श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के बी.एड. विभाग में दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के बी.एड. विभाग में शुक्रवार को सत्र 2026-28 में नवप्रवेशित छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में बी.एड. द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि प्रो. जितेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बी.एड. में प्रवेश का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब विद्यार्थी अनुशासित, नियमित एवं समर्पित होकर अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि भावी शिक्षक के रूप में आप सभी पर समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिक्षक केवल ज्ञान का संवाहक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज का निर्माता भी होता है। इसलिए प्रत्येक शिक्षक को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बी.एड. विभागाध्यक्ष एवं माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संयम, अनुशासन एवं सतत अध्ययन के माध्यम से अधिकाधिक ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक सफल शिक्षक बनने के लिए निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन किशन मिश्र ने किया।
इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉ. नीरज यादव, डॉ. लोहंस कुमार कल्याणी, डॉ. चमन कौर, श्री राजेन्द्र मिश्र, श्रीमती प्रतिभा सिंह, डॉ. दीपा गुप्ता एवं श्री अमरजीत वर्मा सहित बी.एड. के छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाएँ प्रखर जैन, अभितोष, खुशी यादव, अक्षय त्रिपाठी, विपिन मौर्य, आस्था तिवारी, वैदेही, प्रिया आर्या, अर्चना भास्कर तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मोजुद थे ।
ऑपरेशन साइबर कवच के दृष्टिगत थाना मोतीगंज की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी 2,00,000/- रूपये कराए गए वापस
पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस को किया

जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के मार्गदर्शन में थाना मोतीगंज की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बन्धित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए 2,00,000/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
आवेदक राजेश कुमार पुत्र लालमनि वर्मा द्वारा थाना मोतीगंज की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड गयी उनकी धनराशि की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिसपर थाना मोतीगंज की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 2,00,000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़ित द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना मोतीगंज की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।

नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।

साइबर सुरक्षा टिप्स-
1. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
2. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
3. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
4. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
5. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
6. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
7. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
8. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
9. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित
पुलिस अधीक्षक ने रूट डायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्था का किया गया स्थलीय निरीक्षण
सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

गोण्डा। श्रावण मास में आयोजित पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा ’’ विनीत जायसवाल’’ द्वारा आज दिनांक 07.08.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत गोण्डा-अयोध्या सीमा पर किए गए रूट डायवर्जन व्यवस्था, कांवड़ यात्रा मार्ग, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों तथा प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने रूट डायवर्जन योजना का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रहे तथा आमजन एवं श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। महोदय द्वारा थानाध्यक्ष नवाबगंज को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहकर निरंतर भ्रमणशील रहें। यात्रा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा प्रत्येक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए साथ ही रूट डायवर्जन व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन कराए, जिससे किसी भी स्थान पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कराते हुए आमजन को पूर्व सूचना उपलब्ध कराई जाए। साथ ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में किसी प्रकार का व्यवधान न आने दिया जाए।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा यात्रा मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक अथवा अफवाहपूर्ण सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा बताया गया कि जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं प्रभावी प्रबंध किए गए हैं तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने जनपदवासियों एवं कांवड़ यात्रियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट डायवर्जन व्यवस्था का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष नवाबगंज अभय सिंह सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
श्रावण मास,श्रावण शिवरात्रि, नागपंचमी,मणिपर्वत (श्रावण झूला)मेला एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जनपद गोण्डा में विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू
-
श्रावण मास-2026 के दौरान श्रावण सोमवार, श्रावण शिवरात्रि, नागपंचमी, मणिपर्वत (श्रावण झूला) मेला एवं रक्षाबंधन/श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या धाम एवं आसपास के जनपदों में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए जनपद गोण्डा में विशेष यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना तथा राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर यातायात को व्यवस्थित बनाए रखना है।

*निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय श्रावण सोमवार एवं श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर 08 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे से 12 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे तक, मणिपर्वत (श्रावण झूला) मेला, तृतीय श्रावण सोमवार एवं नागपंचमी के अवसर पर 14 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे से 17 अगस्त 2026 रात्रि 11:00 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक, चतुर्थ/अंतिम श्रावण सोमवार के अवसर पर 23 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे से 24 अगस्त 2026 रात्रि 11:00 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक तथा श्रावण पूर्णिमा स्नान, रक्षाबंधन एवं मेला समापन के अवसर पर 27 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे से 28 अगस्त 2026 रात्रि 11:00 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक विशेष डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।*

*प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था*

*रूट-ए:*
लखनऊ से बाराबंकी एवं गोण्डा होते हुए गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर जाने वाले समस्त वाहनों को दर्जीकुआँ (थाना कोतवाली देहात) से डायवर्ट कर झिलाही रेलवे क्रॉसिंग-मनकापुर-उतरौला मार्ग-डुमरियागंज होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

*रूट-बी:*
लखनऊ से गोण्डा होकर गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर जाने वाले वाहनों को दर्जीकुआँ से डायवर्ट कर मोतीगंज- मनकापुर-मसकनवा-बभनान मार्ग से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

*रूट-सी:*
गोण्डा शहर में प्रवेश करने वाले ऐसे वाहनों को धानेपुर-उतरौला मार्ग से डायवर्ट कर बेवा चौराहा/डुमरियागंज के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

*अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं*

• अयोध्या प्रशासन के निर्देशानुसार लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों को सामान्यतः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करना होगा। पर्वों के दौरान लखनऊ-बाराबंकी-रामनगर (महादेवा मंदिर) मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

• बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती एवं गोण्डा से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को जरवल रोड-टिकोरा मोड़-चहलरीघाट-सिधौली-सीतापुर-लखनऊ मार्ग से भेजा जाएगा।

• गोण्डा से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों का संचालन श्रावण सोमवार एवं पर्वों के दौरान जरवल रोड-बाराबंकी मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को हुजूरपुर मोड़-टिकोरा मोड़-चहलरीघाट-सिधौली-सीतापुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

• आवश्यकता पड़ने पर उतरौला एवं बलरामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को जानकीनगर पुलिस चौकी (थाना इटियाथोक) से डायवर्ट कर आर्यनगर-कटरा बाजार-कर्नलगंज मार्ग से भेजा जाएगा।

•कर्नलगंज-परसपुर-तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

• गोण्डा शहर से जरवल रोड होकर बाराबंकी-लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को हुजूरपुर मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा।

• कर्नलगंज, परसपुर एवं तरबगंज से नवाबगंज आने वाले भारी वाहनों को कटी तिराहा से मनकापुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अन्य चारपहिया वाहन टिकरी मोड़-कोल्हमपुर-लोलपुर मार्ग से संचालित होंगे।

• कटी तिराहा से अयोध्या की ओर केवल श्रद्धालुओं एवं उनके वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

• लकड़मण्डी तिराहा से नया घाट पुल (अयोध्या) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही जाने की अनुमति होगी।

• लोलपुर से नवाबगंज जाने वाले वाहनों को कोल्हमपुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। केवल श्रद्धालुओं एवं उनके वाहनों को लकड़मण्डी-नवाबगंज मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।

*जनसामान्य से अपील*

जनपद पुलिस द्वारा समस्त वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की जाती है कि निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें। अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सहयोग एवं संयम बनाए रखते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। जनसहयोग से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना संभव हो
श्रावस्ती की जनता लाएगी परिवर्तन : मसूद आलम ख़ान
इकौना/ गिलौला ,विधानसभा श्रावस्ती के विकासखंड इकौना के ग्राम भुलाहिया व ब्लॉक गिलौला के चिचड़ी चौराहे पर  आयोजित जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत गारंटी है। संविधान ने गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को सम्मान और बराबरी का अधिकार दिया है। इसलिए संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति संविधान की मूल भावना के विपरीत है और उसके नेताओं द्वारा समय-समय पर संविधान में बदलाव तथा आरक्षण को लेकर दिए गए बयानों से देश के दलित, पिछड़े और वंचित समाज में चिंता पैदा हुई है। समाजवादी पार्टी किसी भी ऐसी कोशिश का पुरजोर विरोध करेगी जिससे सामाजिक न्याय और आरक्षण के अधिकार कमजोर हों।

मसूद आलम ख़ान ने कहा कि पिछले दस वर्षों से श्रावस्ती में भाजपा के विधायक हैं, लेकिन आज भी श्रावस्ती प्रदेश के सबसे पिछड़े जनपदों में शुमार होता है। भाजपा विधायक ने क्षेत्र की जनता के विकास की चिंता करने के बजाय अपनी झोली भरने का काम किया है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याएं आज भी गंभीर बनी हुई हैं। अब श्रावस्ती की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 में भाजपा को सबक सिखाएगी।

उन्होंने कहा, “श्रावस्ती की जनता इस बार परिवर्तन लाएगी। 2027 में समाजवादी पार्टी का विधायक बनता है तो श्रावस्ती को विकास के मामले में प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में शामिल कराने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि श्रावस्ती की तस्वीर और तकदीर बदलना है।”

मुख्य अतिथि श्री संजय विद्यार्थी ने कहा कि संविधान ने देश के कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के हित प्रभावित हुए हैं। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने उपस्थित जनसमूह से 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हाजी रमजान पूर्व विधायक, हाजी  इम्लाक ख़ान पूर्व विधायक , शकील मेक्रानी, मेराज ख़ान,अज़हर मंसूरी, बक़रीदी जी,राम राज यादव, डॉ. आर.के. मिश्रा, मुलायम यादव, सुरेश पासवान, राजू यादव, डॉ. शिव कुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, शशांक वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, अभिनव यादव, पिंटू, रियाज अहमद, आरिफ ख़ान, सफ़ीउल्लाह, दानिश, मनीष गौतम, आसिफ़ लारी, खुर्शीद अजहरी, कमल ख़ान, वकील शाह, जैद ख़ान, उमर पठान, अफ़रीदी ख़ान सुनीता वर्मा,शिवपरसाद वर्मा,ओंकार वर्मा,राम कृपाल,अवधराम वर्मा,सहित हजारों की संख्या में लोग मोजूद थे।
जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से जरूरतमंद परिवार को मिली राहत, तत्काल बना पात्र गृहस्थी राशन कार्ड

*जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल दिए कार्रवाई के निर्देश*


*पूर्ति विभाग की त्वरित कार्रवाई से शिकायतकर्ता को मिला शासन की योजना का लाभ*


*गोण्डा 06 अगस्त,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में शिकायतकर्ता शबनम जहाँ पत्नी हसन मोहम्मद, निवासी ग्राम सकरौरा, तहसील करनैलगंज, ने जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी पारिवारिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं है, जिसके कारण उन्हें खाद्यान्न की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के चलते परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है तथा उनके पास पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड भी उपलब्ध नहीं था, जिससे उन्हें शासन द्वारा संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से शीघ्र संपर्क स्थापित कर उनकी पात्रता का परीक्षण करते हुए नियमानुसार पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाकर उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को समय पर खाद्यान्न का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी के निर्देशों का तत्काल अनुपालन करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने शिकायतकर्ता शबनम जहाँ से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए उनके परिवार के लिए पांच यूनिट का पात्र गृहस्थी राशन कार्ड तैयार कराया। इसके उपरांत जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने स्वयं शिकायतकर्ता को राशन कार्ड प्रदान किया तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से प्राप्त होने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। जनता दर्शन का उद्देश्य भी यही है कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को उसके अधिकारों एवं सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
गोंडा नगर पालिका में भेदभाव:  वार्ड महाराजगंज का 1.30 करोड़ का एस्टीमेट धूल खा रहा, दूसरे वार्ड में सीवर-नाली का काम शुरू

*कांग्रेस नेता शाहिद अली कुरैशी ने हाईकोर्ट में PIL दाखिल करने की दी चेतावनी*

*गोंडा* | नगर पालिका परिषद गोंडा में जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव और जनता की समस्याओं की अनदेखी का मामला सामने आया है। वार्ड में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए श्री निजाम रानी के मकान से राम आसरे के मकान से बसुरिया पुलिया नाला से होकर मलयाना पुलिया सुभाष नगर से बाल्मीकि बस्ती तक कच्चा नाला का आर सी सी नाला निर्माण का  1 करोड़ 30 लाख रुपये का एस्टीमेट  अवर अभियंता द्वारा तैयार कराया गया था, लेकिन पालिका प्रशासन ने आज तक उसका डीपीआर बनाकर शासन को नहीं भेजा।
वहीं दूसरे वार्डों का डीपीआर बनाकर शासन से पैसा मंगवा लिया गया और सीवरेज-जल निकासी का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसका प्रमाण 04.05.2026 को `प्रभात नमन` अखबार में प्रकाशित नगर पालिका की निविदा सूचना में भी देखा जा सकता है, जिसमें वार्ड 14, 16, 19 और 22 के नाला निर्माण के लिए निविदाएं निकाली गई हैं।
इस संबंध में कांग्रेस कमेटी शहर गोंडा के अध्यक्ष एवं सभासद *शाहिद अली कुरैशी* ने बताया कि उनके वार्ड में हर बरसात में लोगों के घरों और मोहल्लों में पानी भर जाता है। समस्या के समाधान के लिए बोर्ड में भी मुद्दा उठाया गया  1.30 करोड़ का एस्टीमेट भी बनवाया गया था। लेकिन पालिका द्वारा जानबूझकर डीपीआर नहीं भेजी गई।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंडला आयुक्त देवीपाटन, जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित सभी संबंधित अधिकारियों को रजिस्ट्री और ज्ञापन के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाला निर्माण न बनने से गोंडा के ईदगाह रोड से लेकर बाबा मठिया तक कच्चा नाला होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है
*PIL की चेतावनी*
शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि `एक तरफ दूसरे वार्डों में करोड़ों का काम हो रहा है और दूसरी तरफ हमारे वार्ड की जनता जलभराव से त्रस्त है। यह सरासर भेदभाव है। अब मजबूरन हाईकोर्ट में PIL दाखिल करनी पड़ेगी।`
उन्होंने मांग की है कि शासन स्तर से मामले की जांच कराकर उनके वार्ड का भी डीपीआर तत्काल शासन को भेजा जाए और जल निकासी का काम शुरू कराया जाए, ताकि  आम जनता को राहत मिल सके।
जनपद में राष्ट्रीय गौरव एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

*जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश*


*जनपद मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक होगा ध्वजारोहण, गूंजेंगे देशभक्ति के गीत*


*महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा वृक्षारोपण, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां*


*गोण्डा 06 अगस्त,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन एवं पूर्ण सम्मान के साथ मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का प्रत्येक कार्यक्रम निर्धारित समय पर, गरिमामय वातावरण में तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं समर्पण के साथ करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद मुख्यालय, समस्त तहसीलों, विकास खंड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों, शासकीय कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में निर्धारित समय पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान, वंदेमातरम् तथा देशभक्ति गीतों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनसामान्य को भी कार्यक्रमों से जोड़ें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी आयोजनों में स्वच्छता, सुरक्षा, अनुशासन एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी बने।

बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जनपद के जिन-जिन स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी सशक्त माध्यम बनेगा। बैठक में आयोजन की सभी व्यवस्थाओं, विभागवार जिम्मेदारियों तथा समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, उपजिलाधिकारी तरबगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, एक्सईएन प्रांतीय खंड, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

*गोण्डा में पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक, जनप्रतिनिधियों से लिए गए महत्वपूर्ण सुझाव*


*स्थानीय निकायों में आरक्षण पर मंथन, आयोग ने जुटाए सामाजिक-आर्थिक आंकड़े*


*पिछड़े वर्ग के हितों पर गोण्डा में संवाद, शासन को भेजी जाएंगी व्यवहारिक संस्तुतियां*

*पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से पहुंचाने के आयोग ने दिए निर्देश*

*गोण्डा, 06 अगस्त 2026*  -  उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में आयोग के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरेसिया एवं एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। आयोग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पहुंचाया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य तथा सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण से संबंधित विषयों पर सीधे संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए।

इस दौरान आयोग ने पिछड़े वर्ग की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, भूमि स्वामित्व, भूमिहीन परिवारों की संख्या, आजीविका के स्रोत, सरकारी सेवाओं में भागीदारी तथा स्थानीय निकायों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित कीं। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप सुझाव प्रस्तुत किए, जिन्हें आयोग ने गंभीरता से अभिलेखित किया।

बैठक में पिछड़े वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान, जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं न्यायसंगत बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने कहा कि आयोग का उद्देश्य प्रदेश के पिछड़े वर्गों की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति का तथ्यपरक अध्ययन कर शासन को स्थानीय निकायों में आरक्षण व्यवस्था के संबंध में व्यवहारिक एवं न्यायसंगत संस्तुतियां उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि गोण्डा जनपद से प्राप्त सुझावों एवं आंकड़ों का गहन परीक्षण करने के बाद आयोग अपनी अनुशंसाएं राज्य सरकार को प्रेषित करेगा।

बैठक शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। अंत में आयोग ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही समाज के सभी वर्गों के हितों का प्रभावी संरक्षण एवं समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
दिव्यांगजनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के लिए गोण्डा पुलिस की विशेष पहल

सीपीयू टीम द्वारा गाँव-गाँव पहुंचकर 45दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनकर किया गया निस्तारण-*

गोण्डा। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा दिव्यांगजनों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान प्रारम्भ किया गया है। वर्तमान सामाजिक परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण कर उनका विवरण संकलित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक थाने की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) गठित की गई है, जो नियमित रूप से दिव्यांगजनों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी प्राप्त करेगी। अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन रजिस्टर तैयार किया गया है, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, आयु, दिव्यांगता का प्रकार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्थिति सहित संपर्क से संबंधित आवश्यक विवरण अंकित किया जाएगा। सीपीयू टीम द्वारा प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिवसों (सोमवार, बुधवार एवं शनिवार) को दिव्यांगजनों से संपर्क स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना जाएगा तथा चिन्हित दिव्यांगजनों की व्यक्तिगत, सामाजिक, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी। प्राप्त समस्याओं के आधार पर आवश्यकता अनुसार समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उन्हें यथोचित सहायता, आवश्यक सुविधाएं एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं सीपीयू टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाते हुए नियमित संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.08.2026 को जनपदीय सीपीयू टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 45 दिव्यांगजनों से उनके आवास पर पहुंचकर संपर्क स्थापित किया गया। इनमें  थाना को0 नगर के 00, थाना को0देहात के 02, खरगूपुर के 02, इटियाथोक के 03, धानेपुर के 01, मोतीगंज के 03, छपिया के 06, खोड़ारे के 04, वजीरगंज के 05, नवाबगंज के 03, कोतवाली कर्नलगंज के 03, कौड़िया के 03, परसपुर के 01, कटरा बाजार के 02,थाना मनकापुर 03,थाना तरबगंज 02,थाना उमरीबेगमगंज 01 तथा महिला थाना के 01 दिव्यांगजन शामिल रहे। संपर्क अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिव्यांगजनों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया। गोण्डा पुलिस की इस जनहितकारी एवं संवेदनशील पहल की दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों द्वारा सराहना की गई तथा उन्होंने पुलिस के प्रति अपना विश्वास एवं संतोष व्यक्त किया।