जनपद मऊ-: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी QR कोड और UTR दिखाकर सामान ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर कोड और नकली यूटीआर (UTR) के जरिए दुकानदारों से ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी और चोरी से प्राप्त 16 विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें कोतवाली नगर और मधुबन थाने के मुकदमों से संबंधित सामान भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र यादव (32 वर्ष) पुत्र राजमंगल यादव, निवासी हरिहरपुर चिलकहर मुड़ेंरा, थाना रसड़ा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। उसे 4 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को मुसरदह मोड़ स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से आरोपी ने 8,200 रुपये का कूलर खरीदा और फर्जी ऑनलाइन भुगतान दिखाकर फरार हो गया था। मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मऊ, गाजीपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में ऐसी दुकानों को निशाना बनाता था, जहां ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि के लिए साउंड बॉक्स नहीं लगा होता था। वह मोबाइल का इंटरनेट बंद कर क्यूआर कोड स्कैन करता और फर्जी यूटीआर या क्लोन ऐप से नकली भुगतान की रसीद दिखाकर दुकानदारों को विश्वास में लेकर सामान लेकर फरार हो जाता था। बाद में वह सामान को कम कीमत पर बेच देता था।
अभियुक्त की निशानदेही पर उसके ठिकाने से एक वोल्टास फ्रिज, कई एयर कूलर, आटा चक्की, गैस सिलेंडर, ट्रॉली बैग, मिक्सर, ड्रिल मशीन, टुल्लू पंप, इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत कुल 16 सामान बरामद हुए। पुलिस अन्य जिलों में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर कोड और नकली यूटीआर (UTR) के जरिए दुकानदारों से ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी और चोरी से प्राप्त 16 विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें कोतवाली नगर और मधुबन थाने के मुकदमों से संबंधित सामान भी शामिल है।

मऊ। जनपद में हुए हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि यह वारदात प्रेम प्रसंग के चलते हुई। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
जनपद मऊ -: रतनपुरा निवासी अजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाया है कि मऊ भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के कथित समर्थक उनके फर्म पर पहुंचे और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
दतिया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और जीत का जश्न मनाया।
मऊ। जनपद मऊ में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। हनुमान घाट स्थित तमसा नदी पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
रतनपुरा (मऊ): हलधरपुर थाना क्षेत्र के साहूपुर ग्राम पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लड़की पोखरे के पास लगे टावर पर चढ़ गई। लड़की टावर के काफी ऊपर पहुंच गई, जिसे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मऊ जनपद के कमहरिया स्थित डिहबाबा के स्थान पर हनुमान जी एवं काली मां के स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मऊ। जनपद मऊ में रास्ता बंद किए जाने के एक मामले में पीड़ित ने प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले में आदेश जारी होने से पहले ही अगली सुनवाई की तारीख दे दी गई।
Aug 05 2026, 10:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1