आईजीआरएस पोर्टल पर जुलाई माह में जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्का
रमेश दूबे

संतकबीरनगर।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुलाई माह में आईजीआरएस पोर्टल पर जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
उक्त उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनिरीक्षक को ₹1,500/- तथा आरक्षी/कांस्टेबल को ₹1,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

*सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों का विवरण*
*आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं थानों पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया—*
• नि0  विरेन्द्र कुमार यादव – आईजीआरएस प्रभारी, थाना कोतवाली खलीलाबाद
• का0 राजेश कुमार सिंह – क्षेत्राधिकारी कार्यालय, खलीलाबाद
• का0 मनीष कुमार मिश्रा – थाना कोतवाली खलीलाबाद
• म0का0 पूर्णिमा पाण्डेय – थाना कोतवाली खलीलाबाद
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री उदयशंकर द्विवेदी – आईजीआरएस प्रभारी, थाना दुधारा
• का0 दीपक विश्वकर्मा – क्षेत्राधिकारी कार्यालय, धनघटा
• उपनिरीक्षक श्री विनोद यादव – आईजीआरएस प्रभारी, थाना धनघटा
• म0का0 ललिता देवी – थाना धनघटा
• का0 सूरज पासवान – क्षेत्राधिकारी कार्यालय, मेंहदावल
• का0 संदीप यादव – थाना दुधारा
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार – आईजीआरएस प्रभारी, थाना महुली
• का0 विनोद कुमार प्रसाद – थाना महुली
• का0 मुकेश चौरसिया – थाना महुली
• उपनिरीक्षक श्री रमेशचन्द्र – आईजीआरएस प्रभारी, थाना बखिरा
• का0 प्रवीण कुमार यादव – थाना बखिरा
• म0का0 कुमकुम मिश्रा – थाना बखिरा
• उपनिरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव – आईजीआरएस प्रभारी, थाना बेलहरकला
• म0का0 कोमल देवी – थाना बेलहरकला
• का0 शैलेष यादव – थाना बेलहरकला
• का0 अजय मौर्या – महिला थाना
• उपनिरीक्षक श्री संदीप राय – आईजीआरएस प्रभारी, थाना धर्मसिंहवा
• म0का0 शिवांगी शुक्ला – थाना धर्मसिंहवा
• म0का0 नेहा सिंह – थाना धर्मसिंहवा
• उपनिरीक्षक श्री रमेश यादव – आईजीआरएस प्रभारी, साइबर क्राइम थाना
• कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिकी सिंह – साइबर क्राइम थाना
• म0हे0का0 अमृता सिंह – साइबर क्राइम थाना
• का0 चन्द्रवेद कन्नौजिया – अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि “जनता की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पीड़ित को न्याय दिलाना और उसकी समस्या का पूर्ण समाधान करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। भविष्य में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।”
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर जनपद को प्राप्त यह उपलब्धि सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, बेहतर पर्यवेक्षण तथा जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग का परिणाम है। जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उत्कृष्ट कार्य जारी रखा जाएगा।
ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

रमेश दूबे

*मॉडिफाइड साइलेंसर, हुड़दंग एवं अश्लील गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई - 06 मोटरसाइकिल सीज*

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जनपद में *ऑपरेशन मजनू* के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक *श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों एवं उनके आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग एवं निगरानी की गई।

पुलिस टीम द्वारा ऐसे युवकों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जो शिक्षण संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए गए अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज, हुड़दंग, अशोभनीय गतिविधियों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के माध्यम से छात्राओं एवं आमजन के लिए असहज वातावरण उत्पन्न कर रहे थे।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। संबंधित युवकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शिक्षण संस्थानों के आसपास छेड़छाड़, अश्लील हरकत, अनावश्यक जमावड़ा, हुड़दंग, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधि को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा पुलिस निगरानी को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है, जहां बेटियां बिना किसी भय के विद्यालय जाएं, अभिभावक निश्चिंत रहें और प्रत्येक छात्र-छात्रा स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।

