पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
![]()
![]()
गोण्डा। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने तथा जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 28.07.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम यक्ष एप पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए।
इसके उपरांत थानों पर लंबे समय से खड़े मुकदमाती, जब्त एवं लावारिस वाहनों तथा माल-मुकदमाती के विधिक निस्तारण की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीसीटीएनएस पर 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में समय से आरोप पत्र प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ई-साक्ष्य के प्रभावी संकलन, सुरक्षित संरक्षण एवं समय से अपलोड किए जाने पर विशेष बल देते हुए तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मिसिंग/रिकवर्ड चाइल्ड की समीक्षा के दौरान लंबित गुमशुदगी के मामलों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने तथा बरामद बच्चों के पुनर्वास एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन दहन के अंतर्गत चल रही कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साइबर क्राइम की समीक्षा करते हुए साइबर हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण, साइबर ठगी के मामलों में धनराशि होल्ड एवं रिफंड कराने की कार्रवाई में तेजी लाने, साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिकाधिक जागरूक करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग को सुनिश्चित कराने, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों का भ्रमण करने, शांति समिति एवं पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने, धर्मगुरुओं, आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों से निरंतर संवाद स्थापित करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी रखने, अफवाह फैलाने एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई करने, धार्मिक स्थलों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित करने, महिला सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अभियान एवं पुलिसिंग से जुड़े कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन, समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे जनपदवासी सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में त्योहार मना सकें।
गोण्डा पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2026 से अबतक गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 48 अभियुक्तों के विरुद्ध 12 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं तथा 08 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है । गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत 07 प्रकरण में अपराध से अर्जित की गयी 91 लाख 46 हजार 585 रुपए की सम्पत्ति जब्त की गयी है। 83 अभियुक्तों पर गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। अपराधियों पर शिंकजा कसने के लिए अब तक 09 सक्रिय गिरोह के ऊपर गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गयी है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।![]()
![]()



गोंडा।जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर लोहे की रॉड से हमला कर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मोहम्मद आलम का कहना है कि बदमाश उसकी सोने की चेन, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।मोहम्मद आलम के मुताबिक, वह 26 जुलाई की रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से घर से गोंडा बाजार जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के कटहा घाट रोड स्थित मुरावन पुरवा के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया।आरोप है कि बदमाशों ने आलम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी सोने की चेन, मोबाइल, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।घटना में घायल आलम किसी तरह देहात कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उसने गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाज कराया।देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस मोहम्मद आलम से भी पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़ित को गंभीर चोटें नहीं मिली हैं। घटना की तह तक पहुंचने के लिए उसकी कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2