बहुउद्देश्यीय हॉल में हरियाली तीज के पवन पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
महिलाओं और बच्चों ने बिखेरें रंग-

गोण्डा।  वामा सारथी संघ के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित बहुउद्देशीय हाल में हरियाली तीज के पावन पर्व के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी संघ की अध्यक्ष डॉ. तनवी जायसवाल ने की,  आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के पारंपरिक पर्व तीज के उल्लासपूर्ण वातावरण को साझा करना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना तथा पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।

इस सांस्कृतिक संध्या में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें मेहंदी प्रतियोगिता, सिंगिंग, डांसिंग, कविता-पाठ, फैशन शो आदि प्रमुख रहे। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से पारंपरिक लोक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति ने तीज पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक तीज गीतों व उत्सवधर्मी वातावरण के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन वामा सारथी संघ की ओर से महिलाओं एवं पुलिस परिवारों के लिए एक सशक्त सामाजिक-सांस्कृतिक मंच के रूप में अपनी पहचान को और भी सुदृढ़ करता है
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं गृह मंत्रालय, भारत

*पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले नागरिक पुलिस के 28 अधिकारी/कर्मचारीगण, 01 शासकीय अधिवक्ता एवं 01 अभियोजन अधिकारी को प्रशस्ति पत्र/प्रशंसा पत्र देकर किया गया सम्मानित*

गोण्डा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को विभिन्न सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह* से निरीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, उ0नि0 श्री कौशल किशोर सिंह, उ0नि0 श्री पूर्णमासी प्रसाद एवं उ0नि0 श्री मनीष कुमार को सम्मानित किया गया।

*गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अतिउत्कृष्ट सेवा पदक* से उ0नि0 श्री कमल किशोर मिश्रा तथा *उत्कृष्ट सेवा पदक* से मु0आ0 श्री आशुतोष कुमार तिवारी, मु0आ0 श्री दयाशंकर, मु0आ0 श्री रणधीर कुमार सिंह, मु0आ0 श्री जुनैद अहमद, मु0आ0 श्री विकास कुमार यादव, मु0आ0 श्री विपिन कुमार, मु0आ0 श्री योगेन्द्र कुमार चौधरी, मु0आ0 श्री फखरे आलम, मु0आ0 श्री हृदय नारायण दीक्षित, मु0आ0 श्री अजय कुमार एवं मु0आ0 श्री सूरज त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

जनपद गोण्डा में अपने कर्तव्यों का निष्ठा, मेहनत एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से निर्वहन करने तथा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अपर जिला शासकीय अधिवक्ता गोण्डा श्री अनुपम शुक्ला, सहायक अभियोजन अधिकारी गोण्डा श्री पवन कुमार पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री अजय प्रताप सिंह, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक श्री अवनीश कुमार, उ0नि0 श्री मनीष जाट (प्रभारी सर्विलांस सेल), उ0नि0 श्री रामप्रसाद (थाना छपिया), उ0नि0 श्री इन्द्रदेव साहनी (एलआईयू), उ0नि0 श्री प्रशांत पाण्डेय (को0नगर), म0उ0नि0 श्रीमती अर्पिता यादव (थाना को0नगर), उ0नि0 श्री राहुल मौर्या (को0देहात), उ0नि0 श्री आनन्द उपाध्याय (को0देहात), हे0का0 श्री आनन्द प्रकाश (धानेपुर), मु0आ0 श्री शक्ति, (एलआईयू), मु0आ0 श्री राकेश सिंह, (एसओजी), मु0आ0 श्री राघवेन्द्र (यातायात कार्यालय), का0 श्री अमित गौड़ (साइबर सेल), का0 श्री हृदेश सिंह यादव (पीआरवी धानेपुर), फायरमैन श्री गोपाल गुप्ता, फायरमैन श्री आकाश यादव, आरक्षी श्री सूर्यप्रताप (पैरोकार धानेपुर), रि0का0 श्री शशांक यादव (छपिया), का0 श्री भूपेन्द्र प्रताप (खरगूपुर) एवं म0आ0 श्रीमती कुसुम यादव (सम्मन सेल) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, यूपी-112 में सराहनीय कार्य एवं उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम के साथ त्वरित एवं उचित कार्यवाही करने वाले 07 पुलिस कर्मियों—कमाण्डर श्री राजेश शर्मा, कमाण्डर श्री रामकिशोर, कमाण्डर श्री अभय मौर्या, पायलट श्री अतुल त्रिपाठी, पायलट श्री राकेश चौबे, पायलट श्री हरिगोविन्द सिंह एवं पायलट श्री घनश्याम दूबे—को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल ने सम्मानित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
स्वतंत्रता दिवस पर मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया ध्वजारोहण देश की एकता अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा का दिलाया संकल्प*

