अभियोजन कार्यों की बैठक में सख्त निर्देश प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को दिलायें सजा-जिलाधिकारी

*सभी वादों में समय से साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत करना करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी*


*अभियोजन कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों की स्थिति, गवाहों की उपलब्धता एवं अभियुक्तों की ली विस्तृत जानकारी*

*गोण्डा 28 जुलाई,2026*।
पुलिस लाइन सभागार गोण्डा में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं न्यायालय में कार्यरत सहायक अभियोजन अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों की स्थिति, गवाहों की उपलब्धता, अभियुक्तों की उपस्थिति तथा न्यायालयों में की जा रही पैरवी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को अधिक से अधिक सुदृढ़ बनाए रखने और समाज में अपराध के प्रति डर बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि दोषियों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सजा दिलाई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियोजन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी सहायक अभियोजन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मामले में समय से साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत हों और गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अभियोजन अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि अभियोजन की सफलता दर में वृद्धि हो।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उन मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा जिनमें गंभीर अपराधों के आरोप लगे हैं और जिनका समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जाएं ताकि समाज में कानून का भय बना रहे।

उन्होंने अधिवक्ताओं को निर्देश दिये कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मामलों की पैरवी करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाकर उन्हें सजा दिलाई जाए, ताकि आमजन का न्याय प्रणाली पर विश्वास मजबूत हो। जिलाधिकारी ने सभी को यह भी निर्देशित किया कि अगले माह की समीक्षा बैठक में ठोस प्रगति के साथ उपस्थित हों।


अभियोजन कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिये है कि यदि अगर कार्य संतोषजनक नहीं किया गया तो संबंधित अधिवक्ताओं का रिन्यूअल नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी, उपजिलाधिकारी गोण्डा सदर, मनकापुर तथा ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारीगण, अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
अभियोजन कार्यों की बैठक में सख्त निर्देश प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को दिलायें सजा-जिलाधिकारी

*सभी वादों में समय से साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत करना करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी*


*अभियोजन कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों की स्थिति, गवाहों की उपलब्धता एवं अभियुक्तों की ली विस्तृत जानकारी*

*गोण्डा 28 जुलाई,2026*।
पुलिस लाइन सभागार गोण्डा में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं न्यायालय में कार्यरत सहायक अभियोजन अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों की स्थिति, गवाहों की उपलब्धता, अभियुक्तों की उपस्थिति तथा न्यायालयों में की जा रही पैरवी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को अधिक से अधिक सुदृढ़ बनाए रखने और समाज में अपराध के प्रति डर बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि दोषियों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सजा दिलाई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियोजन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी सहायक अभियोजन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मामले में समय से साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत हों और गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अभियोजन अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि अभियोजन की सफलता दर में वृद्धि हो।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उन मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा जिनमें गंभीर अपराधों के आरोप लगे हैं और जिनका समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जाएं ताकि समाज में कानून का भय बना रहे।

उन्होंने अधिवक्ताओं को निर्देश दिये कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मामलों की पैरवी करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाकर उन्हें सजा दिलाई जाए, ताकि आमजन का न्याय प्रणाली पर विश्वास मजबूत हो। जिलाधिकारी ने सभी को यह भी निर्देशित किया कि अगले माह की समीक्षा बैठक में ठोस प्रगति के साथ उपस्थित हों।


