पुलिस अधीक्षक मऊ ने गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण
![]()
मऊ ।पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा सावन सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत नगर के गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का निरीक्षण/ भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर भी मौजूद रहे ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्ग, परिक्रमा स्थल तथा कांवड़ियों के आवागमन मार्ग का बारीकी से अवलोकन किया ।
सावन माह में उमड़ने वाली अपार जन आस्था और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश निर्गत किए गए ।
त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र: मंदिर परिसर व मुख्य मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी (PAC), महिला पुलिस कर्मी एवं एलआईयू (LIU) की सादे वस्त्रों में तैनाती के निर्देश दिए गए ।
24x7 सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी: मंदिर व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर कंट्रोल रूम से निगरानी करने तथा भीड़ प्रबंधन हेतु ड्रोन कैमरों के उपयोग के निर्देश दिए।
सुगम यातायात व रूट डायवर्जन: कांवड़ यात्रियों के निर्बाध आवागमन हेतु विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू करने व मंदिर से उचित दूरी पर व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए ।
जलभराव व प्रकाश व्यवस्था: श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका व मंदिर प्रबंधन समिति से समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर: सोशल मीडिया एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए ।
पुलिस अधीक्षक की अपील
"श्रावण मास व कांवड़ यात्रा आस्था और भक्ति का प्रतीक है ।
मऊ पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुगम देव-दर्शन यात्रा हेतु पूर्णतः कटिबद्ध है।
सभी नागरिक एवं श्रद्धालु शांति, सौहार्द व अनुशासन के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न देकर स्थानीय पुलिस का सहयोग करें ।![]()
![]()


उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी द्वारा स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ते मऊ में अब प्रशासनिक सेवाओं को भी स्मार्ट, सरल और तेज बनाने की पहल शुरू हो गई है।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि2021 में पहली बार सरयू/घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर से हो रही भीषण कटान और उससे प्रभावित लोगों की समस्याओं एवं राहत कार्यों को देखे इसके बाद हर वर्ष बाढ़ के दौरान क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावित लोगों के खड़ा होने के लिए भी आश्वासन दिए |
मऊ के औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में एक ही मंच से घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने जीत के बाद जनता का अभिवादन किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को आमंत्रित न किए जाने पर नाराजगी जताई।
आज देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस, RPF और GRP पूरी तरह सतर्क हैं। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना साइबर पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से खाते से फ्राड से फ्राड की गयी धनराशि दिनांक- 13.08.2026 को पीड़ित समरजीत यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी चालीसवां थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ की कुल धनराशि 11,100/- रुपये साइबर पुलिस टीम थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया
Aug 17 2026, 11:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1