नेशनल लाइव स्टॉक मिशन से बदली किसान की तकदीर, बकरी पालन से आत्मनिर्भर बने अशोक कुमार यादव
पशुपालन विभाग, जनपद मऊ द्वारा संचालित नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के अंतर्गत संचालित ब्रीड डेवलपमेंट ऑफ लाइव स्टॉक एंड पोल्ट्री योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए आय वृद्धि एवं रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण विकास खंड परदहा के ग्राम नसिरपुर निवासी अशोक कुमार यादव हैं, जिन्होंने योजना का लाभ लेकर बकरी पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
अशोक कुमार यादव ने बताया कि पहले वे गाय पालन कर किसी प्रकार अपना जीवनयापन करते थे, लेकिन अधिक मेहनत के बावजूद अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान उन्हें समाचार पत्रों एवं इंटरनेट के माध्यम से नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना की जानकारी मिली। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उन्होंने योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2023 में 100+5 बकरी इकाई की स्थापना हेतु आवेदन किया।
योजना के अंतर्गत उन्हें ₹6,90,700 की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने आधुनिक बकरी फार्म की स्थापना की। वर्तमान में उनके फार्म पर 124 बकरी/बकरे हैं तथा इस इकाई के माध्यम से 07 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध हुआ है। हरे चारे की व्यवस्था के लिए उन्होंने लगभग आधे एकड़ क्षेत्र में नेपियर घास की खेती भी की है।
श्री यादव ने बताया कि इस योजना से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब आवश्यकता पड़ने पर वे बकरियों की बिक्री कर अपनी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेते हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग एवं नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य किसानों एवं पशुपालकों से भी इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने की अपील की।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के माध्यम से इच्छुक पशुपालकों को वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक तरीके से पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ किसानों की आय में भी निरंतर वृद्धि हो रही है।
जनपद मऊ -: ट्रेन में बीमार महिला की फूली सांस, ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर रेलवे टिकट निरीक्षक आरपी यादव
आज वाराणसी सिटी से मऊ जंक्शन आने वाली कृषक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15007 मैं अचानक एक महिला यात्री की तबीयत काफी सीरियस हो गई बताया जा रहा है कि  ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई |

मऊ रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया देखते ही देखते रेलवे के डॉक्टर पुनीत राव वह टीम को बुलाकर मौके पर प्राथमिक उपचार ऑक्सीजन लेवल मेंटेन कर के एंबुलेंस से मऊ जिला अस्पताल भिजवाया गया और परिजनों को सूचित किया गया यात्री का नाम गोलू उम्र 30 वर्ष लग भग बताया जा रहा है यात्री मऊ जिले की निवासिनी बढुवा गोदाम की बताई जा रही हैं रेलवे ने मदद की मिसाल पेश की है.

तुरंत मदद पाने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ (RPF), टीटीई (TTE) या स्टेशन मास्टर से संपर्क करें ताकि तुरंत मेडिकल सहायता मिल सके।

तुरंत उठाए जाने वाले कदमरेल मदद ऐप या कॉल: तुरंत अखिल भारतीय रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करें या RailMadad ऐप के जरिए मेडिकल इमरजेंसी की शिकायत दर्ज करें।

स्टाफ से संपर्क करें: स्टेशन पर मौजूद किसी भी रेलवे कर्मचारी, टिकट कलेक्टर (TTE), या सुरक्षा बल (RPF/GRP) को तुरंत बताएं।प्राथमिक उपचार: यदि स्टेशन पर वन-स्टॉप सेंटर या मेडिकल रूम (First Aid Room) उपलब्ध है,
जनपद मऊ -: मऊ में TSI केदार नाथ का वीडियो वायरल, एएसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मऊ। जनपद मऊ में यातायात शाखा में तैनात टीएसआई (TSI) केदार नाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अनुशासनहीनता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों में कितनी सच्चाई है।
जनपद मऊ -: मऊ को मिलेगी आधुनिक ओपन पार्क जिम की सौगात, निर्माण कार्य तेज
मऊ। जनपद मऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों तथा नगर पालिका के सहयोग से एक आधुनिक ओपन पार्क जिम का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह पार्क जिम तैयार होने के बाद आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

इस पार्क जिम के शुरू होने से शहर के लोगों को सुबह-शाम व्यायाम करने के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

खासकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और फिटनेस को बढ़ावा देने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

नगर पालिका के अनुसार निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को नि:शुल्क व्यायाम का बेहतर विकल्प मिलेगा।

यह परियोजना मऊ शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ स्वस्थ और फिट समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
जनपद मऊ -: घोसी सांसद राजीव राय की जमीन तक रास्ते का विवाद गहराया, पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल बोले- प्रशासन कराए स्थायी समाधान
मऊ। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय की जमीन तक रास्ते को लेकर चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष अरशद जमाल भी खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि विवादित स्थल का निरीक्षण और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट है कि एक तरफ नगर पालिका की पोखरी की भूमि है और दूसरी तरफ अनिल यादव की निजी जमीन है। दोनों के बीच किसी प्रकार का सार्वजनिक रास्ता न तो मौके पर मौजूद है और न ही राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

अरशद जमाल ने कहा कि इस संबंध में नगर पालिका परिषद की ओर से प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि आए दिन होने वाले विवाद पर हमेशा के लिए विराम लग सके।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी पक्ष का रास्ते पर वैधानिक अधिकार है तो उसे कानून के अनुसार सुनिश्चित किया जाए और यदि ऐसा कोई अधिकार नहीं है तो प्रशासन स्पष्ट निर्णय लेकर अनावश्यक विवाद समाप्त कराए।

गौरतलब है कि सांसद राजीव राय की जमीन तक रास्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में विवाद बना हुआ है। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

अब नगर पालिका अध्यक्ष के बयान के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। प्रशासन की ओर से मामले में क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
जनपद मऊ: घोसी पुलिस की साइबर टीम ने पीड़ित के ₹5,500 कराए वापस
मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर अपराध रोकथाम एवं जनजागरूकता अभियान के तहत घोसी थाना पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के ₹5,500 वापस करा दिए।

जानकारी के अनुसार, अमन पुत्र अंशुमान निवासी बनाफा, थाना घोसी, जनपद मऊ के साथ अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन फ्रॉड कर ₹5,500 की ठगी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने समय रहते साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी घोसी एवं प्रभारी निरीक्षक घोसी के नेतृत्व में थाना घोसी की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया और पीड़ित की फ्रॉड हुई पूरी धनराशि ₹5,500 उसके खाते में वापस करा दी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि वापस कराई जा सके।
नवागत एडीएम प्रवेंद्र कुमार से व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
मऊ। नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रवेंद्र कुमार से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजि.), मऊ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान एडीएम प्रवेंद्र कुमार ने मऊ जिले और यहां के व्यापारिक माहौल को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की।

बैठक में मऊ शहर के व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान, बाजार व्यवस्था और व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन जिले के विकास और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर व्यापारी नीरज अग्निवेश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (मनोनीत), अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जनपद मऊ -: मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने जनसुनवाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने जनपद में जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक के दौरान जनसुनवाई से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने और समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा।
मऊ में कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ कार्यालय पर सोमवार को भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने ज्ञान, सादगी, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को नई दिशा दी। उनका जीवन युवाओं को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श और विचार सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उदय प्रताप राय, मनोज गिहार, महक पांडेय, हफीजुर्रहमान, रामकेश सिंह पटेल, फ़हद क़ादिर, मोती राम, आकाश गिहार, मनोज कुमार राय, विनोद कुमार, राजेन्द्र कुमार, पंडित सीता राम एवं ई. रमेश यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनपद मऊ -: अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई; अस्पताल सील
मधुबन (मऊ): मधुबन क्षेत्र के खीरीकोठा में संचालित विमला सेवा सदन नामक कथित अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान एक विवाहिता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापेमारी की और जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि खीरीकोठा स्थित विमला सेवा सदन बिना आवश्यक मानकों और वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यदि अस्पताल के संचालन में नियमों का उल्लंघन और लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।