*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को फोल्डेबल स्टैंडिं टेबल वितरित*

*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत ने लोगों का मन मोह लिया*

*कार्यक्रम के दौरान सभी प्रभुत्व जनों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया*

गोंडा, 15 अगस्त। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

मण्डलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और सर्वोच्च बलिदान के परिणामस्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया जो भी सभी लोगों का मन मोह लिया इस अवसर पर प्रभुत्वजनों अपने-अपने विचारों को साझा किया
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को मंडलायुक्त ने प्रदान किया फोल्डेबल स्टैंडी टेबल मन  लगाकर पढ़ने व आगे बढ़ाने की दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा ,संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पांडे  सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, पौधारोपण एवं माल्यार्पण कर देशभक्ति का दिया संदेश*
*जिलाधिकारी ने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक चेतना का  दिया संदेश*


*डीएम ने भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*


*डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छ, हरित व सुंदर गोण्डा के निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल की*

*गोण्डा 15 अगस्त, 2026*।
स्वतंत्रता के 80वें आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन द्वारा विविध कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक चेतना का संदेश दिया गया।

सबसे पहले जिलाधिकारी ने अपने कैम्प कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया एवं देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण के पश्चात् कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु अधिकाधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

इसके पश्चात जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने नगर स्थित अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता एवं संविधान के मूल्यों को याद किया। जिलाधिकारी ने बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष सांस्कृतिक, देश भक्ति जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए गए। छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। जिलाधिकारी ने छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न अधिकारीगण, कर्मचारी, अधिवक्तागण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार, अपर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार सहित सभी अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पर्यवेक्षकों ने बैठक कर टटोली संगठन की नब्ज,संगठन सृजन अभियान पर दिया जोर

गोंडा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता के उपरांत जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक और  1के बाद एक सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर बूथ स्तर तक संगठन सृजन अभियान का संकल्प दोहराया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी संगठन सर्जन अभियान का शुभारंभ 11 अगस्त से शुरू किया गया है संगठन सृजन के लिए एक केंद्रीय एवं तीन प्रदेश आब्जर्वरों कों जिला वार  नियुक्त किया गया है ।
इसी क्रम में जनपद के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक गुजरात कांग्रेस के मानसिंह डोडिया और प्रदेश के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह धीरू पूर्व प्रदेश पदाधिकारी चंद्र प्रकाश और राहुल त्रिपाठी को गोंडा जनपद में संगठन सृजन के लिए नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपरोक्त नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को तैयार करने की रूपरेखा के साथ ही जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही पदाधिकारियों को जरूरत के अनुसार नई जिम्मेदारी की बात की। बैठक के उपरांत एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर वर्तमान नेतृत्व के साथ ही संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर उनकी राय ली।
कल से प्रत्येक ब्लॉक में जाकर संगठन की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करने की भी बात की इसी क्रम में कल दिनांक 13 अगस्त को वजीरगंज, नवाबगंज, बेलसर, और परसपुर ब्लॉक में जाकर संगठन की स्थिति को धरातल पर देखेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ,अरुण सिंह डिंपल, मान सिंह, रघुपति त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी तववाज खान,राम कश्यप, प्रदुमन शुक्ला, सगीर खान, सुभाष पांडे, अरविंद शुक्ला, बासदेव शुक्ला, अवधेश दूबे, अब्दुल रहमान, राजेश सिंह, अब्दुल सलाम , सुरेश गौतम, इरशाद खान, संतोष सिंह, अनिल कुमार, जैनुल आब्दीन खान, अनीस नाना, राम सिंह, वेद प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव , राज बहादुर सिंह, अब्दुल मुजीब, अब्दुल्ला , पंचम राम, मुन्नीलाल, संत बक्स मिश्रा सहित सैकड़ों कांग्रेस जय उपस्थित रहे।
30 अगस्त तक प्रदेश की सभी गौशालाओं की समीक्षा करें
-  गोवंश के लिए हरा चारा, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश; 70 फीसदी टीकाकरण पूरा कराने का लक्ष्य
लखनऊ। प्रदेश में गोसंरक्षण, पशु स्वास्थ्य और दुग्ध विकास योजनाओं को गति देने के लिए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त तक प्रदेश की सभी गौशालाओं की मंडलवार समीक्षा कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। गौशालाओं में गोवंश के लिए हरा चारा, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं।

विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में गोसंरक्षण, हरा चारा, संचारी रोगों से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान और दुग्ध समितियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-  30 अगस्त तक 70 फीसदी टीकाकरण
धर्मपाल सिंह ने संचारी रोगों से बचाव के लिए चल रहे पशु टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 30 अगस्त तक कम से कम 70 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाए। उन्होंने अभियान की नियमित निगरानी करते हुए लक्षित पशुओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण की दिशा में तेजी से काम करने को कहा।

-  किसानों से अनुबंध कर गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा हरा चारा
मंत्री ने गौशालाओं में हरे चारे की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किसानों के साथ अनुबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे गौशालाओं को लगातार हरा चारा मिल सकेगा और किसानों को भी इसका आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने जुलाई 2026 में विभागीय अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण में सामने आई कमियों का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा। निरीक्षण में कई गो-आश्रय स्थलों पर जलभराव और कीचड़, खड़ंजा-पंडना, हरे चारे व पशु आहार, शेड एवं बाउंड्रीवाल तथा अभिलेखीकरण और टैगिंग से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं। गोंडा, बहराइच, मुरादाबाद, अमरोहा, वाराणसी, जालौन, संत कबीर नगर, उन्नाव, अयोध्या, गोरखपुर, रामपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर समेत कई जिलों में इन कमियों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

-  बाढ़ प्रभावित जिलों में पहले से हो पुख्ता इंतजाम
मंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों में पशुओं के लिए चारा, भूसा, दवाएं और पेयजल समेत सभी आवश्यक संसाधनों की पहले से व्यवस्था करने को कहा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा परिस्थितियों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान पशुपालकों और गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभाग स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

-  हर गांव में दुग्ध समिति बनाने पर जोर
दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा में धर्मपाल सिंह ने हर गांव में दुग्ध समिति गठित करने की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को समितियों से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें उनके दूध का बेहतर मूल्य और लाभ मिल सके। मंत्री ने पराग उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि दुग्ध विकास से जुड़ी योजनाओं में तेजी लाई जाए और उत्पादों की बाजार में बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जाए।
अपर मुख्य सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास मुकेश कुमार मेश्राम ने अधिकारियों को मंत्री के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में पशु चिकित्साधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा हरे चारे-भूसे की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा। साथ ही एफएमडी टीकाकरण, गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, कृत्रिम गर्भाधान और दुग्ध समितियों के गठन की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।
ऑपरेशन 'साइबर कवच' के दृष्टिगत थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी 1,00,000/- रूपये कराए गए वापस

पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस को किया धन्यवाद


गोण्डा। साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के मार्गदर्शन में थाना तरबगंज की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 1,00,000/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

आवेदक  अरविन्द कुमार मिश्रा पुत्र जनार्दन मिश्रा निवासी ग्राम पूरेगाना बादलपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। साइबर फ्राड गिरोह द्वारा क्यूआर कोड़ भेज कर 1 लाख रूपये का साइबर फ्राड कर लिया गया है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम की सहयोग से कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से विभिन्न जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 1,00,000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़िता द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।

नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।

साइबर सुरक्षा टिप्स-
1. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
2. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
3. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
4. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
5. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
6. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
7. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
8. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
9. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें।
किसानों को शत-प्रतिशत समय से गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

*कुन्दरखी चीनी मिल को भुगतान में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिये निर्देश*


*गन्ना ढुलाई में ट्राला का प्रयोग न करें, वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगायें अनिवार्य-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 12 अगस्त,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद की सभी चीनी मिलों के यूनिट हेड एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गन्ना मूल्य भुगतान एवं किसानों से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने चीनी मिलवार गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कुन्दरखी चीनी मिल के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गन्ना किसानों को उनके गन्ने का मूल्य भुगतान निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उनके भुगतान के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने जनपद की सभी चीनी मिलों के यूनिट हेड को निर्देशित किया कि गन्ना किसानों के भुगतान की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए लंबित भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना किसान कृषि अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनकी आय बढ़ाने तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाए। किसानों की आय में वृद्धि के लिए नवीन एवं प्रभावी उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

गन्ना ढुलाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गन्ना परिवहन में ट्राला का प्रयोग न किया जाए तथा गन्ना ढोने वाले सभी वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

उन्होंने मिल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को समय से भुगतान, उनकी समस्याओं का समाधान तथा गन्ना परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनपद की सभी चीनी मिलों के यूनिट हेड उपस्थित रहे।
ऑपरेशन 'साइबर कवच' के दृष्टिगत थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी 1,00,000/- रूपये कराए गए वापस
पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस को किया धन्यवाद


गोण्डा। साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के मार्गदर्शन में थाना तरबगंज की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 1,00,000/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

आवेदक  अरविन्द कुमार मिश्रा पुत्र जनार्दन मिश्रा निवासी ग्राम पूरेगाना बादलपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। साइबर फ्राड गिरोह द्वारा क्यूआर कोड़ भेज कर 1 लाख रूपये का साइबर फ्राड कर लिया गया है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम की सहयोग से कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से विभिन्न जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 1,00,000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़िता द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।

नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।

साइबर सुरक्षा टिप्स-
1. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
2. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
3. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
4. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
5. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
6. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
7. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
8. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
9. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें।
उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 01 और वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 94/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 324(4), 109(1), 109(2) बीएनएस से सम्बन्धित 01 और वांछित अभियुक्त 01. मोनू पुत्र बाबूलाल निवासी बाबामठ बरौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को ढेकिया पुल के आगे पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादिनी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 04.05.2026 को उसके गाँव के विपक्षीगण द्वारा उसके घर पर आये और गाली गुप्ता देते हुए उसके घर का टीना शेट तोड़ दिये, और मना करने पर वादिनी, उनके पुत्र, बहू , नातिन को भी मारे पीटे है। जिससे वादिनी के पुत्र अनील सिंह को गम्भीर चोटे आयी है। वादिनी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ तथा साक्ष्य संकलन के आधार धारा 109(1) बीएनएस की बढोत्तरी हुई थी। दिनांक 08.05.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा वांछित 03 वांछित अभियुक्तों 01. बाबूलाल पुत्र जगदीश यादव, 02. सोनू पुत्र बाबूलाल, 03. लवकुश पुत्र चन्दू यादव को बाबामठ गाँव के मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
आज दिनांक 12.08.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्ट 01 और आरोपी अभियुकत मोनू पुत्र बाबूलाल को ढेकिया पुल के आगे पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।