भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब
‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा उतरौला देहात                              
                                    

बलरामपुर।उतरौला। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र उतरौला के मंडल उतरौला देहात द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं,युवाओं,मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हाथों में शान से लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र की एकता,अखंडता,संप्रभुता और गौरव के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान,शौर्य,त्याग और बलिदान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की स्मृति तिरंगे से जुड़ी है। यात्रा में क्षेत्रवासियों का उत्साह और सहभागिता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत करने वाली रही।

तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री महेंद्र पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष वंदना पासवान,मंडल अध्यक्ष मेलाराम वर्मा,विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव,ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी,प्रधान अमरनाथ वर्मा,प्राचार्य डॉ.पवन नंदा,निवर्तमान अध्यक्ष राम संजीवन तिवारी,मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद मौर्य,प्राचार्य एच.डी. वर्मा,भाजपा नेता राम आशीष वर्मा,विकास गुप्ता,कृष्ण कुमार,प्रधान अमित मिश्रा,दुर्गा वर्मा एवं मंशाराम यादव सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी,भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजकों ने भव्य तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले सभी सम्मानित जनों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
बलरामपुर। विश्व हिन्दू महासंघ बलरामपुर की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक जी एवं जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी जी ने किया।

मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कौशिक जी ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 16 अगस्त तक झांसी में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित होगी। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के विषय को लेकर आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जी ने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम सभा स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्र सन्त महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को ग्राम सभा स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
बैठक में तमाम पदाधिकारी तथा संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
हजारों राहगीरों के रास्ते पर पानी फेर रहे हैं लापरवाह विभाग
तुलसीपुर (बलरामपुर) आखिर प्रकृति ने दिखा दिया लापरवाह लोगों की असली तस्वीर बताते चलो की पुरानी बाजार स्थित रामलीला पोखरा जो महात्मा गोपाल दास बाबा के सामने है जिसका सौंदर्य कर अभी कुछ वर्षों पूर्व हुआ देखने में अति सुंदर लग रहा है लेकिन उसी से लगा पुरानी बाजार से मनकौरा जाने वाली सड़क बेहद खराब और खस्ता हाल स्थिति में है लगता है मखमल पर टाट का पैबंध है बताते चले कि पुरानी बाजार के मेन सड़क से कांशीराम कालोनी तथा यही सड़क कई ग्राम सभा तथा मोहल्ला स्कूलों व मंदिर आदि को जोड़ती है जिसकी हालत निहायत ही गरीब और दयनीय है इसकी देखभाल आदर्श नगर पंचायत को करना चाहिए इसके विषय में कई बार कहा भी जा चुका है कई प्रार्थना पत्र निवासियों द्वारा दिया जा चुका है कि उनके घरों तक नाली का पानी भर जाता है जिससे खाना पीना रहना दूभर हो चुका है फिर भी प्रशासन और शासन अभी गहरी निद्रा में सो रहे हैं साथ ही आंख और कान भी बंद किए हुए हैं जबकि मोहल्ला वासियों ने बताया कि हम चुनाव आने पर चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का हुआ शुभारंभ,बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा।  
                                           
बलरामपुर। आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज,रोडवेज बस स्टॉप के निकट,बलरामपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मुकेश कुमार रस्तोगी एवं आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने संयुक्त रूप से किया।
अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्य और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इसके महत्व की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार चौधरी,ए.के.शुक्ला एवं मीनाक्षी चौधरी,राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर सीतांशु रजत,अखिलेश श्रीवास्तव,डॉ.मोहसिन सिद्दीकी,नगर क्षेत्र से डॉ.हिमांशु कुमार श्रीवास्तव एवं फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के.पी. यादव ने किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हनुमंत सिंह की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब।  
             
                                           
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।                  
                                          
बलरामपुर। जनप्रिय नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.हनुमंत सिंह के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिश्ता दरबार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह तथा उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर स्व.हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही विश्व हिंदू महासंघ परिवार ( टीम) ने भी  पुषपार्जन किया
इस अवसर पर कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,एमएलसी पदमसेन चौधरी,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,गैसड़ी विधायकराकेश यादव, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,चेयरमैन रवि वर्मा,पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह,चंद्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह,अनूप चन्द्र गुप्ता,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,आद्या सिंह ‘पिंकी’,बिंदू विश्वकर्मा,वंदना पासवान,डीपी सिंह बैस,वरुण सिंह ‘मोनू’ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।ज्ञ
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि
            
                                              
शारदा कुंज पहुंचकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,परिजनों से भेंटकर व्यक्त की शोक संवेदना            
                                    
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  बृजेश पाठक ने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई  शिवप्रताप सिंह एवं पुत्र श्री अखिलेश सिंह ‘गुड्डू’ से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और क्षेत्र के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका सरल व्यवहार,जनसेवा के प्रति समर्पण और लोगों से आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे।

