चौकियां संघ खरीद केंद्र से गेहूं का उठान नहीं होने से बरसात में भींग सैकड़ों कुंटल गेहूं हुआ बर्बाद
मीरजापुर। खरीद केंद्र से गेहूं का उठान नहीं होने से बरसात में भींग सैकड़ों कुंटल गेहूं बर्बाद हो रहा है जिसकी कोई सुधि लेने वाला दिखाई नहीं दे रहा है। जिले के विकास खण्ड जमालपुर में चौकियां संघ पर पीसुयू द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्र पर अभी भी लगभग डेढ़-दो हजार कुंटल गेहूं संघ के जर्जर भवन से लगाए जर्जर प्राथमिक विद्यालय में तथा खुलें मैदान में तिरपाल से ढका पड़ा है। बता दें कि खरीद केंद्र बंद हुए लगभग महीने भर से उपर हो गया है, लेकिन जिला प्रबंधक एवं जिम्मेदार ठीकेदार की वजह से अब तक खरीद केंद्र से संपूर्ण गेहूं का उठान नहीं हो सका है। तिरपाल से ढंके होने के बावजूद भी आंधी-पानी में तिरपाल उड़ने से जर्जर भवन के छत से पानी टपकने से, चूहों द्वारा बोरियों को कुतरने एवं कुत्तों, पशुओं द्वारा बोरियों को फाड़ देने से अब तक सैकड़ों कुंटल गेहूं बर्बाद हो चुका है। अभी एक सप्ताह पहले तक यहां पर तीन हजार कुंटल से ज्यादा गेहूं पड़ा था, लेकिन इधर दो-तीन दिनों में आधे से ज्यादा गेहूं का उठान हुआ है और अभी भी लगभग आठ-दस ट्रक गेहूं यहीं पड़ा हुआ है।यहां के केंद्र प्रभारी द्वारा बरसते पानी में दिन तो छोड़िए सारी रात जाग कर कैंपस से पानी निकासी से लेकर तिरपाल से ढके गेहूं को भीगने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।संयोग मनाइये कि इस वर्ष अभी तक कायदे से बरसात ही नहीं हुआ है, वरना श कुछ भी पल्ले नहीं पड़ता और सारा गेहूं नष्ट हो गया होता। बताते चलें कि अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह द्वारा 28 जुलाई 2026 को बारिश के समय रात्रि लगभग नौ बजे मौके पर जाकर देखने पर केंद्र प्रभारी द्वारा तिरपाल से ढंके गेहूं की निगरानी करते एवं कैंपस में भरें पानी की निकासी व्यवस्था में तल्लीन पाया गया। मौके कि स्थिति को देखते हुए चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तुरंत संबंधित विभाग के जिम्मेदार लोगों को निर्देशित कर संपूर्ण गेहूं का उठान सुनिश्चित नहीं कराया गया तो बचा हुआ सारा गेहूं भी नष्ट हो सकता है।
सपा ने मनाई महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती
*सामाजिक व्यवस्था, समरसता व कर्तव्य के प्रतीक थे महाराज दक्ष प्रजापति

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने महाराजा दक्ष प्रजापति के सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु योगदान के विषय में बताते हुए कहा कि वह कर्तव्य एवं सामाजिक व्यवस्था के प्रतीक थे, जिनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उन आदर्शों पर चल कर समाज को सशक्त व संगठित बनाया जा सकता है।  गोष्ठी का कुशल संचालन करते हुए मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवा लाल प्रजापति ने कहा कि सृष्टि के विस्तार हेतु भगवान ब्रह्मा से उत्पन्न मानस पुत्र वेदों के ज्ञाता महाराज दक्ष प्रजापति जी बहुत ही विद्वान, धार्मिक व तपस्वी थे, जिनकी पुत्री सती से भगवान शिव का विवाह हुआ था।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, विजय शंकर प्रजापति, झल्लू यादव, पूर्व सभासद लवकुश प्रजापति व बाबू लाल प्रजापति, रामजी बिंद, मनोज चौहान, अनीस खान, सलीम बादशाह, रवि सोनकर, अमरनाथ चक्रवाल, रामजी यादव, विवेक कुशवाहा, रंजीत फौजी, मणिशंकर प्रजापति, पतलू यादव, बबलू प्रजापति, राममिलन यादव, प्रिंस राव, पवन कुमार प्रजापति, धनंजय सिंह, पप्पू प्रजापति, अयान आलम, कुल्ली प्रजापति, केशरी नंदन शर्मा, संदीप प्रजापति, कृष्ण मुरारी शर्मा, अजीत यादव, केशव प्रजापति, रामजी चौहान व इन्द्रमणि इत्यादि शामिल रहे।
इको क्लब का मिशन लाइफ के तहत बाल कैबिनेट का गठन किया गया
मीरजापुर। विकासखंड सिटी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शाहपुर चौसा में मंगलवार को इको क्लब का मिशन लाइफ के तहत बाल कैबिनेट का गठन किया गया।  जिसमें अमित को प्रधानमंत्री पद, शिक्षा मंत्री रंजना, पर्यावरण मंत्री आयुषी, स्वास्थ्य मंत्री अन्य खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री अदिति स्वच्छता मंत्री ज्योति, उपस्थित मंत्री अनामिका, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री मनीष, कौशल विकास मंत्री अंकित, संचार एवं संपर्क मंत्री रोहित को चुना गया।    इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।     इस दौरान राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती शीला सिंह ने इको क्लब फार मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता अभियान पौधा रोपण, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन के बारे में बताया।    इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक उषा देवी, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त  शिक्षिका श्रीमती शीला सिंह, अर्चना सिंह, राकेश मौर्या, आलोक गुप्ता आदि व बच्चे आदि उपस्थित रहे।