अभियोजन कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिये है कि यदि अगर कार्य संतोषजनक नहीं किया गया तो संबंधित अधिवक्ताओं का रिन्यूअल नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी, उपजिलाधिकारी गोण्डा सदर, मनकापुर तथा ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारीगण, अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
युवक पर रॉड से हमला कर 4 बाइक सवारों पर चेन-मोबाइल और ₹10 हजार ले जाने का आरोप
गोंडा।जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर लोहे की रॉड से हमला कर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मोहम्मद आलम का कहना है कि बदमाश उसकी सोने की चेन, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।मोहम्मद आलम के मुताबिक, वह 26 जुलाई की रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से घर से गोंडा बाजार जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के कटहा घाट रोड स्थित मुरावन पुरवा के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया।आरोप है कि बदमाशों ने आलम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी सोने की चेन, मोबाइल, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।घटना में घायल आलम किसी तरह देहात कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उसने गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाज कराया।देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस मोहम्मद आलम से भी पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़ित को गंभीर चोटें नहीं मिली हैं। घटना की तह तक पहुंचने के लिए उसकी कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महिला कल्याण विभाग द्वारा सीएचसी बेलसर में आयोजित हुआ कन्या जन्मोत्सव*

*गोण्डा 28 जुलाई,2026*।
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के तत्वावधान में महिला कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलसर पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवजात बच्ची की माँ के हाथ से केक काट कर किया गया।

डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियां आंगन की शोभा हैं, उनको उचित शिक्षा देकर योग्य बनाया जा सकता है। लैगिंक असमानता दूर करने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। जेण्डर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने कहा कि बेटा व बेटी में असमानता नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें समान भाव से शिक्षा व प्यार देना चाहिए, कन्या जन्मोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरितियों को समाप्त करना है। श्री आर्य ने बताया कि विभाग द्वारा बेटियों के उत्थान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन्म लेने वाली 11 बच्चियों को हिमालया बेबी किट,कपड़ा,तौलिया आदि वितरित किया गया। चाइल्ड लाइन 1098 से काउंसलर नीतू त्रिपाठी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गयी व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गयी।

इस दौरान एमओआईसी डा. सतपाल सोनकर, बीपीएम वंदना सिंह, बीसीपीएम वीरेन्द्र कुमार, एआरओ अतुल कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान लक्ष्य राय चांदनी का स्वागत करते पंचायती राज सफाई कर्मचारी के पदाधिकारी
गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में गोंडा जनपद के लाल भारतीय टीम के उप कप्तान लक्ष्य राय चंदानी की पैतृक आवास पर पहुंचकर फूल माला व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया अभी जल्द में ही श्रीलंका में हुई सीरीज में लक्ष्य रायचंदानी ने सिंगल शतक व दोहरा शतक लगाकर देश का व जनपद का नाम रोशन किया है जनपद के कर्मचारियों में खुशी की लहर है संगठन के पदाधिकारी ने गोंडा उनके पैतृक आवास में पहुंचकर जोरदार स्वागत किया भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बनने की बधाई दिया इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आरती तिवारी जिला संप्रेक्षक राम रूप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष छपिया प्रदीप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनी राम ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज राम सजीवन तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष हलदरमऊ रमेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कटरा बाजार हरेंद्र सिंह ब्लॉक महामंत्री झंझरी हरीश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखन लाल पासवान ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष बभनजोत धर्मेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला महेश चौरसिया रामकरन वर्मा लेखराज तिवारी ज्ञान प्रकाश जायसवाल सहित दर्जनों पदाधिकारी ने बधाई दिया
घाघरा नदी की कटान जारी, पलायन शुरू
*तीन परिवारों के नदी में समाने की कगार पर