*संतकबीरनगर पुलिस का स्पष्ट संदेश*
शिक्षण संस्थानों के आसपास अनुशासन भंग करने, छात्राओं को परेशान करने अथवा अशोभनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जनपदवासियों से अपील है कि यदि किसी विद्यालय/कॉलेज के आसपास कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, पीछा करता है, अश्लील हरकत करता है अथवा संदिग्ध रूप से मंडराता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।
NTA Neet U.G की परीक्षा पास कर ग्रामीण क्षेत्रों में रचा कीर्तिमान ,ऑल इंडिया रैंक 4523
रमेश दूबे

प्रदेश के टॉप मेडिकल कालेज S.G P.G.I लखनऊ के MBBS में हुआ दाखला।
पौली।
ब्लैक क्षेत्र पौली के रोसया गांव निवासी किताबुल्लाह सिद्दीकी पुत्र तफज्जुल हुसैन
नीट यूजी की परीक्षा पास करने के लखनऊ से अपने गांव पहुंचे। क्षेत्र के तमाम सम्भ्रांत हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगो ने उनका जमकर स्वागत किया और साथ में मिठाई खिलाकर अपने खुशियों का इजहार किया।
जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 को N.T.A नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी की परीक्षा दिया था जिसका रिजल्ट 16 जुलाई 2026 को निकला। परीक्षा पास करने के बाद अपने ऐडमिशन के संबंध में लखनऊ बने रहे।
डॉक्टर किताबउल्लाह ने बताया की नेशनल एलेजबिल्टी कम एंटरेंस टेस्ट अंडर ग्रैजुएट की परीक्षा पास करने के बाद देश के किसी भी टॉप मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बीडीएस बीएचएमएस मैं प्रवेश लिया जा सकता है सौभाग्य से हमारा प्रदेश के टॉप मेडिकल कॉलेज एस.जी पी.जी आई लखनऊ में न्यूरो साइंसेज डेपार्टमेंट  हुआ है उन्होंने कहा की आज मैं जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता के कठिन परिशराम और उनके हौशले की बादौलत कामयाब हुआ।  साथ ही मेरे मित्रों  क्षेत्रवासियों का भी सहयोग समय पर होता रहा इस मौके पर जुबेर अहमद खान, ताबिश खान, वालीउल्लाह सिद्दीकी, रीजवांनुल्लाह सिद्दीकी, विपिन चौधरी, चंद्रमोल राव, डॉक्टर अनवा रूलहक अंसारी मौलाना रियाजुलहक कासमी मोहम्मद आरिफ साहित तामम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
संत कबीर नगर को 684 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 201 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
श्रावण मास की शिवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं, तामेश्वर नाथ धाम कॉरिडोर से लेकर मेडिकल कॉलेज और विकास प्राधिकरण तक की योजनाओं पर दिया जोर
रमेश दूबे
संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संत कबीर नगर के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इन परियोजनाओं में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की 361 करोड़ रुपये से अधिक की 116 परियोजनाएं और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की 322 करोड़ रुपये से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए विकास प्रदर्शनी और स्टॉल का अवलोकन भी किया।
श्रावण मास की शिवरात्रि पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा तामेश्वर नाथ धाम और संत कबीर दास की पवित्र धरती संत कबीर नगर की जनता को श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि संत कबीर दास के नाम पर इस जनपद का नाम होना सभी के लिए प्रेरणा का विषय है। कबीर दास ने जाति-पाति और आडंबर का विरोध करते हुए समाज को एकता और मानवता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विकास से आमजन के जीवन में आएगा बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन में समृद्धि, परिवर्तन और प्रगति लाना ही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना जरूरी है।
उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में बंद पड़ी कई विकास परियोजनाओं को दोबारा शुरू कराया गया है। आज प्रदेश में व्यापारी, नौजवान और आम नागरिक भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास की जमीनी हकीकत में बदलाव दिखाई दे रहा है।
2017 से पहले के हालात पर विपक्ष पर निशाना
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता और भय का माहौल था और उसका खामियाजा प्रदेश के नौजवानों को भुगतना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति के साथ किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम कर रही है। नौजवानों और उनकी प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
तामेश्वर नाथ धाम कॉरिडोर को भव्य रूप देने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वर नाथ धाम कॉरिडोर के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विकास कार्य से किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर जनपद की आस्था और विकास को नई दिशा देने का काम करेगा।
मुख्यमंत्री ने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विकास प्राधिकरण और मेडिकल कॉलेज पर भी विचार
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भविष्य में संत कबीर नगर में विकास प्राधिकरण बनाए जाने की योजना पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत जनपद को भी आच्छादित किए जाने की योजना पर विचार करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप के क्षेत्र में नया इकोसिस्टम तैयार हुआ है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र तक पहुंचे।
स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर नगर में इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, सड़क, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जनपद के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों, महिलाओं और नौजवानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और नागरिकों को समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है और इसका असर गांव से लेकर शहर तक दिखाई दे रहा है।
लाभार्थियों को चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उद्योग, एनआरएलएम, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए विकास प्रदर्शनी और स्टॉल का भी निरीक्षण किया तथा सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी ली।
जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार
प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान और विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर खुशी जताई।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। उन्होंने इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात बताया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। वहीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की ओर से राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।
ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश और संतोष सिंह, भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री की जनसभा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लाभार्थी और आम नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री के संबोधन और विकास परियोजनाओं की घोषणा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
भारतमाता के जयकारे के साथ निकली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा से एकता अखंडता सांस्कृतिक गौरव की अनुभूति। राममिलन यादव

