नोक पर दो महिलाओं से चेन लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय अंडरपास के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो महिलाओं से चेन और लॉकेट लूट लिए।
दोनों महिलाएं सुबह टहलने के लिए निकली थीं। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हैं।
सुबह की सैर पर निकली महिलाओं के साथ हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सोने के बढ़ते दामों के बीच चेन लूट की इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।![]()
जनपद मऊ -: पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
मऊ : मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के तहत पीआरडी स्वयंसेवकों को 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि की गई है। अब उन्हें 500 रुपये के बजाय 600 रुपये प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता मिलेगा।
मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से प्रदेशभर के पीआरडी जवानों को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में राहत मिलने की उम्मीद है।![]()
जनपद मऊ -: 25 साल पुराने विवाद के बाद दुकान खाली, वादी को मिला कब्जा
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर क्षेत्र के शेखवाड़ा में यूनियन बैंक के बगल स्थित भारत चप्पल नाम से संचालित दुकान को मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराया गया। करीब 25 वर्षों से दुकान को लेकर चल रहे विवाद और न्यायालय में लंबित मुकदमे के बाद आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने दुकान खाली कराकर वादी को कब्जा दिलाया।
वादी पक्ष की सनोवर ने बताया कि उनके ससुर ने उक्त दुकान महमूद को किराये पर दी थी। बाद में दुकान खाली कराने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। किरायेदार द्वारा दुकान खाली नहीं किए जाने पर मामला न्यायालय पहुंचा। करीब 25 वर्षों तक मुकदमा चलने के बाद न्यायालय ने वादी के पक्ष में आदेश दिया।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दुकान को खाली कराया। इसके बाद दुकान का कब्जा वादी पक्ष को सौंप दिया गया।
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता नरम प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान खाली कराने का मुकदमा करीब 25 वर्षों से न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय से आदेश आने के बाद उसके अनुपालन में प्रशासन की ओर से दुकान खाली कराकर वादी को कब्जा दिलाया गया।
Aug 19 2026, 20:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1