प्रभावशाली समूह की बैठक सम्पन्न, नियमित टीकाकरण पर किया गया जागरूक
मीरजापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गूलपुर में मंगलवार को ग्राम स्तरीय प्रभावशाली समूह (सखी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण तथा अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
बैठक में यूनिसेफ के ब्लॉक समन्वयक अंकित शुक्ला ने नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय पर टीकाकरण होने से बच्चों को विभिन्न प्रकार की 12 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र के कोई भी बच्चे टीकाकरण से वंचित न रहें और उन्हें निर्धारित टीकाकरण सारणी के अनुसार सभी टीके अवश्य लगवाए जाएं।
इस दौरान स्वास्थ्य एवं नियमित टीकाकरण से संबंधित सामुदायिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा लोगों को जागरूक किया गया।
बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव सागर पाल, कोटेदार राजकुमारी, एएनएम प्रतिमा सिंह, प्रधानाध्यापक विजय शंकर शर्मा, आशा कार्यकर्ता इंद्रावती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुलाबकली, प्रभावशाली सदस्य शंभूनाथ पटेल, राजू सिंह मौर्य सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं  ग्रामीण उपस्थित रहे।
विक्रम बने भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री
मिर्ज़ापुर।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग के निर्देश पर मिर्जापुर जिले के पदाधिकारी के विस्तार के क्रम में विक्रम प्रताप सिंह को जिले का महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष व काशी प्रांत प्रभारी शैलेंद्र अग्रहरी की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष अशोक केसरवानी ने उन्हें जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अशोक केशरवानी ने कहा कि व्यापार मंडल में ऊर्जावान नौजवानों को विभिन्न दायित्वों पर शामिल किया जा रहा है। संगठन का विस्तार करते हुए जिले के सभी ब्लॉकों में पदाधिकारियों की नियुक्ति एक माह में की जाएगी। जिला कार्यकारिणी के सम्पूर्ण विस्तार के साथ आने वाले समय पर जिला सम्मेलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। जिसमें व्यापारी समस्याओं के संदर्भ पर विस्तृत चर्चाएं होंगी। व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी शामिल होंगे। उक्त मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलाम हैदर, जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय, जिला महिला अध्यक्ष गुंजा गुप्ता, ताराचंद अग्रहरि, संतोष गोयल, प्रशांत गुप्ता, अनुज उमर, गणेश अग्रहरि, शाशिकांत पटेल, सुरेश केशरी, मुकेश अग्रहरी, कामदनाथ, रवि गुप्ता, कुशाग्र गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
Mirzapur: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से लिया चुनावी तैयारियों का फीडबैक
मीरजापुर। 395 छानबे विधानसभा के लालगंज ब्लाक अंतर्गत बल्हिया के एक लान में सोमवार को सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बल्हिया खुर्द में आयोजित विधानसभा स्तरीय पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ, सेक्टर, जोन और फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न बूथों की स्थिति की जानकारी लेते हुए पूछा कि किन बूथों पर किस प्रकार की तैयारी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। उन्होंने विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को ब्लॉकवार जिम्मेदारियां भी सौंपीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। सभी पदाधिकारी जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच रहकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग परेशान है और समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद से देख रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि युवाओं में रोजगार को लेकर चिंता है और प्रदेश में बदलाव का माहौल बन रहा है। दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री गुलाबचंद यादव 'मुन्नी' ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा जनहित पर आधारित रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने तथा संचालन हरिशंकर यादव ने किया। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष सोकीम अहमद उर्फ झल्लू, पूर्व विधायक जगदंबा पटेल, लल्लू शुक्ला, सुरेंद्र सिंह पटेल, रविन्द्र पटेल, पिंटू पांडेय, अशोक मिश्रा, रविन्द्र कोल, कीर्ति कोल, रम्भा देवी, राजनारायण निराला कोल, सियाराम जैसल, रमाशंकर कोल, तुफानी लाल यादव, ब्रहमबली यादव, अरविंद यादव, आदर्श यादव, गणेश यादव, बिहारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोमाता केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि जनकल्याण का भी महत्वपूर्ण आधार हैं
*गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर के सभी जिलों से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र
*गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें रखीं गईं सरकार के समक्ष

मीरजापुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञातव्य है कि पिछले लगभग छह माह से देशभर के संतों, गौसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में गो सम्मान आह्वान अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण तथा कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इन मांगों के समर्थन में देशभर में व्यापक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को सौंपे गए थे। इन मांगों पर अपेक्षित निर्णय न होने के कारण अभियान के द्वितीय चरण में आज पुनः देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित अनुस्मारक प्रार्थना-पत्र सरकार को प्रेषित किए गए। जनपद की ओर से भी लगभग 392991 नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना पत्र संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्धारित शुभ मुहूर्त में गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं श्री राम जय राम जय जय राम विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ हुआ। इसके उपरांत गोभक्तों ने झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड एवं भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे।
प्रार्थना-यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूप, गोमाता की झांकी तथा अभियान के अंतर्गत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात संत-महात्माओं, जिला कार्यकारिणी, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन एवं हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपा। इस अवसर पर अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि गोमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण, ग्राम्य अर्थव्यवस्था एवं जनकल्याण का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सरकार से गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि यह अभियान पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संचालित किया जा रहा है तथा जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय न होने तक चरणबद्ध रूप से आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर जिले के संत-महात्मा, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा, किसान, व्यापारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्याभूषण, रामचंद्र शुक्ल, सत्य प्रकाश, दिनेश प्रकाश, माता सहाय, गोपाल, संतोष दुबे, कृष्णा पटेल, अभय मिश्रा, बृजेश गुप्ता, राहुल जैन, भोला पांडे, हरिशंकर, अनिल गुप्ता, अनिलेश स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, प्रवीण, अभिषेक, अर्जुन राम तिवारी, सपना सिंह, गणेश तिवारी नारायण राठी राजकुमार गुप्ता सौम्या त्रिपाठी  राम सिंह के साथ आदि लोग उपस्थित रहे।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
मड़िहान, मीरजापुर। नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में थाना मड़िहान पुलिस ने पाक्सो एक्ट में एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नामजद सूरज पटेल पुत्र राकेश पटेल निवासी देवपुरा थाना राजगढ़ को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार जेल भेजा है।
