जनपद मऊ: सावन के सोमवार शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
मऊ। सावन माह के पावन सोमवार पर जनपद में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।
सुबह तड़के से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा।
श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली तथा देश-प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना की।
सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ अपनी बारी का इंतजार करते हुए पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति भी पूरी तरह मुस्तैद रही।![]()

मऊ। सावन माह के पावन सोमवार पर जनपद में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।

मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन' अभियान के तहत थाना कोपागंज में मुकदमों से संबंधित बरामद अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया गया।
मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिला हेमई गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान आकाश राजभर (22) पुत्र नगड़ू राजभर के रूप में हुई है।
मऊ जनपद के घोसी स्थित सेंट नॉर्बर्ट स्कूल की छात्रा साक्षी यादव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता हासिल कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मऊ। जीआरपी थाना मऊ और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
मऊ। शहर के कचहरी मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलते-चलते एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।
मऊ। आगामी त्योहारों, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
पुलिस टीम ने संस्कृत पाठशाला से दक्षिणटोला थाना क्षेत्र तक पैदल गश्त करते हुए बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
मऊ। जनपद के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, बलिया मोड़ में राज्य स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और उत्साह का परिचय दिया। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों और दर्शकों की भी मौजूदगी रही।
Aug 03 2026, 17:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1