कानून के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे केमिस्ट, प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार के खिलाफ लिया शपथ
तुलसीपुर। दवा व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच विश्वास, सहयोग और कानून के पालन की दिशा में रविवार को तुलसीपुर में एक महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक बैठक आयोजित हुई। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर श्री सुधीर सिंह के आह्वान पर स्थानीय थाना परिसर में नगर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में दवा व्यापारी बैठक में उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने सभी दवा व्यापारियों को प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री से पूरी तरह दूर रहने की शपथ दिलाई। उपस्थित केमिस्टों ने एक स्वर में शपथ लिया कि वे न प्रतिबंधित दवा खरीदेंगे, न बेचेंगे और न ही किसी भी प्रकार से ऐसे अवैध कारोबार का हिस्सा बनेंगे।

दवा व्यापारियों ने यह भी शपथ लिया कि यदि किसी दुकान पर प्रतिबंधित दवा पाई जाती है तो उसे नियमानुसार तत्काल नष्ट किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि दवा का व्यापार समाज की सेवा से जुड़ा व्यवसाय है और इसकी आड़ में किसी भी गलत गतिविधि को स्थान नहीं दिया जाएगा।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने दवा व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जो व्यापारी ईमानदारी से अपना वैध कारोबार कर रहे हैं और कानून का पालन कर रहे हैं, उनके साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अनावश्यक उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन से उपस्थित दवा व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।

वहीं, पूर्व में दर्ज मुकदमों में वांछित एवं संलिप्त व्यक्तियों को प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि वे अविलंब पुलिस के समक्ष अथवा न्यायालय में आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ईमानदार दवा व्यापारी पुलिस और प्रशासन के विरोधी नहीं, बल्कि समाज और व्यवस्था के सहयोगी हैं। हमारा उद्देश्य किसी भी गलत कार्य का बचाव करना नहीं, बल्कि वैध दवा व्यापारियों की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान के साथ अपने व्यवसाय को संचालित करना है।

एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे कानून का पालन करें, प्रतिबंधित दवाओं से पूरी तरह दूरी बनाए रखें और समाज के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बैठक में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तुलसीपुर के अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज शुक्ला, संरक्षक अमिताभ चक्रवर्ती, सुखदेव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट एवं दवा व्यापारी मौजूद रहे।

बैठक का संदेश स्पष्ट रहा—ईमानदार दवा व्यापारी कानून के साथ हैं, पुलिस प्रशासन के साथ हैं और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर जनपद बलरामपुर में धूमधाम से विभिन्न स्कूलों, आफिस, चीनी मिल सहित व्यापारियों ने मनाया
बलरामपुर । स्वतंत्रता दिवस पर जनपद बलरामपुर में धूमधाम से विभिन्न स्कूलों, आफिस, चीनी मिल सहित व्यापारियों ने मनाया। स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को अभिवादन किया तथा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष एवं योगदान का स्मरण किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के आदर्शों एवं उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए जनपद एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण पर्व को उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी
                  
                                       
भाजपा कार्यालय से वीर विनय चौराहे तक निकाला गया मौन जुलूस
                                          
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन, तुलसीपार्क,बलरामपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान हुई पीड़ा,विस्थापन और जनहानि को स्मरण करते हुए विभाजन की त्रासदी से जुड़ी घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत भाजपा कार्यालय से वीर विनय चौराहे तक मौन जुलूस भी निकाला गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन लाखों लोगों के संघर्ष,पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है,जिन्होंने देश के विभाजन के समय असहनीय परिस्थितियों का सामना किया। इतिहास की इन घटनाओं को याद रखना आवश्यक है,ताकि आने वाली पीढ़ियां विभाजन की त्रासदी को समझ सकें और देश की एकता,अखंडता तथा सामाजिक समरसता के प्रति और अधिक सजग रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि विभाजन की विभीषिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्मृति दिवस के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश के इतिहास के उस दौर की वास्तविकताओं से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई,जिसमें विभाजन के समय की घटनाओं,विस्थापन और लोगों की पीड़ा से संबंधित चित्र एवं सामग्री प्रदर्शित की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,निर्वतमान विधायक शैलेष कुमार सिंह ‘शैलू’,चेयरमैन डॉ. शधीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,राकेश तिवारी,शक्ति सिंह,महिपाल चौधरी,श्याम मनोहर तिवारी,डॉ.हुकुम सिंह,सरदार प्रीति पाल सिंह,अनूप चन्द्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वरुण सिंह ‘मोनू’, वंदना पासवान,आद्या सिंह ‘पिंकी’,संजय शुक्ल,दयाराम प्रजापति,महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,बिंदू विश्वकर्मा,महेन्द्र पाण्डेय,जन्मेजय सिंह,मंजू तिवारी,ललिता तिवारी,झूमा सिंह,नन्दनी शुक्ल,सरोज तिवारी,साधना पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभाजन की विभीषिका में पीड़ित एवं विस्थापित हुए परिवारों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न    
              
                                 
एमपीपी इंटर कॉलेज से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक गूंजा भारत माता की जय और वंदे मातरम् का जयघोष   
                                     
बलरामपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशन में स्वतंत्रता,राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवा8र को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने किया। एमपीपी इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। यात्रा में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों,विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता की जय,वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने तिरंगे के साथ यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने के बाद यात्रा का समारोहपूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम,गीत एवं प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में तिरंगे के सम्मान,राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं,बल्कि देश की आन,बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम,राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान तथा प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में ऐसे कार्यक्रम देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग पूरे सम्मान के साथ तिरंगे को अपने घरों पर लगाएं और राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ें।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और हमें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,जिलाधिकारी डॉ. विपिन जैन,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मुकेश रस्तोगी,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,राकेश तिवारी,अनूप चन्द्र गुप्ता,श्याम मनोहर तिवारी,डॉ.अजय सिंह पिंकू,वंदना पासवान,आद्या सिंह पिंकी,संजय शुक्ल,डी.पी.सिंह बैस,राजाराम गौतम,ललिता तिवारी,सुनीता मिश्रा,साधना पांडेय,झूमा सिंह,सरिता शुक्ल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी,भाजपा पदाधिकारी,शिक्षकविद्यार्थी एवं नागरिक मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा और लोगों ने देश की एकता,अखंडता एवं गौरव को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
नगर मंडल एवं नगरपालिका की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष  
                    