सपा ने प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का माॅगा इस्तीफा
*जनहित के मुद्दो पर संघर्ष करना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकारः देवी प्रसाद चौधरी

*पुलिस छावनी में तब्दील रहा सपा कार्यालय


मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेकर उनके साथ अभद्रता करना लोकतांत्रिक मूल्यो पर गंभीर प्रश्न खड़े करते है। यह आरोप समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने धरना प्रदर्शन के दौरान कही। प्रदर्शन को देखते हुए सपा कार्यालय लोहियाट्रस्ट  के अलावा पूरा कचहरी क्षेत्र पुलिस प्रशासन ने घेर रखा था। कटरा कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को उनके घर से बुलाकर कार्यालय पहुॅचाया। कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष को बुलाने की माॅग कर रहे थे। पुलिस छावनी में तब्दील रहा कार्यालय। प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित माॅग पत्र जिलाधिकारी को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार को सौंपा गया। पत्रक में माॅग की गई कि पेपर लीक परीक्षा के दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त किया जाय। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को समुचित चिकित्सा व्यवस्था करते हुए तत्काल रिहाई की जाय। जंतर-मंतर पर छात्रो के ऊपर लाठी चार्ज घटना की न्यायायिक जाॅच कराई जाय। आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओ के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाय। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस से डरने वाले नही है। लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना, शांतिपूर्वक विरोध करना और जनहित के मुद्दो पर संघर्ष करना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकार है। समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यो, संविधान और जनता के अधिकारो की रक्षा के लिए प्रतिबद्व रही है। हमें विश्वास है कि लोकतंत्र की शक्ति किसी भी दमनकारी प्रयास से अधिक मजबूत है। पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया नही जा सकता है। उन्होने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता किसी प्रकार के दमन से डरने वाले नही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि पुलिस लाठी चार्ज करे या जेल भेजे कार्यकर्ता डरने वाले नही है। कहा कि सरकार के दिन लद गये है आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हे सबक सिखाने का काम करेगी।
धरना प्रदर्शन में रोहित शुक्ला, दामोदर प्रसाद मौर्या, आदर्श यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती, संतोष गौतम, अनीस खान, जैन कुशवाहा, सत्यप्रकाश यादव, इन्दु कुमारी, अशोक यादव, अमरेश सोनकर, रवि यादव, अभय यादव, जुम्मन खान, डा. शक्ति श्रीवास्तव, रंजीत फौजी, राजकुमार यादव, आकाश यादव, जाहिद अख्तर, सैफ अंसारी, सुरेश पटेल, कन्हैया याद, शिवपूजन यादव, कान्धा यादव, आकांक्षा यादव, दिव्या गुप्ता, राममिलन यादव, अजय सोनकर, चिन्तामणि यादव, बलराम यादव, रमाशंकर कोल, राकेश यादव, अंकुर यादव, मेवालाल प्रजापति, रामराज यादव, दीनानाथ प्रजापति, उपेन्द्र तिवारी, रामजी यादव, जमाल अहमद, गोलू बिन्द, धीरेन्द्र सिंह, अनुराग तिवारी, वीरेन्द्र यादव, धनंजय सिंह, पिन्टू यादव, विजय यादव, विनोद पासी, गणेश केसरी, पियुष यादव आदि सैकड़ो लोग शामिल थे। पुलिस ने पार्टी के कई नेताओ व पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट भी किया था।
जिलाधिकारी ने सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम का किया निरीक्षण
मीरजापुर 18 जुलाई 2026- गुरु पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के  दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम चुनार पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने आश्रम परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित आने जाने, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी तथा चिकित्सा एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिया, साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मिलकर कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहें।