जनपद मऊ -: जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए समाज कार्य विभाग,
लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने विकास खंड परदहा के ग्राम परसपुरा चमरियोंव और सरैया रघुनाथपुर का भ्रमण किया।
टीम ने गांवों में पेयजल की गुणवत्ता, नियमित जलापूर्ति, पानी के प्रेशर, शुद्ध पेयजल का आम जनजीवन पर प्रभाव तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े पहलुओं का आकलन किया।
इस दौरान समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के श्री कमलेश कुमार, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान, जल सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय स्टाफ, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने विकास खंड परदहा के ग्राम परसपुरा चमरियोंव और सरैया रघुनाथपुर का भ्रमण किया।

मऊ पुलिस ने लोन रिकवरी एजेंट पर हुए जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
विरोध पर मारपीट का आरोप, डायल-112 ने रुकवाई जुताई; पुलिस जांच में जुटी
मऊ। श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस, जनपद मऊ ने 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है।
मऊ, 30 जुलाई 2026।
मऊ जनपद में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।
मऊ में हिंदू जागरण समिति ने जल जीवन मिशन योजना में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समिति ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हो रही हैं। समिति का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अपने उद्देश्य पूरे नहीं कर पा रही है।
मऊ। घोसी तहसील में एसडीएम अशोक कुमार सिंह को क्षेत्र के कुछ ग्राम सभाओं को नगर पंचायत की सीमा में शामिल किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।
Jul 31 2026, 15:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1