बृजेश पाठक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय का किया विस्तृत निरीक्षण
मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा जिला मेमोरियल चिकित्सालय को जनपद के मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने के दिए निर्देशस्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में स्नेक बाइट के उपचार हेतु पर्याप्त एंटी वेनम एवं एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोरसभी पीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती एवं सब सेंटरों का नियमित संचालन सुनिश्चित हो, एम्बुलेंस का रिस्पांस टाइम और बेहतर किया जाए—उप मुख्यमंत्रीअस्पतालों में स्वच्छता, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं नियमित मेंटेनेंस पर रहे विशेष फोकसउप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश  बृजेश पाठक द्वारा जनपद के भ्रमण के दौरान जिला मेमोरियल चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान  उप मुख्यमंत्री  ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं मरीज हितैषी बनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री  ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती एवं उपचार के लिए आए मरीजों से आत्मीय संवाद करते हुए चिकित्सालय में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय परामर्श एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए।निरीक्षण के दौरान मा० उप मुख्यमंत्री  ने नेत्र शल्य कक्ष, टेलीमेडिसिन कक्ष एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा इनके माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने तथा टेलीमेडिसिन जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में स्थापित अग्निशमन यंत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित संबंधित कर्मचारियों को इनके संचालन की जानकारी भी होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित कार्मिकों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इस अवसर पर मा० उप मुख्यमंत्री जी द्वारा दो क्षय रोग मरीजों को पोषण पोटली भी प्रदान की गई तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षानिरीक्षण के उपरांत मा० उप मुख्यमंत्री जी ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की।उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए सभी संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बनी रहे, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को तत्काल उपचार मिल सके।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सभी सब सेंटर नियमित रूप से संचालित हों। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे आमजन को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े। उप मुख्यमंत्री  ने एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि एम्बुलेंस के रिस्पांस टाइम को और कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज तक कम से कम समय में एम्बुलेंस पहुंच सके।स्वच्छता और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोरउप मुख्यमंत्री  ने सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई तथा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों का वातावरण स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं मरीजों के अनुकूल होना चाहिए।उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के बाद चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष मेंटेनेंस अभियान चलाते हुए भवन, परिसर एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। रोगी कल्याण निधि का नियमानुसार उपयोग करते हुए जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के अनुरूप आधारभूत व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए।उप मुख्यमंत्री  ने निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर में लंबे समय से पड़े पुराने एवं निष्प्रयोज्य वाहनों आदि की नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई करते हुए परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखा जाए। अस्पताल परिसर एवं भवन के अंदर कहीं भी टूटा-फूटा सामान अथवा कबाड़ दिखाई न दे। अस्पताल के भीतर बिखरे विद्युत तारों एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी सुव्यवस्थित किया जाए।मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित हो जिला मेमोरियल चिकित्सालयउप मुख्यमंत्री  ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए इसे जनपद के मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ स्वच्छता, मरीजों की सुविधा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुव्यवस्थित परिसर पर समान रूप से ध्यान दिया जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने तथा मौके पर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर कराने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो।पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशभ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री  द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण पर जोर दिया।इस अवसर पर  विधायक बलरामपुर सदर  पल्टूराम,  निवर्तमान विधायक  शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, मुख्य विकास अधिकारी  हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय सहित  जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि
            
                                              
शारदा कुंज पहुंचकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,परिजनों से भेंटकर व्यक्त की शोक संवेदना            
                                    
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  बृजेश पाठक ने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई  शिवप्रताप सिंह एवं पुत्र श्री अखिलेश सिंह ‘गुड्डू’ से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और क्षेत्र के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका सरल व्यवहार,जनसेवा के प्रति समर्पण और लोगों से आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे।

बृजेश पाठक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर जताया शोक
                      
         ‌‌                           
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिव प्रताप सिंह एवं पुत्र अखिलेश सिंह (गुड्डू) से भेंट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उनके निधन से क्षेत्र और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंकज सिंह,मनोज तिवारी,हेमंत जायसवाल,शक्ति सिंह,महिपाल चौधरी,गोविंद सोनकर,राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह, पिंकी,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’, बिंदू विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
बलरामपुर-बढ़नी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की दर्दनाक मौत

बलरामपुर।आज देर रात लगभग 12:10 बजे बलरामपुर-बढ़नी मुख्य मार्ग पर ग्राम रामनगर के सामने एक भीषण हादसा हो गया। बलरामपुर की ओर से आ रही क्रेटा कार (UP 32 NB 1420) और बढ़नी की तरफ से जा रही मोटरसाइकिल (UP 47 AK 8591) के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार राजन सैनी (25 वर्ष) पुत्र आनंद सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक जयप्रकाश सैनी उर्फ अन्नू सैनी पुत्र काली प्रसाद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक टेढ़ी बाजार, कोतवाली नगर (बलरामपुर) के निवासी थे।

हादसे के बाद क्रेटा कार सड़क किनारे पलट गई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए पेज को लाइक व फॉलो करें। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कमेंट में श्रद्धांजलि अर्पित करें।