रमेश दूबे

संतकबीरनगर । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पौली क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान रहा।  पदयात्रा के जरिए हर घर तिरंगा लगाने व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा मे मुख्य अतिथि प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव व खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार रहे उनके  नेतृत्व में  ब्लाक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा  का शुभारंभ हुआ।  भारत माता  के जयकारे के साथ  निकली यात्रा ब्लाक मुख्यालय से पौली  चौराहा अमौली,होते हुए कनकेश्वर नाथ मंदिर पौली चौराहे  तक गई। यात्रा पुनः पौली ब्लाक मुख्यालय पहुँची। जहाँ पर मौजूद लोगों ने देश की एकता अखंडता व राष्ट्र धर्म पालन का संकल्प लिया। इस मौके पर राममिलन यादव, अखिलेश कुमार,जगदंबा लाल श्रीवास्तव,बब्बन शर्मा,साधु यादव,मंण्ल अध्यक्ष अरविंद सिंह, सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी, कपिल देव कनौजिया, पिन्टु यादव, ध्रुव चंद यादव ,जोखू यादव, चंद्रशेखर यादव, बिरेंद्र यादव,उमेश सिंह, दरोगा सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता  मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल होंगे संतकबीरनगर में
खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावितद आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत रुट डायवर्जन प्लान

रमेश दूबे

मुख्यमंत्री उ०प्र० शासन के दिनांक 11.08.2026 को जनपद संतकबीरनगर के थानाक्षेत्र को० खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावितद आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मेहदावल बाईपास खलीलाबाद व नेदुला तिराहा खलीलाबाद से बघौली के तरफ जाने वाले और बखिरा व बघौली से मेहदावल बाईपास खलीलाबाद के तरफ आने वाले समस्त वाहनों (इमरजेंसी वाहनों को छोड़ कर) का रुट डायवर्जन रहेगा ।
01.मेहदावल बाईपास व नेदुला से बखिरा के तरफ जाने वाले वाहनों को दुर्गा मन्दिर मगहर, गौरापार-बघौली मार्ग और टेमा रहमत से अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
02.बखिरा से मेहदावल बाईपास आने वाले समस्त वाहनों (इमरजेंसी वाहनों को छोड़ कर) बखिरा से सहजनवा रोड़ से होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
3. बघौली से मेहदावल बाईपास जाने वाले समस्त वाहनों (इमरजेंसी वाहनों को छोड़ कर) बघौली-गौरापार मार्ग से अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
कार्यक्रम के समय मेहदावल बाईपास से बघौली रुट पर समस्त वाहनों (इमरजेंसी वाहनों को छोड़ कर) का रुट डायवर्जन प्रभावी रहेगा ।
अनाथ चार बच्चों के सहारा बने नील मणि, बनवाया आशियाना


माता-पिता के छोड़ जाने के बाद झोपड़ी में गुजर-बसर कर रहे थे मासूम, मदद को आगे बढ़े पूर्व विधानसभा प्रत्याशी

रमेश दूबे

संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के कलान गांव में मानवता की मिसाल पेश करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि  ने माता-पिता के सहारे से वंचित चार मासूम बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बच्चों की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने न केवल उनके रहने के लिए घर बनवाने की व्यवस्था कराई, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी उठाई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चारों बच्चों के माता-पिता उन्हें छोड़कर चले गए हैं। बताया जाता है कि पहले उनकी मां किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गईं, जिसके बाद पिता ने भी बच्चों का साथ छोड़ दिया। माता-पिता के दूर चले जाने के बाद चारों बच्चे झोपड़ी में रहकर किसी तरह अपना जीवन गुजार रहे थे। उनके लिए भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जुटाना भी मुश्किल था।

बच्चों की स्थिति की जानकारी जब नील मणि को हुई तो उन्होंने इसे केवल एक सामाजिक समस्या न मानकर मानवीय जिम्मेदारी समझा। उन्होंने तत्काल बच्चों के रहने के लिए पक्का आशियाना बनवाने की पहल की। इसके साथ ही खाने-पीने, कपड़े, ओढ़ने-बिछाने और अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था भी कराई गई।

नील मणि के इस प्रयास की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही स्थानीय लोगों ने उनकी पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि जरूरतमंद और बेसहारा बच्चों की मदद के लिए आगे आना समाज के अन्य सक्षम लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।

चारों मासूमों के सिर से माता-पिता का साया भले ही उठ गया हो, लेकिन अब उनके लिए सुरक्षित आशियाना और जीवन की बुनियादी जरूरतों का सहारा उपलब्ध होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि आगे भी समाज के सक्षम लोग इन बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को संवारने के लिए सहयोग करेंगे।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धनघटा विधानसभा नीलमणि ने CM योगी  के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की कार्यकर्ताओं से की अपील

रमेश दूबे

संतकबीर नगर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 अगस्त को संतकबीर नगर आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय स्थित मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 10 बजे प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 विधानसभा धनघटा नीलमणि ने धनघटा विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

नीलमणि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीर नगर आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने आमजन से निर्धारित समय पर मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर मुख्यमंत्री के विचार सुनने और कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जिले की धरती पर आगमन क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
इसके लिए वह टोली बनाकर लगातार लोगों से जनसंपर्क कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की तत्परता से मदरसा जाने के दौरान लापता 08 वर्षीय बालक सकुशल बरामद*
रमेश दूबे

दिनांक 09.08.2026 को समय करीब 08:00 बजे मोहम्मद आरिस पुत्र श्री नसरुद्दीन, निवासी शास्त्री नगर, गोला बाजार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर, उम्र करीब 08 वर्ष को उसके पिता द्वारा मदरसा बंजरिया पश्चिम के गेट के पास छोड़कर घर चले गए थे । कुछ समय बाद जानकारी हुई कि बालक मदरसे में नहीं पहुंचा है और कहीं चला गया है ।

इस संबंध में बालक के पिता श्री नसरुद्दीन द्वारा अपनी पत्नी के साथ थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर सूचना दी गई । सूचना मिलते ही थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक की तलाश शुरू की गई ।

आरक्षी जितेंद्र सोनी एवं आरक्षी जनार्दन प्रसाद, चीता मोबाइल गोला बाजार द्वारा त्वरित एवं सक्रियता से खोजबीन करते हुए मोहम्मद आरिस को गोला बाजार स्थित टावर के पास सकुशल घूमते हुए बरामद कर लिया गया। बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया ।

*अपने बच्चे को सकुशल पाकर माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया ।*
अपराधियों पर महुली पुलिस की पैनी नजर — हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन एवं संध्याकालीन पैदल गश्त

रमेश दूबे

*अपराध नियंत्रण के साथ जनता से संवाद, सुरक्षित वातावरण का दिलाया भरोसा*

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना आदेश निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार निगरानी एवं सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना महुली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चिन्हित हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों के वर्तमान निवास, गतिविधियों एवं उनके संबंध में उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारियों का सत्यापन करते हुए आवश्यक निगरानी सुनिश्चित की गई। साथ ही अपराध में संलिप्त रहे व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।