जनपद मऊ -: बसपा ने बदला जिलाध्यक्ष, जय भीम कुमार को मिली जिम्मेदारी
![]()
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी नेतृत्व ने शैलेंद्र कुमार सिंटू को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर महापट्टी के जिला पंचायत सदस्य जय भीम कुमार को मऊ जनपद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
लखनऊ से जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ब्लॉक गेट के सामने सेक्टर अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
स्वागत समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय भीम कुमार ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू किया जाएगा। मऊ जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और बहुजन समाज के हित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार मऊ की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा की जीत के लिए पूरी ताकत से मेहनत की जाएगी। साथ ही मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया गया था।
स्वागत के दौरान मुन्ना कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रयाग गौतम, बैजनाथ राव, राहुल कुमार बागी, रवि, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार, जयेन्द्र प्रधान, मनोज कुमार समेत कई सेक्टर अध्यक्ष और दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


घोसी लोकसभा क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम भेड़ियाधर में संसदीय क्षेत्र विकास निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया।
मऊ के घोसी नगर के पकड़ी मोड़ स्थित एसके मेडिकल स्टोर में बीती देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी दवाइयां समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपर रह रहे मकान मालिक ने धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी।
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन, राशन, अतिक्रमण और रास्ते के विवाद समेत कुल 85 मामले आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने की। डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं को बड़ी राहत देते हुए उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। अब राशन कोटेदारों को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन सभागार से प्रदेशभर के करीब 80 हजार उचित दर विक्रेताओं को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की। साथ ही ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया गया।
मऊ। बढ़ुआ गोदाम के पास लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मधुबन तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
Aug 18 2026, 17:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1