गोंडा।जिले के तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के तटीय इलाकों में घाघरा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटों में तेजी से बढ़ रहा है।नदी ने एक बार फिर तेजी से कटान शुरू कर दिया है जिसके कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।नवाबगंज ब्लॉक के वाणी माझा गांव में फूलचंद यादव,नंदलाल यादव और अमर यादव के छप्पर के मकान कटान की जद में आ गये हैं।नदी उनके घरों तक पहुंच चुकी है,जिसके कारण ये परिवार अपने बचे हुए अस्थाई आशियाने को सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं,कई किसानों के पास तो खुद की जमीन तक नहीं है,जिसके कारण वे किसान दूसरे के जमीनों पर अपना अस्थाई आशियाना बना रहे हैं।नदी के कटान से अभी तक फतेह बहादुर यादव के चार छप्पर के मकान,दिनेश यादव का तीन कमरों का पक्का मकान,दयाशंकर यादव का चूल्हा, टिन शेड व छप्पर के मकान नष्ट हो चुके हैं।संजय यादव का एक छप्पर,एक बोरिंग व पांच बीघा जमीन भी नदी में समा गई है।इसके अतिरिक्त,फतेह बहादुर की दस बीघा गन्ने की जमीन और तरबगंज व करनैलगंज तहसील क्षेत्रों में सैकड़ों बीघा अन्य उपजाऊ फसलें भी कटान की भेंट चढ़ चुकी हैं।गन्ने की फसल के सहारे ही किसान इसकी बिक्री करके अपना पूरा परिवार चलाते हैं लेकिन अब उसे ही काटकर नदी अपने आगोश में ले रही है।मंगलवार सुबह 10 बजे तक गिरजा बैराज से 11776 क्यूसेक,शारदा बैराज से 84285 क्यूसेक व सरयू बैराज से 1609 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।इस पानी के छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।वर्तमान में एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर नीचे बह रही है।नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण कई तटीय गांवों के आसपास पानी पहुंचना शुरू हो गया है।जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है और सभी टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को मिलेगी नई गति, ‘हनुमान रथ’ हुआ रवाना

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी, राहत कार्यों के लिए हुआ आसान


गोण्डा 27 जुलाई,2026।
तहसील तरबगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम ऐलीपरसौली सहित आसपास के गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से विशेष राहत एवं रेस्क्यू वाहन "हनुमान रथ" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह विशेष वाहन अब बाढ़ के दौरान फंसे हुए लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू अभियान संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर विधायक तरबगंज श्री प्रेम नारायण पाण्डेय,  विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, माननीय एमएलसी श्री मंजू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


राहत सामग्री पहुंचाने और रेस्क्यू अभियान में बनेगा प्रभावी माध्यम

बाढ़ के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जब किसी गांव में कोई व्यक्ति पानी से घिरकर फंस जाता है अथवा गांवों के चारों ओर जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि सामान्य वाहनों का पहुंचना संभव नहीं होता। ऐसी विषम परिस्थितियों में "हनुमान रथ" राहत एवं बचाव कार्यों का एक प्रभावी साधन सिद्ध होगा।

इस विशेष वाहन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, पेयजल, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री शीघ्रता से पहुंचाई जा सकेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में भी यह वाहन अत्यंत उपयोगी रहेगा। यह वाहन माननीय विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।


प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त पहल से बढ़ेगा जनविश्वास


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित राहत एवं प्रभावी बचाव कार्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। "हनुमान रथ" के संचालन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आपदा की स्थिति में लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंचाना पहले की अपेक्षा अधिक सरल और प्रभावी होगा।

सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह वाहन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तरबगंज, ब्लॉक प्रमुख बेलसर, नगरपालिका अध्यक्ष नवाबगंज, खंड विकास अधिकारी बेलसर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डीएम ने अनाथ बालक को प्रदान किया 10 लाख की सहायता
*गोण्डा 27 जुलाई,2026*।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को जनपद में कोविड के कारण अनाथ हुए एक बालक को रू. 10 लाख की सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की है। जिलाधिकारी ने बताया कि मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजनान्तर्गत कोविड के कारण माता-पिता दोनों को खो चुके बच्चों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि फिक्स डिपाजिट कराया गया है। इस वर्ष करनैलगंज विकास खण्ड क्षेत्र के एक बच्चे के 23 वर्ष पूर्ण होने उये धनराशि रू. 10.00 लाख का चेक प्रदान किया गया है। चेक पाकर बालक ने मा० प्रधानमंत्री व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि इस योजना ने शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा के रूप में जो सहयोग दिया है, यह भविष्य के लिए एक मजबूत नींव है। इस प्रयास ने आत्मनिर्भर बनने और समाज में एक सार्थक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है, आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि इस सहायता का सदुपयोग कर, एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बनूँगा।

