जनपद पुलिस से अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने वाले 03 उपनिरीक्षक व 01 कुक हुए सेवानिवृत्त

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा शॉल व फूलमाला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं-*

गोण्डा। आज दिनाँक 31.07.2026 को जनपद गोण्डा पुलिस से  03 उपनिरीक्षक व 01 कुक अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए । इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व फूल-माला पहनाकर छाता व अन्य धार्मिक पुस्तकें भेंट किए। सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया । महोदय ने सेवानिवृत्ति के उपरांत भी उनके द्वारा पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गयी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन तथा अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण-*
01- उ0नि0ना0पु0 श्री कैलाश नाथ,
02- उ0नि0नि0पु0 श्री राधेश्याम दूबे,
03- उ0नि0ना0पु0 श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी
4. कुक श्री विरेन्द्र कुमार मिश्रा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत पृथ्वीनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
ड्यूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

गोण्डा। आज दिनांक 31.07.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। श्रावण मास में शिवालयों/मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की भारी भीड़ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बताया गया कि श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रमुख शिवालयों का अधिकारीगण भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें। सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी धर्मगुरुओं, मंदिर प्रबंधन समिति, आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करें। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए प्रत्येक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पृथ्वीनाथ मंदिर सहित जनपद के समस्त शिवालयों में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार एवं अन्य विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िए जलाभिषेक हेतु पहुंचेंगे। इस दौरान नदी/घाटों से जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसरों, कांवड़ मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों की भी पर्याप्त ड्यूटी वर्दी एवं सादे वस्त्र में लगाई जाए। जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं बीट पुलिस कर्मियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी प्रकार के गैर-परम्परागत आयोजन की अनुमति न दी जाए तथा यदि कोई धार्मिक यात्रा अथवा आयोजन हो तो उसे पूर्व निर्धारित मार्ग से ही पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराया जाए। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में क्यूआरटी (QRT) सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। श्रावण मास के दौरान कांवड़ मार्गों पर उचित दूरी पर पुलिस पिकेट, मोबाइल गश्त एवं फुट पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था की जाए। यूपी-112 के वाहनों का आवश्यकतानुसार रूट चार्ट तैयार कर उन्हें रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाए। वैकल्पिक मार्गों का चिन्हीकरण करते हुए आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था समय से पूर्ण कराई जाए। पीए सिस्टम की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए तथा कांवड़ मार्गों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास पोस्टर पार्टी एवं पुलिस बल को सक्रिय रखा जाए।
स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामयिक सूचनाओं के प्रति और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट का तत्काल संज्ञान लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए उसका प्रभावी खंडन किया जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी : आयुक्त*

*गोण्डा, 31 जुलाई 2026* - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत देवीपाटन मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को *मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल* की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बहराइच, बलरामपुर, गोण्डा एवं श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) सहित मंडल एवं जनपद स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त अभियान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा (ABHA) आईडी निर्माण तथा एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।


मंडलायुक्त ने सभी जनपदों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी तेजी से बनवाने तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज एवं उनके तीमारदारों को सभी आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


बैठक में मंडल एवं जनपदवार मातृ मृत्यु दर, नवजात एवं शिशु मृत्यु दर की वर्तमान स्थिति की भी गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही व्यापक आपात प्रसूति सेवाओं (Comprehensive Emergency Obstetric Care), संस्थागत प्रसव, एफ.आर.यू. (First Referral Unit), एस.एन.सी.यू. (Special Newborn Care Unit), ब्लड बैंक एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट की कार्यक्षमता एवं उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि जिन जनपदों में एफ.आर.यू. एवं एस.एन.सी.यू. की सेवाएं पूर्ण रूप से संचालित नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल क्रियाशील किया जाए। साथ ही एचपीवी वैक्सीनेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र बालिकाओं का अधिकाधिक टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम, परिवार नियोजन, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक स्वास्थ्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित निगरानी के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति की जाए।


बैठक में चारों जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
एक सप्ताह में धनराशि जमा न करने वाले सचिवों पर दर्ज होगी एफआईआर

*28 सचिवों को जारी हुई थी धनराशि वसूली नोटिस, 9 समितियों ने जमा की पूरी धनराशि, शेष सचिवों पर होगी कार्रवाई*


*एक सप्ताह की अंतिम मोहलत, भुगतान न करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं एफआईआर होगी दर्ज*


*गोण्डा 31 जुलाई,2026*।
जनपद में सहकारिता विभाग द्वारा वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने एवं बकाया धनराशि की वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 जुलाई,2026 को कुल 28 सचिवों को धनराशि जमा करने के संबंध में नोटिस जारी की गई थी। विभाग द्वारा प्राप्त अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 9 समितियों के सचिवों ने निर्धारित सम्पूर्ण धनराशि जमा कर दी है, जबकि 5 सचिवों द्वारा आंशिक धनराशि जमा की गई है। इसके अतिरिक्त 11 सचिवों द्वारा अभी तक कोई भी धनराशि जमा नहीं की गई है तथा शेष सचिवों द्वारा भी निर्धारित धनराशि का पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है। विभाग द्वारा सभी मामलों की समीक्षा करते हुए वसूली प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (एआर कोआपरेटिव) श्री रविशंकर चौधरी को निर्देशित किया कि सभी संबंधित सचिवों की अद्यतन स्थिति का विस्तृत एवं तथ्यात्मक प्रतिवेदन तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन सचिवों द्वारा नोटिस जारी होने के बाद भी अपेक्षित धनराशि जमा नहीं की गई है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विभागीय स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिन सचिवों द्वारा आगामी एक सप्ताह के भीतर सम्पूर्ण बकाया धनराशि जमा नहीं की जाएगी, उनके विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे सचिवों के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी धन की सुरक्षा एवं वित्तीय जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनता दर्शन में जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल, गंभीर रूप से बीमार महिला को तत्काल मिला अन्त्योदय राशन कार्ड

