जनपद मऊ -: मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने जनसुनवाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने जनपद में जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक के दौरान जनसुनवाई से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने और समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा।
मऊ में कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ कार्यालय पर सोमवार को भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने ज्ञान, सादगी, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को नई दिशा दी। उनका जीवन युवाओं को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श और विचार सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उदय प्रताप राय, मनोज गिहार, महक पांडेय, हफीजुर्रहमान, रामकेश सिंह पटेल, फ़हद क़ादिर, मोती राम, आकाश गिहार, मनोज कुमार राय, विनोद कुमार, राजेन्द्र कुमार, पंडित सीता राम एवं ई. रमेश यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनपद मऊ -: अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई; अस्पताल सील
मधुबन (मऊ): मधुबन क्षेत्र के खीरीकोठा में संचालित विमला सेवा सदन नामक कथित अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान एक विवाहिता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापेमारी की और जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि खीरीकोठा स्थित विमला सेवा सदन बिना आवश्यक मानकों और वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यदि अस्पताल के संचालन में नियमों का उल्लंघन और लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी मनीष शर्राफ को ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त
जनफद मऊ: जनपद के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी मनीष शर्राफ को ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद मनीष शर्राफ ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सभी स्वर्णकार बंधुओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस नियुक्ति पर स्वर्णकार समाज एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जनपद मऊ -: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर समाजवादी पार्टी का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों में न्याय की मांग उठाई।

धरना-प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

ज्ञापन में जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई, संस्थान के संरक्षण तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

पार्टी नेताओं का कहना था कि जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण संस्थान है

उसके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मऊ नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल की राजनीतिक कार्यशैली और पुराने मामलों को लेकर फिर चर्चा
मऊ। नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष अरशद जमाल एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं के केंद्र में हैं। वर्तमान में वह बहुजन समाज पार्टी के समर्थन से नगर पालिका अध्यक्ष हैं, लेकिन हाल के दिनों में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ए.के. शर्मा के विभिन्न कार्यक्रमों में देखा गया है। इसे लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं।
अरशद जमाल का राजनीतिक जीवन पहले भी विवादों में रहा है। चुनावी हलफनामों और सार्वजनिक अभिलेखों में उनके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मुकदमों का उल्लेख मिलता रहा है।
स्थानीय स्तर पर उनके द्वारा निर्मित एक भवन "मसकन" भी चर्चा का विषय बना रहा है। कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन निर्माण में भूमि संबंधी अनियमितताएं हुई हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी की कोई अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विपक्षी दलों और स्थानीय नागरिकों के बीच अरशद जमाल की राजनीतिक सक्रियता, विभिन्न दलों के नेताओं से उनके संबंध और उनके पुराने विवादित मामलों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।
जनपद मऊ -: दोहरीघाट (मऊ): न्यायिक अभिरक्षा में युवक की मौत के बाद पूर्व सांसद अतुल राय ने परिजनों से की मुलाकात
दोहरीघाट, मऊ। न्यायिक अभिरक्षा में दोहरीघाट निवासी युवक विक्रम डोम की मौत के बाद घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

परिजनों ने बताया कि विक्रम के खिलाफ एक पुराना मुकदमा चल रहा था। वह पिछले 4–5 तारीखों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो पाया था, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। परिवार का आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने परिवार को हर संभव कानूनी सहायता दिलाने का भरोसा दिया और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।