विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी
![]()
भाजपा कार्यालय से वीर विनय चौराहे तक निकाला गया मौन जुलूस
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन, तुलसीपार्क,बलरामपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान हुई पीड़ा,विस्थापन और जनहानि को स्मरण करते हुए विभाजन की त्रासदी से जुड़ी घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत भाजपा कार्यालय से वीर विनय चौराहे तक मौन जुलूस भी निकाला गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन लाखों लोगों के संघर्ष,पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है,जिन्होंने देश के विभाजन के समय असहनीय परिस्थितियों का सामना किया। इतिहास की इन घटनाओं को याद रखना आवश्यक है,ताकि आने वाली पीढ़ियां विभाजन की त्रासदी को समझ सकें और देश की एकता,अखंडता तथा सामाजिक समरसता के प्रति और अधिक सजग रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि विभाजन की विभीषिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्मृति दिवस के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश के इतिहास के उस दौर की वास्तविकताओं से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई,जिसमें विभाजन के समय की घटनाओं,विस्थापन और लोगों की पीड़ा से संबंधित चित्र एवं सामग्री प्रदर्शित की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,निर्वतमान विधायक शैलेष कुमार सिंह ‘शैलू’,चेयरमैन डॉ. शधीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,राकेश तिवारी,शक्ति सिंह,महिपाल चौधरी,श्याम मनोहर तिवारी,डॉ.हुकुम सिंह,सरदार प्रीति पाल सिंह,अनूप चन्द्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वरुण सिंह ‘मोनू’, वंदना पासवान,आद्या सिंह ‘पिंकी’,संजय शुक्ल,दयाराम प्रजापति,महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,बिंदू विश्वकर्मा,महेन्द्र पाण्डेय,जन्मेजय सिंह,मंजू तिवारी,ललिता तिवारी,झूमा सिंह,नन्दनी शुक्ल,सरोज तिवारी,साधना पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभाजन की विभीषिका में पीड़ित एवं विस्थापित हुए परिवारों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।


‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा उतरौला देहात
बलरामपुर। विश्व हिन्दू महासंघ बलरामपुर की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक जी एवं जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी जी ने किया।
तुलसीपुर (बलरामपुर) आखिर प्रकृति ने दिखा दिया लापरवाह लोगों की असली तस्वीर बताते चलो की पुरानी बाजार स्थित रामलीला पोखरा जो महात्मा गोपाल दास बाबा के सामने है जिसका सौंदर्य कर अभी कुछ वर्षों पूर्व हुआ देखने में अति सुंदर लग रहा है लेकिन उसी से लगा पुरानी बाजार से मनकौरा जाने वाली सड़क बेहद खराब और खस्ता हाल स्थिति में है लगता है मखमल पर टाट का पैबंध है बताते चले कि पुरानी बाजार के मेन सड़क से कांशीराम कालोनी तथा यही सड़क कई ग्राम सभा तथा मोहल्ला स्कूलों व मंदिर आदि को जोड़ती है जिसकी हालत निहायत ही गरीब और दयनीय है इसकी देखभाल आदर्श नगर पंचायत को करना चाहिए इसके विषय में कई बार कहा भी जा चुका है कई प्रार्थना पत्र निवासियों द्वारा दिया जा चुका है कि उनके घरों तक नाली का पानी भर जाता है जिससे खाना पीना रहना दूभर हो चुका है फिर भी प्रशासन और शासन अभी गहरी निद्रा में सो रहे हैं साथ ही आंख और कान भी बंद किए हुए हैं जबकि मोहल्ला वासियों ने बताया कि हम चुनाव आने पर चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।
Aug 15 2026, 13:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k