                                           
बलरामपुर। भाजपा नगर मंडल एवं नगरपालिका बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बलरामपुर रेलवे स्टेशन मोड़ से हुआ,जो भगवतीगंज चौराहे तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम एवं नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने किया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता,अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए हाथों में तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं,बल्कि भारत की आन,बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला अभियान है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,महंत गेल्हापुर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह पिंकी,संजय शुक्ल,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,बिन्दू विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस,ललिता तिवारी,मंजू तिवारी, झूमा सिंह,सरिता शुक्ल,आनंद राज श्रीवास्तव,संजय शर्मा,रमेश पाहवा,डॉ.राकेश चन्द्र,गौरव मिश्र सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,नगरपालिका कर्मी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा ने नगर में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया तथा लोगों से देशहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब
‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा उतरौला देहात                              
                                    

बलरामपुर।उतरौला। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र उतरौला के मंडल उतरौला देहात द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं,युवाओं,मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हाथों में शान से लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र की एकता,अखंडता,संप्रभुता और गौरव के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान,शौर्य,त्याग और बलिदान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की स्मृति तिरंगे से जुड़ी है। यात्रा में क्षेत्रवासियों का उत्साह और सहभागिता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत करने वाली रही।

तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री महेंद्र पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष वंदना पासवान,मंडल अध्यक्ष मेलाराम वर्मा,विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव,ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी,प्रधान अमरनाथ वर्मा,प्राचार्य डॉ.पवन नंदा,निवर्तमान अध्यक्ष राम संजीवन तिवारी,मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद मौर्य,प्राचार्य एच.डी. वर्मा,भाजपा नेता राम आशीष वर्मा,विकास गुप्ता,कृष्ण कुमार,प्रधान अमित मिश्रा,दुर्गा वर्मा एवं मंशाराम यादव सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी,भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजकों ने भव्य तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले सभी सम्मानित जनों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
बलरामपुर। विश्व हिन्दू महासंघ बलरामपुर की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक जी एवं जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी जी ने किया।

मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कौशिक जी ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 16 अगस्त तक झांसी में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित होगी। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के विषय को लेकर आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जी ने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम सभा स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्र सन्त महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को ग्राम सभा स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
बैठक में तमाम पदाधिकारी तथा संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
हजारों राहगीरों के रास्ते पर पानी फेर रहे हैं लापरवाह विभाग
तुलसीपुर (बलरामपुर) आखिर प्रकृति ने दिखा दिया लापरवाह लोगों की असली तस्वीर बताते चलो की पुरानी बाजार स्थित रामलीला पोखरा जो महात्मा गोपाल दास बाबा के सामने है जिसका सौंदर्य कर अभी कुछ वर्षों पूर्व हुआ देखने में अति सुंदर लग रहा है लेकिन उसी से लगा पुरानी बाजार से मनकौरा जाने वाली सड़क बेहद खराब और खस्ता हाल स्थिति में है लगता है मखमल पर टाट का पैबंध है बताते चले कि पुरानी बाजार के मेन सड़क से कांशीराम कालोनी तथा यही सड़क कई ग्राम सभा तथा मोहल्ला स्कूलों व मंदिर आदि को जोड़ती है जिसकी हालत निहायत ही गरीब और दयनीय है इसकी देखभाल आदर्श नगर पंचायत को करना चाहिए इसके विषय में कई बार कहा भी जा चुका है कई प्रार्थना पत्र निवासियों द्वारा दिया जा चुका है कि उनके घरों तक नाली का पानी भर जाता है जिससे खाना पीना रहना दूभर हो चुका है फिर भी प्रशासन और शासन अभी गहरी निद्रा में सो रहे हैं साथ ही आंख और कान भी बंद किए हुए हैं जबकि मोहल्ला वासियों ने बताया कि हम चुनाव आने पर चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का हुआ शुभारंभ,बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा।  
                                           
बलरामपुर। आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज,रोडवेज बस स्टॉप के निकट,बलरामपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मुकेश कुमार रस्तोगी एवं आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने संयुक्त रूप से किया।
अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्य और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इसके महत्व की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार चौधरी,ए.के.शुक्ला एवं मीनाक्षी चौधरी,राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर सीतांशु रजत,अखिलेश श्रीवास्तव,डॉ.मोहसिन सिद्दीकी,नगर क्षेत्र से डॉ.हिमांशु कुमार श्रीवास्तव एवं फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के.पी. यादव ने किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हनुमंत सिंह की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब।  
             
                                           
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।                  
                                          
बलरामपुर। जनप्रिय नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.हनुमंत सिंह के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिश्ता दरबार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह तथा उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर स्व.हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही विश्व हिंदू महासंघ परिवार ( टीम) ने भी  पुषपार्जन किया
इस अवसर पर कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,एमएलसी पदमसेन चौधरी,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,गैसड़ी विधायकराकेश यादव, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,चेयरमैन रवि वर्मा,पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह,चंद्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह,अनूप चन्द्र गुप्ता,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,आद्या सिंह ‘पिंकी’,बिंदू विश्वकर्मा,वंदना पासवान,डीपी सिंह बैस,वरुण सिंह ‘मोनू’ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।ज्ञ