राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
![]()
*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी : आयुक्त*
*गोण्डा, 31 जुलाई 2026* - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत देवीपाटन मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को *मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल* की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बहराइच, बलरामपुर, गोण्डा एवं श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) सहित मंडल एवं जनपद स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त अभियान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा (ABHA) आईडी निर्माण तथा एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
मंडलायुक्त ने सभी जनपदों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी तेजी से बनवाने तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज एवं उनके तीमारदारों को सभी आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में मंडल एवं जनपदवार मातृ मृत्यु दर, नवजात एवं शिशु मृत्यु दर की वर्तमान स्थिति की भी गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही व्यापक आपात प्रसूति सेवाओं (Comprehensive Emergency Obstetric Care), संस्थागत प्रसव, एफ.आर.यू. (First Referral Unit), एस.एन.सी.यू. (Special Newborn Care Unit), ब्लड बैंक एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट की कार्यक्षमता एवं उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि जिन जनपदों में एफ.आर.यू. एवं एस.एन.सी.यू. की सेवाएं पूर्ण रूप से संचालित नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल क्रियाशील किया जाए। साथ ही एचपीवी वैक्सीनेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र बालिकाओं का अधिकाधिक टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम, परिवार नियोजन, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक स्वास्थ्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित निगरानी के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति की जाए।
बैठक में चारों जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी : आयुक्त*

*इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर हुआ हादसा, पति और बेटा बाल-बाल बचे
*इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर हुआ हादसा, पति और बेटा बाल-बाल बचे
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-269/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तगण 01. महेश सोनी पुत्र सुभाष सोनी, 02. कून पासवान पुत्र गुड्डे प्रसाद को तिर्रेमनोरमा - गोण्डा मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 01 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल (UP43BE8060) को बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण वादी राजकुमार पुत्र निबरे निवासी ग्राम पड़री पारासराय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक में लिखित तहरीर दी गई कि वह भट्ठा पर काम करता है तथा दिनांक 28.07.2026 को भट्ठा मालिक से पाँच हजार रूपये लेकर साइकिल से घर जा रहा था उसके तिर्रेमनोरमा के पास पहुंचने पर अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे तथा उसके शर्ट से पाँच हजार रूपये व एक मोबाइल फोन झपट्टा मार कर भाग गये। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 30.07.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तगण 01. महेश सोनी पुत्र सुभाष सोनी, 02. कून पासवान पुत्र गुड्डे प्रसाद को तिर्रेमनोरमा - गोण्डा मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 01 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल (UP43BE8060) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
-30 जुलाई से 1 अगस्त तक होगा प्रवेश, अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश
Jul 31 2026, 18:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1