जनपद मऊ -: संपूर्ण समाधान दिवस में 85 मामले, छह का मौके पर निस्तारण
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन, राशन, अतिक्रमण और रास्ते के विवाद समेत कुल 85 मामले आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने की। डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 52, पुलिस विभाग के 18 तथा अन्य विभागों से जुड़े 15 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें छह मामलों के लिए डीएम ने कुल चार सदस्य टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया ।
डीएम ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और अधिकारी मौके पर जाकर मामलों की जांच करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करें।
सोनिसा गांव निवासी जयराम पांडेय ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। सरसेना निवासी राजबली ने भूमिधरी भूमि पर निर्माण रोकने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। मड़हा पट्टी गांव के ग्राम प्रधान बृजराज निषाद ने चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की।
सैदपुर मोहल्ला निवासी गुलाबचंद ने नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण न हटाए जाने की शिकायत की। इसी प्रकार भातकोल निवासी राजेंद्र कुमार ने चकमार्ग से कब्जा हटाने, गालीबपुर गांव निवासी जमील अहमद ने चकमार्ग के सीमांकन तथा ,भोपतपुर निवासी भरत ने आवास के लिए आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, सीओ जितेंद्र कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार गौरव शाह, कोतवाल कमलकांत वर्मा समेत जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन, राशन, अतिक्रमण और रास्ते के विवाद समेत कुल 85 मामले आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने की। डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं को बड़ी राहत देते हुए उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। अब राशन कोटेदारों को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन सभागार से प्रदेशभर के करीब 80 हजार उचित दर विक्रेताओं को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की। साथ ही ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया गया।
मऊ। बढ़ुआ गोदाम के पास लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मधुबन तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
मऊ से सामने आई मानवता और संवेदनशीलता की दिल छू लेने वाली तस्वीर। 1 दिसंबर 2025 को गंभीर रूप से घायल और लावारिस हालत में मिले एक नवजात को चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों के प्रयासों से इलाज व संरक्षण मिला। लंबे प्रयासों के बाद दत्तक ग्रहण की कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई और जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन ने मासूम को उसके नए माता-पिता को सौंप दिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी द्वारा स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ते मऊ में अब प्रशासनिक सेवाओं को भी स्मार्ट, सरल और तेज बनाने की पहल शुरू हो गई है।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि2021 में पहली बार सरयू/घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर से हो रही भीषण कटान और उससे प्रभावित लोगों की समस्याओं एवं राहत कार्यों को देखे इसके बाद हर वर्ष बाढ़ के दौरान क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावित लोगों के खड़ा होने के लिए भी आश्वासन दिए |
Aug 18 2026, 12:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1