अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
![]()
सीके सिंह(रूपम)
सीतापुर। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के संदेश के साथ जनपद सीतापुर में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पुलिस एवं पीएसी के जवानों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त किया।
पैदल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लालबाग चौराहा से हुआ। यात्रा में जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीक्षा जोशी, अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर जर्नादन सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष एवं देशभक्ति के नारों के साथ प्रतिभागियों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा लालबाग चौराहा से प्रारंभ होकर आंख अस्पताल तक पहुंची। पूरे मार्ग पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। मार्ग में उपस्थित नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
आयोजन के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं बैंड प्रदर्शन किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति, उत्साह एवं उमंग का संचार किया। विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन एवं उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
लालबाग चौराहे पर पुलिस एवं पीएसी बैंड द्वारा विशेष बैंड प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम के वातावरण को और अधिक देशभक्तिमय बना दिया। बैंड की देशभक्ति धुनों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।
जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश की एकता-अखण्डता के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता की भावना को और मजबूत करते हैं।
तिरंगा यात्रा के दौरान “हर घर तिरंगा”, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देश के प्रति गौरव तथा सामाजिक एकता की भावना को और प्रबल करना रहा।
पूरे आयोजन के दौरान राष्ट्रभक्ति, एकता एवं अखण्डता का संदेश प्रमुखता से परिलक्षित हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रध्वज केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि देश की एकता, विविधता और अखण्डता का भी प्रतीक है।
जनपद में आयोजित यह भव्य पैदल तिरंगा यात्रा देशभक्ति के उत्साह, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रीय एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनी। आयोजन ने नागरिकों में देश के प्रति गौरव एवं समर्पण की भावना को और मजबूत करते हुए राष्ट्रहित सर्वाेपरि का संदेश दिया।


सीके सिंह(रूपम)












सीके सिंह(रूपम)
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध महामाई मंदिर के कायाकल्प की 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ, पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने रखी नींव। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अनिया कला स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर के पर्यटन विकास हेतु स्वीकृत 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। पंडित रमेश चंद्र अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं नींव पूजन संपन्न कराया। पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने नारियल फोड़कर नींव की पहली ईंट रखी, जिसके साथ ही श्रद्धालुओं ने "जय माता दी", "जय श्रीराम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंदिर क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और दूर-दराज से आने वाले भक्तों के ठहरने एवं पूजा-अर्चना की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक अभियंता चंदन मौर्य, उपखंड अधिकारी अंचल मिश्रा, अवर अभियंता अनामिका वर्मा, मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा, मास्टर प्रमोद मिश्रा, सभासद मनीष शुक्ला, संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर भारी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई। शुक्रवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर 60 महिलाओं की जांच की गई और उनका ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट, हिमोग्लोबिन की जांच की गई व 106 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व दिवश कार्यक्रम के तहत डाक्टर गोविंद गुप्ता सर्जन (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओ की समुचित जांचे व सुरक्षित प्रसव हेतु अवाश्यक सावधनियाँ बरतने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को फल का वितरण भी किया। मातृत्व दिवस के अवसर पर डॉ गोविंद गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य महिला और शिशु मृत्यु दर को कम किया जाने के साथ बच्चे के स्वस्थ जीवन और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जाना है। इस मौके पर भारी संख्या में गर्भवती महिलाएं बच्चे व तीमारदार उपस्थित थे।
Aug 13 2026, 16:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k