रतनपुरा में बस स्टेशन निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी
जनपद मऊ -: रतनपुरा में बस स्टेशन निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। किसान नेता राकेश सिंह चौहान और संजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रतनपुरा में बस स्टेशन बनाए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि बस स्टेशन के अभाव में क्षेत्र के यात्रियों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित को देखते हुए रतनपुरा में शीघ्र बस स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।
जनपद मऊ -: व्यापारी दुर्घटना पेंशन की धनराशि 20 लाख रुपये की जाए : डॉ. राम गोपाल गुप्त
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त ने व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापारी दुर्घटना बीमा/पेंशन योजना की धनराशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि किसान देश का अन्नदाता है, तो व्यापारी समाज करदाता है, जो देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

डॉ. गुप्त नगर के रौजा स्थित शिविर कार्यालय में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी 3 सितंबर को व्यापारी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल के नेतृत्व में देशभर के व्यापारियों का विशाल व्यापारी कुंभ आयोजित होगा। इस महाकुंभ में व्यापारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी तथा लिए गए निर्णय देशभर के व्यापारी समाज की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

बैठक में जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर फैजी, महातम यादव, सुभाष कन्नौजिया, इकबाल अहमद एवं आनंद गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए व्यापारी एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर अशोक सिंह, राजेश गुप्ता, दिनेश बरनवाल, हाजी इफ्तेखार, हाजी अनवर अली, महातम यादव, गामा यादव, हरिशंकर गुप्ता, मुन्ना गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
जिले की यातायात पुलिस अब हो गई हाईटेक ,अत्याधुनिक उपकरणों से लैस नई रॉयल एनफील्ड हंटर इंटरसेप्टर बाइक मिली
जनपद मऊ -: जिले की यातायात पुलिस अब हाईटेक हो गई है। सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस नई रॉयल एनफील्ड हंटर इंटरसेप्टर बाइक मिली है।

अब तेज रफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन और बिना हेलमेट जैसे मामलों पर पुलिस की निगरानी और सख्त होगी।

इंटरसेप्टर बाइक में लगे आधुनिक कैमरे और ऑटोमैटिक ई-चालान सिस्टम की मदद से नियम तोड़ने वालों का मौके पर ही चालान किया जा सकेगा।

यातायात पुलिस का कहना है कि इस नई तकनीक से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
जनपद मऊ -: बाल श्रम के खिलाफ श्रम विभाग की कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक मुक्त कराए गए
मऊ। बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत सहायक श्रम आयुक्त के निर्देशन में श्रम विभाग की टीम ने शहर के सहादतपुरा स्थित अली बिल्डिंग सुपरमार्केट में जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान टीम को 6 प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिक कार्य करते हुए मिले, जिन्हें तत्काल कार्य से मुक्त कराया गया।

विभाग द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

श्रम विभाग ने बताया कि जिले में बाल श्रम रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और बच्चों से मजदूरी कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनपद मऊ -: मऊ के मधुबन में अष्टभुजा मां के मंदिर में चढ़ाया गया चांदी का मुकुट, भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
अष्टभुजा मां के मंदिर से मुकुट चोरी होने की घटना के बाद एक भक्त ने श्रद्धा और आस्था के साथ मां को चांदी का नया मुकुट अर्पित किया। मुकुट चढ़ाने के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

इस दौरान भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने मां अष्टभुजा से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
नगरीय क्षेत्र के मुख्य मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त कराएं सभी अधिशासी अधिकारी-:- जिला अधिकारी

सत्यापन कार्य में लापरवाही करने वाले लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी।

जनपद मऊ -: जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधीन संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स (पीएम स्वनिधि) योजना की निकायवार एवं बैंकवार प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों एवं निकायों में प्राप्त आवेदनों तथा उनके सत्यापन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। परियोजना निदेशक डूडा श्री अरविंद पांडे ने बताया कि जांच हेतु कुल 46,886 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 10,890 आवेदन तहसील स्तर तथा 14,431 आवेदन निकाय स्तर पर सत्यापन हेतु लंबित हैं। इस प्रकार कुल 25,321 आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित पाए गए।

समीक्षा के दौरान तहसील एवं निकाय स्तर के आंकड़ों में अंतर (मिसमैच) पाए जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निकायों से प्राप्त सभी आवेदनों का पुनः परीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुल प्राप्त आवेदनों, सत्यापित आवेदनों एवं लंबित मामलों का मिलान कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही लेखपालों द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने तथा अधिशासी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आंकड़ों का मिलान कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा में मोहम्मदाबाद गोहना एवं मऊ सदर तहसीलों के अंतर्गत नगर निकायों में सत्यापन कार्य लंबित पाया गया।

इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ दिया जाए तथा अपात्र व्यक्तियों को किसी भी दशा में लाभान्वित न किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्रता की जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ की जाए तथा सभी आंकड़े तर्कसंगत एवं प्रमाणिक हों।

जियो टैगिंग की समीक्षा में बताया गया कि कुल 5,180 आवासों की जियो टैगिंग के सापेक्ष 1,005 आवासों की जियो टैगिंग अभी शेष है। जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले लेखपालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा एक सप्ताह के भीतर समस्त लंबित जियो टैगिंग पूर्ण कराने को कहा।

लेखपालवार समीक्षा के दौरान उप जिलाधिकारी सदर को डाटा का मिलान कर संबंधित लेखपालों को अंतिम चेतावनी जारी करने तथा 10 दिनों में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन लाभार्थियों ने प्रथम किस्त प्राप्त होने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उन्हें चिन्हित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

प्री-वेरिफिकेशन जियो टैगिंग की समीक्षा में 2,088 के सापेक्ष मात्र 411 प्रकरणों में कार्य पूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा समस्त लेखपालों को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रथम ऋण के लिए निर्धारित 19,275 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 15,347 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 14,545 ऋण स्वीकृत तथा 14,361 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है। लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त न होने पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को स्ट्रीट वेंडरों से संपर्क कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों के आवेदन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैंकवार लंबित ऋण वितरण की समीक्षा में बैंक अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के बैंक न पहुंचने की बात कही गई।

इस पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों एवं परियोजना निदेशक डूडा को लाभार्थियों की बैंक तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी ऋण लेने नहीं आ रहे हैं, उनके संबंध में बैंक लिखित सूचना उपलब्ध कराएं तथा एक निर्धारित तिथि तय कर ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों को बैंक ले जाकर ऋण वितरण की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए।

जिलाधिकारी ने बैंकर्स को प्रतिदिन पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करने तथा 15 अगस्त तक सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और पात्र स्ट्रीट वेंडरों को इसका लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों की जिम्मेदारी है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, योजना के सत्यापन से जुड़े लेखपाल, परियोजना निदेशक डूडा श्री अरविंद पांडे तथा सभी संबंधित बैंकर्स उपस्थित रहे।
जनपद मऊ -: मऊ में खाकी पर सवाल: एक्सीडेंट के बाद पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर युवक को पीटा

मऊ। जिले के मिर्जाहादीपुरा क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक की कथित पिटाई हो रहा है। पुलिसकर्मी युवक को बीच सड़क पर मारते हुए दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं बाद पुलिस विभाग की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।
जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई
जनपद मऊ -: मऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक, सादगी, संघर्ष और समाज सेवा के प्रतीक "छोटे लोहिया" श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

सपा पार्टी के नेताओं द्वारा कहां गया कि उनका त्याग, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
जनपद मऊ-: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी QR कोड और UTR दिखाकर सामान ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर कोड और नकली यूटीआर (UTR) के जरिए दुकानदारों से ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी और चोरी से प्राप्त 16 विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें कोतवाली नगर और मधुबन थाने के मुकदमों से संबंधित सामान भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र यादव (32 वर्ष) पुत्र राजमंगल यादव, निवासी हरिहरपुर चिलकहर मुड़ेंरा, थाना रसड़ा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। उसे 4 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को मुसरदह मोड़ स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से आरोपी ने 8,200 रुपये का कूलर खरीदा और फर्जी ऑनलाइन भुगतान दिखाकर फरार हो गया था। मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मऊ, गाजीपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में ऐसी दुकानों को निशाना बनाता था, जहां ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि के लिए साउंड बॉक्स नहीं लगा होता था। वह मोबाइल का इंटरनेट बंद कर क्यूआर कोड स्कैन करता और फर्जी यूटीआर या क्लोन ऐप से नकली भुगतान की रसीद दिखाकर दुकानदारों को विश्वास में लेकर सामान लेकर फरार हो जाता था। बाद में वह सामान को कम कीमत पर बेच देता था।

अभियुक्त की निशानदेही पर उसके ठिकाने से एक वोल्टास फ्रिज, कई एयर कूलर, आटा चक्की, गैस सिलेंडर, ट्रॉली बैग, मिक्सर, ड्रिल मशीन, टुल्लू पंप, इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत कुल 16 सामान बरामद हुए। पुलिस अन्य जिलों में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
जनपद मऊ -: प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण, प्रेमिका ने बुलाकर कराई प्रेमी की हत्या; प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
मऊ। जनपद में हुए हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि यह वारदात प्रेम प्रसंग के चलते हुई। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने घटना को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी।