जनपद मऊ -: थाना मुहम्मदाबाद गोहना साइबर पुलिस टीम द्वारा 01 पीडित का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि-  11,100-/ (ग्यारह हजार नौ सौ रूपये) पीडित को वापस करा
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना साइबर पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से खाते से फ्राड से फ्राड की गयी धनराशि दिनांक- 13.08.2026 को पीड़ित समरजीत यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी चालीसवां थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ की कुल धनराशि 11,100/- रुपये साइबर पुलिस टीम थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।
1.82 करोड़ की लागत से होगा संत रविदास मंदिर का जीर्णोद्धार, समरसता संकल्प अभियान में भी लेंगे भाग
संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम

वंदन योजना के तहत धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : मंत्री श्री ए.के. शर्मा

मऊ संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा शुक्रवार, 14 अगस्त को जनपद मऊ के दोहरीघाट भ्रमण के दौरान संत रविदास जी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह समरसता संकल्प अभियान में भी प्रतिभाग करेंगे।

दोहरीघाट स्थित संत रविदास जी मंदिर का जीर्णोद्धार नगर विकास विभाग की वंदन योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। इस कार्य पर लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत आएगी। मंदिर के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक स्थल को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। प्रदेश सरकार संत रविदास जी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, उत्थान और सहभागिता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के संरक्षण और विकास को प्राथमिकता दे रही है। वंदन योजना के माध्यम से ऐसे स्थलों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, जिससे हमारी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहने के साथ-साथ श्रद्धालुओं और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

श्री शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती का अवसर केवल उनके जीवन और कृतित्व को स्मरण करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके द्वारा दिए गए समानता, सामाजिक न्याय और समरस समाज के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का भी अवसर है। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना को और मजबूत किया जाएगा।
मऊ -: रेलवे संपार संख्या 0/बी पर प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण निर्धारित समय में पूर्ण कराने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की

जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बाल निकेतन के पास रेलवे संपार संख्या 0/बी पर प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान सेतु निगम के सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि परियोजना के अंतर्गत रेलवे के हिस्से का निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा फ्रीहोल्ड भूमि का क्लीयरेंस न होने, नगर पालिका की कुछ दुकानों तथा विद्युत विभाग द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण न किए जाने के कारण भी निर्माण में बाधाएं आ रही हैं।

सहायक अभियंता ने बताया कि चौक क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की निर्माण सीमा में एक मस्जिद तथा सिंधी कॉलोनी के कुछ मकान भी आ रहे हैं, जिन्हें नियमानुसार खाली कराया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करते हुए विद्युत पोल शिफ्टिंग, नगर पालिका की दुकानों को हटाने तथा मस्जिद एवं सिंधी कॉलोनी के प्रभावित मकानों को नियमानुसार खाली कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।

जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता सेतु निगम को निर्देश दिए कि परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी संबंधित विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने के उपरांत ही संबंधित कार्य आगे बढ़ाए जाएं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना की बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक अभियंता सेतु निगम ने बताया कि प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु परियोजना के लिए कुल 9962.63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें सेतु निगम अंश 8540.85 लाख रुपये तथा रेलवे विभाग का अंश 1421.78 लाख रुपये है।

परियोजना का निर्माण नाबार्ड-28 योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। परियोजना का कार्य मार्च 2024 में प्रारंभ हुआ था तथा इसके पूर्ण होने की निर्धारित अंतिम तिथि जून 2027 है।

वर्तमान में परियोजना की कुल भौतिक प्रगति लगभग 63 प्रतिशत है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाना प्राथमिकता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय स्थापित कर सभी लंबित कार्य एवं अनुमतियां शीघ्र पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य को गति प्रदान करें।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
नगर निकायों में स्वच्छता, राजस्व व विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं: अपरजिलाधिकारी
                 
निराश्रित गोवंश के लिए गौशालाओं में पर्याप्त भूसा-चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

मऊ। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त नगर निकायों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में नगर निकायों के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को घर-घर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, शौचालयों की साफ-सफाई तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कूड़ा निस्तारण एवं साफ-सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने शासन की समस्त योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने, निकायों के कर एवं करेत्तर देयों की शत-प्रतिशत वसूली तथा 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में वंदन योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना एवं आकांक्षी योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

निराश्रित गोवंश के लिए गौशालाओं में पर्याप्त भूसा-चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में प्रतिबंधित पालीथिन के विरुद्ध जब्ती एवं जन-जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में स्वच्छता, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

बैठक में जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे
जनपद मऊ की पहली लैब Gphoenix Diagnostic Centre को मिला NABH Accreditation

मऊ। जनपद मऊ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। Gphoenix Diagnostic Centre, Mau को NABH (National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers) से Accreditation प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जनपद मऊ में गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

Gphoenix Diagnostic Centre, Mau को यह मान्यता उच्च गुणवत्ता के मानकों, मरीजों की सुरक्षा, विश्वसनीय जांच प्रक्रियाओं तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता के लिए प्राप्त हुई है।