इसी तरह जिलाधिकारी ने उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत 04 बच्चों को स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया।

इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, संरक्षण अधिकारी नेहा श्रीवास्तव, आंकड़ा विश्लेषक शिवगोविन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।
कृषि विकास एवं किसान हितैषी योजनाओं की समीक्षा, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश


*आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं एफपीओ की बैठक में विभागीय समन्वय, नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने पर रहा विशेष जोर*


*गोण्डा 27 जुलाई,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संबंधित आत्मा (ATMA) गवर्निंग बोर्ड तथा किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, किसानों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देना रहा।

बैठक के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं किसान कल्याण से जुड़े प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, उद्यानिकी विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने, उनके माध्यम से किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र किसान तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों का नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन तथा एफपीओ को मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की नियमित समीक्षा करने एवं किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप कृषि निदेशक संतोष द्विवेदी, एलडीएम विनोद कुमार तिवारी, एआर कोआपरेटिव रवि शंकर चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, पशुपालन विभाग सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मीरापुर में धूमधाम से मनाया गया महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव
समाज सुधारक संतराम बी.ए. डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार भारतीय संविधान सभा के सदस्य को भारत रत्न घोषित किये जाने की मांग की


(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर।संवाददाता- महाराजा दक्ष प्रजापति सेवा समिति, मीरापुर के तत्वावधान में प्रजापति धर्मशाला में महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर किया गया।


सोमवार को कस्बें की प्रजापति धर्मशाला में आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हवन व पूजन के साथ हुआ।इसके उपरांत मौजूद अतिथियों व प्रजापति समाज के गणमान्य नागरिकों ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष विनय प्रजापति व उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रजापति,मंत्री मनीष प्रजापति व कोषाध्यक्ष रूप सिंह प्रजापति व शिक्षाविद मा० सुभाष प्रजापति ने मुख्य अथिति राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति,विशिष्ट अथिति भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय प्रजापति तथा पूर्व विधायक प्रत्याशी रमेश प्रजापति समेत अन्य जनपदों से आएं अतिथियों को माल्यार्पण व  अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान मौजूद जनसमूह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज को अपने बच्चों को शिक्षित कर उन्हें मजबूत बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज की भागीदारी हमेशा देश हित में रही है आजादी से लेकर आज तक प्रजापति समाज हमेशा देश हित में खड़ा रहा है।उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से एकजुट होकर देशहित में राजनीति व प्रशासनिक सेवाओं में अपनी भागदारी दर्ज कराने को कहा।विशिष्ट अतिथि रमेश प्रजापति ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, शिक्षा और संगठन पर बल दिया। साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र ने अग्रणी योगदान देने वाले समाज सुधारक संतराम बी.ए. व भारतीय संविधान सभा के सदस्य रहें डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार को भारत रत्न घोषित किये जाने की मांग सरकार से की।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल सुकरालिया गुरु जी,संचालन ओमप्रकाश प्रजापति व सन्दीप प्रजापति ने किया।इस दौरान समाजसेवी वेदप्रकाश आर्य,धर्मपाल प्रजापति,रविन्द्र प्रजापति,डॉ जयभगवान प्रजापति,भाजपा नेता अभिषेक गर्ग,सचिन ठाकुर,शिवकुमार प्रजापति,रूप सिंह प्रजापति,धर्मेन्द्र प्रजापति,राजपाल प्रजापति ,तिलकराम प्रजापति,सतीश प्रजापति मौजूद रहें।अंत में आयोजक समिति के विनय प्रजापति रविन्द्र प्रजापति,रूप सिंह व मा०सुभाष प्रजापति ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मीरापुर में आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव कार्यक्रम में मंचासीन अथिति व स्वागत करते प्रजापति समाज के लोग