अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कांवड़ यात्रा सुचारु रूप से संपन्न
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कांवड़ यात्रा सुचारु रूप से संपन्न कराने एवं व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने हेतु उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन।
शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रियाज अहमद एवं महामंत्री हरीश रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, पेय जल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन। ज्ञापन में कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस की तैनाती, विभिन्न विश्राम स्थलों एवं शिव मंदिरों पर शुद्ध पेयजल व्यवस्था, यात्रा मार्ग पर लगे विद्युत खंभों को पन्नी इंसुलेशन शीट से ढके जाने एवं झूलते हुए तारों को मरम्मत कराने, यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने, अस्थाई शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं चिकित्सा हेतु एम्बुलेंस के साथ-साथ यात्रा को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक डायवर्जन, पुलिस कर्मियों की तैनाती एवं यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण हटाकर कांवड़ यात्रा के आवागमन को सुचारू बनाने एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष रियाज अहमद, महामंत्री हरीश रस्तोगी, शैलेंद्र कुमार शुक्ला, मोहम्मद हाशिम अंसारी, जावेद अंसारी, सलीम अंसारी सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
Aug 10 2026, 18:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k