जनपद मऊ -: मधुबन तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
मधुबन तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

अधिकारियों ने शेष शिकायतों के भी गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनपद मऊ -: मऊ में घायल लावारिस नवजात को मिला नया परिवार, ‘राजवीर’ के नाम से शुरू हुई नई जिंदगी , DM ने सौंपा
मऊ से सामने आई मानवता और संवेदनशीलता की दिल छू लेने वाली तस्वीर। 1 दिसंबर 2025 को गंभीर रूप से घायल और लावारिस हालत में मिले एक नवजात को चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों के प्रयासों से इलाज व संरक्षण मिला। लंबे प्रयासों के बाद  दत्तक ग्रहण की कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई और जिलाधिकारी  आनन्द वर्द्धन ने मासूम को उसके नए माता-पिता को सौंप दिया।

दत्तक माता-पिता  अर्चना जायसवाल और अमर जायसवाल ने बच्चे को नया नाम  राजवीर जायसवाल’  दिया। अब इस मासूम को अपना घर, माता-पिता का प्यार और सुरक्षित भविष्य मिल गया है।

एक जीवन बचा, एक परिवार पूरा हुआ और एक नई कहानी की शुरुआत हुई।
पुलिस अधीक्षक मऊ ने  गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण

मऊ ।पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा सावन सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत नगर के गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का निरीक्षण/ भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर भी मौजूद रहे । 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्ग, परिक्रमा स्थल तथा कांवड़ियों के आवागमन मार्ग का बारीकी से अवलोकन किया ।

सावन माह में उमड़ने वाली अपार जन आस्था और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश निर्गत किए गए ।

त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र: मंदिर परिसर व मुख्य मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी (PAC), महिला पुलिस कर्मी एवं एलआईयू (LIU) की सादे वस्त्रों में तैनाती के निर्देश दिए गए ।

24x7 सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी: मंदिर व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर कंट्रोल रूम से निगरानी करने तथा भीड़ प्रबंधन हेतु ड्रोन कैमरों के उपयोग के निर्देश दिए।

सुगम यातायात व रूट डायवर्जन: कांवड़ यात्रियों के निर्बाध आवागमन हेतु विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू करने व मंदिर से उचित दूरी पर व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए ।

जलभराव व प्रकाश व्यवस्था: श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका व मंदिर प्रबंधन समिति से समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर: सोशल मीडिया एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए ।

पुलिस अधीक्षक की अपील
"श्रावण मास व कांवड़ यात्रा आस्था और भक्ति का प्रतीक है ।

मऊ पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुगम देव-दर्शन यात्रा हेतु पूर्णतः कटिबद्ध है।

सभी नागरिक एवं श्रद्धालु शांति, सौहार्द व अनुशासन के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न देकर स्थानीय पुलिस का सहयोग करें ।
जनपद मऊ -: मऊ में नागरिक सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी द्वारा स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ते मऊ में अब प्रशासनिक सेवाओं को भी स्मार्ट, सरल और तेज बनाने की पहल शुरू हो गई है।

नगर पालिका परिषद मऊ में ₹10.24 करोड़ की लागत से नागरिक सुविधा केन्द्र (One Day Governance) के निर्माण हेतु आज भूमि पूजन किया गया। इस केन्द्र के बनने से नगरवासियों को विभिन्न प्रशासनिक एवं नागरिक सेवाएं एक ही स्थान पर अधिक सुविधाजनक और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मऊ नगर के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई!
यह कदम नए मऊ के निर्माण और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
जनपद मऊ -: मधुबन में सरयू नदी के किनारे बाढ़ एवं कटान से प्रभावित परिवारों से माननीय मंत्री एके शर्मा जी मिले |
माननीय मंत्री जी ने कहा कि2021 में पहली बार सरयू/घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर से हो रही भीषण कटान और उससे प्रभावित लोगों की समस्याओं एवं राहत कार्यों को देखे  इसके बाद हर वर्ष बाढ़ के दौरान क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावित लोगों के खड़ा होने के लिए भी आश्वासन दिए |

बरहज पुल एवं आसपास के देवरिया तथा मऊ जनपद के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किए एवं नदी के तेज बहाव से हो रही कटान की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्थायी बचाव के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु विगत वर्षों में तथा हाल के दिनों में माननीय सिंचाई मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी को पत्र के माध्यम से और सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनिल गर्ग जी से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किए है।

इसके बाद उन्होंने परिणामस्वरूप क्षेत्र में कुछ कार्य भी प्रारंभ कराए हैं।
बाढ़ और कटान पीड़ित परिवारों की सुरक्षा एवं क्षेत्र का स्थायी समाधान को उन्होंने प्राथमिकता में रखे हैं
जनपद मऊ जीत के बाद एक मंच पर राजीव राय और मनोज राय
मऊ के औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में एक ही मंच से घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने जीत के बाद जनता का अभिवादन किया।

इसके पश्चात विजेता टीम को उन्होंने साइकिल देखकर सम्मानित

इस दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जमकर नारेबाजी हुई।
जनपद मऊ -: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को कार्यक्रम में न बुलाने पर मंत्री ए.के. शर्मा नाराज
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को आमंत्रित न किए जाने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए।

मंत्री जी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
देश मना रहा है अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय जी ने मऊ जनपद में जनता के बीच पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस मनाया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जनता के साथ तिरंगे की आन-बान-शान और देशभक्ति के जज़्बे के बीच यह दिन मनाया गया।

जय हिंद! वंदे मातरम्!
जनपद मऊ -: 15 अगस्त को लेकर पुलिस, RPF और GRP अलर्ट
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस, RPF और GRP पूरी तरह सतर्क हैं। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, परिसर और आने-जाने वाले यात्रियों व संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

15 अगस्त को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर नजर।
जनपद मऊ -: घोसी के देवलास में सड़क हादसा, बाल-बाल बचे लोग

लखनऊ से आ रही एक इनोवा कार घोसी-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर देवलास के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ।

हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।