क्रिकेट टूर्नामेंट का युवा नेता अतुल वर्मा ने किया शुभारंभ, कुरेसी इलेवन ने साहिबे इलेवन को हराया
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय इमामबाड़ा मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का युवा नेता अतुल वर्मा ने किया शुभारंभ, कुरेसी इलेवन ने साहिबे इलेवन को हराया। स्थानीय इमामबाड़ा मैदान में चल रहे लहरपुर प्रीमियर लीग सीजन-5 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने फीता काटकर एवं बल्ले से शॉट लगाकर मुकाबले का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अतुल वर्मा ने कहा कि, इस प्रकार के आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इससे शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। इसके बाद साहिबे इलेवन और कुरेसी इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर कुरेसी इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफताब आलम और उजैर की शानदार गेंदबाजी के सामने साहिबे इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं सके और टीम निर्धारित 8 ओवर में मात्र 66 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरेसी इलेवन ने 5.5 ओवर में 67 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस दौरान किसान नेता अजीत वर्मा, सलमान सिद्दीकी, फरहान, रवि शाक्य, मोनू, शाजेब मिर्जा, चांद पहलवान, शुएब खान, मेराज, मोहम्मद अलीम, अनस सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
Aug 10 2026, 19:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k