*किडनी रोग से जूझ रही महिला को मिला राहत का सहारा, आयुष्मान कार्ड बनवाकर बेहतर उपचार का प्रशस्त होगा मार्ग*


*गोण्डा 31 जुलाई,2026*।
जनसुनवाई को प्रभावी, संवेदनशील एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए गंभीर रूप से बीमार महिला की समस्या का तत्काल समाधान कराया। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विकासखण्ड रूपईडीह के ग्राम भुलईडीह निवासी श्रीमती ज्योतिराज, पत्नी श्री फूल चन्द्र चौधरी, अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्या लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुईं।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, जिसके कारण उन्हें नियमित रूप से महंगी दवाइयों का सेवन करना पड़ता है तथा समय-समय पर डायलिसिस भी करानी पड़ती है। आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण उनके लिए इलाज का खर्च वहन करना बेहद कठिन हो गया है।

उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसा कोई साधन नहीं है, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। महिला की व्यथा सुनते ही जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता का अन्त्योदय राशन कार्ड तत्काल जारी किया जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों का त्वरित अनुपालन करते हुए जिला पूर्ति विभाग ने जनता दर्शन के दौरान ही शिकायतकर्ता का अन्त्योदय राशन कार्ड जारी कर उपलब्ध कराया।

जिलाधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय राशन कार्ड जारी होने के उपरांत अब शिकायतकर्ता का आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाया जा सकेगा, जिसके माध्यम से उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। इससे उनके नियमित उपचार एवं डायलिसिस की प्रक्रिया में आर्थिक राहत मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंच सके।
नीलगाय से टकराकर फिसली बाइक महिला की मौत
*इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर हुआ हादसा, पति और बेटा बाल-बाल बचे

इटियाथोक। जिले के  इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम नीलगाय से टकराकर बाइक फिसल जाने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा अपनी पत्नी ममता 26 और बेटे कार्तिक 6 के साथ गोंडा से उपचार कराकर घर लौट रहे थे। बेंदुली गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े।इसमें ममता को गंभीर चोटें आईं। डायल एंबुलेंस की मदद से उन्हें इटियाथोक सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं रामतेज और कार्तिक को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
नीलगाय से टकराकर फिसली बाइक महिला की मौत
*इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर हुआ हादसा, पति और बेटा बाल-बाल बचे

इटियाथोक। जिले के  इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम नीलगाय से टकराकर बाइक फिसल जाने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा अपनी पत्नी ममता 26 और बेटे कार्तिक 6 के साथ गोंडा से उपचार कराकर घर लौट रहे थे। बेंदुली गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े।इसमें ममता को गंभीर चोटें आईं। डायल एंबुलेंस की मदद से उन्हें इटियाथोक सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं रामतेज और कार्तिक को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा झपट्टा मारने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 01 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अ
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-269/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तगण 01. महेश सोनी पुत्र सुभाष सोनी, 02. कून पासवान पुत्र गुड्डे प्रसाद को तिर्रेमनोरमा - गोण्डा मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 01 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल (UP43BE8060) को बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण वादी राजकुमार पुत्र निबरे निवासी ग्राम पड़री पारासराय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक में लिखित तहरीर दी गई कि वह भट्ठा पर काम करता है तथा दिनांक 28.07.2026 को भट्ठा मालिक से पाँच हजार रूपये लेकर साइकिल से घर जा रहा था उसके तिर्रेमनोरमा के पास पहुंचने पर अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे तथा उसके शर्ट से पाँच हजार रूपये व एक मोबाइल फोन झपट्टा मार कर भाग गये। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 30.07.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तगण 01. महेश सोनी पुत्र सुभाष सोनी, 02. कून पासवान पुत्र गुड्डे प्रसाद को तिर्रेमनोरमा - गोण्डा मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 01 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल (UP43BE8060) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर मृतक के परिजनों को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता


*विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सौंपा सहायता राशि का चेक, प्रशासन ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा*


*गोण्डा 30 जुलाई,2026*।
जनपद के तहसील तरबगंज अंतर्गत ग्राम सनौली मोहम्मदपुर में मगरमच्छ के हमले में हुई दुखद घटना के उपरांत जिला प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए मृतक भानू के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मृतक की पत्नी श्रीमती किरन को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

विधायक तरबगंज श्री प्रेम नरायन पाण्डेय एवं उपजिलाधिकारी तरबगंज श्री प्रदीप कुमार सिंह स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और श्रीमती किरन को 5 लाख रुपये का चेक सौंपते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया तथा आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में शासन एवं जिला प्रशासन उनके साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन द्वारा सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सहायता राशि स्वीकृत कर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नदी, तालाब एवं जलाशयों के आसपास मगरमच्छ अथवा अन्य जंगली जीवों की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। साथ ही लोगों से जलाशयों के समीप अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आपदा अथवा वन्यजीव हमलों जैसी घटनाओं में प्रभावित परिवारों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप शीघ्र राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
ऑपरेशन साइबर कवच के दृष्टिगत थाना इटियाथोक की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी 40,589/- रूपये कराए गए वापस

पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस को किया


जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के मार्गदर्शन में थाना इटियाथोक की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 40,589/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
आवेदक अकबर अली पुत्र मजीद निवासी सिकली पुरवा विजय गढ़वा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। साइबर फ्राड गिरोह द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शापिंग की गयी है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना इटियाथोक की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम की सहयोग से कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से विभिन्न जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 40,589/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़िता द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।

नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।