संस्थान के प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “NABH Accreditation हमारे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि मरीजों को और बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी को और मजबूत करने वाला कदम है।”

Gphoenix Diagnostic Centre द्वारा आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित विशेषज्ञों एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जांच सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस उपलब्धि से जनपद मऊ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं भरोसेमंद डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास को नई मजबूती मिलेगी।

संस्थान के प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए अपने चिकित्सकों, तकनीकी टीम, कर्मचारियों, सहयोगियों एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।
रक्तदान है सर्वोत्तम महादान: दयाशंकर सिंह
शारदा नारायण हास्पिटल में रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

मऊ : रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। आपका रक्त तीन लोगों की जिंदगी बचाने के काम आता है। समाज में युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़कर लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। रक्त के अभाव में प्रतिवर्ष लाखों लोग काल कवलित हो जाते हैं। जिले के प्रभारी एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह उदगार गुरुवार को व्यक्त किया। शारदा नारायण हास्पिटल में रक्तदाता सम्मान कार्यक्रम में वह बोल रहे थे।

संस्थान निदेशक, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने कहा कि दुर्घटनाओं, आपात स्थिति, प्रसव संबंधी जटिलताओं, कैंसर उपचार व थैलेसिमिया जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सुरक्षित रक्त की निरंतर आवश्यकता होती है। 18 से 65 वर्ष के बीच जिसका वजन 45-50 के बीच और हिमोग्लोबिन सामान्य हो वह ब्लड दे सकता है। मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने कहा कि रक्त किसी कारखाने में नहीं बन सकता इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान करना किसी भी मरीज की जिंदगी के लिए वरदान सिद्व हो सकता हैै। इस दौरान 14 लोगों को रक्तदाता सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।
जनपद मऊ -: रानीपुर में स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क से नीचे पलटी, कई बच्चे घायल
मऊ। रानीपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 30 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में कई बच्चों के चोटिल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, लोहिया इंटरनेशनल स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रानीपुर क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद स्कूल प्रशासन और बस चालक की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर बरती गई कथित लापरवाही उनकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
जनपद मऊ -: हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्टॉल का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भ्रमण
मऊ में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में लगाए गए स्टॉल का जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया और लोगों से तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
जनपद मऊ -: कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

- प्रवेश की मंजूरी से जिले में खुशी की लहर, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ा मऊ का कद

- निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार

मऊ। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मऊ जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर प्रवेश की मंजूरी मिल गई है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय  का सपना साकार हुआ है। एमबीबीएस की 50 सीटों की मंजूरी मिलने से जिले के साथ ही आसपास के जनपदों के विद्यार्थियों को भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। मेडिकल कॉलेज में स्थानीय स्तर पर एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, संस्थान में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एमबीबीएस की 50 सीटों की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों को और विस्तार मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धरमाराय इंगले ने कहा कि एमबीबीएस की सीटें मिलने से मऊ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा का नया रास्ता खुलेगा। आने वाले वर्षों में यहां से प्रशिक्षित होने वाले चिकित्सक क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने में इसका दूरगामी लाभ मिलने की उम्मीद है

बीते 19 जून को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने किया था निरीक्षण

मऊ। मेडिकल कॉलेज की मंजूरी के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग टीम ने बीते 19 जून को कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस का निरीक्षण किया था।  टीम ने कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, अस्पताल की व्यवस्थाओं, विभागवार संसाधनों, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता समेत विभिन्न मानकों का बारीकी से जायजा लिया था।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों, वार्डों, ओपीडी, ओटी, जांच केंद्र, आईसीयू, इमरजेंसी और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था तथा मेडिकल रिकॉर्ड से संबंधित अभिलेखों की भी जानकारी ली थी। कॉलेज प्रशासन की ओर से टीम को आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित मानकों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई थी।

कॉलेज प्रशासन को मिल बधाइयां

50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी की खबर के बाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की मेहनत, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। सभी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी को मऊ के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे जिले की पहचान एक बेहतर चिकित्सा शिक्षा केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है।

निदेशक के आगमन पर बुके देकर किया स्वागत

मऊ। कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय का डॉ.अभिनव मिश्रा, डॉ. पीयूष मिश्रा, चंदन यादव, डॉ. अमित यादव, डॉ. शाजिया, डॉ. अमृता, डॉ. प्रियंका, डॉ. गीतांजलि, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सुमित आर्या, डॉ. राकेश मद्धेशिया, मनीष राय, प्रेम प्रतीक दुबे, विवेक तिवारी, शिवांश राय, नितेश राय, दीपक शर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी ने बुके देकर सम्मानित किया।
जनपद मऊ -: घोसी की जनता ने मांगा जवाब

मऊ।आज जनपद मऊ की घोसी विधानसभा में जनता अपने अधिकारों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के MLC से जवाब मांगती नजर आई।

जनता का साफ संदेश है—
जनता बनाना भी जानती है और हिसाब मांगना भी जानती है।

अब सवाल है कि जनता के सवालों का जवाब कौन देगा?