सपा ने प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का माॅगा इस्तीफा
*जनहित के मुद्दो पर संघर्ष करना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकारः देवी प्रसाद चौधरी
*पुलिस छावनी में तब्दील रहा सपा कार्यालय
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेकर उनके साथ अभद्रता करना लोकतांत्रिक मूल्यो पर गंभीर प्रश्न खड़े करते है। यह आरोप समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने धरना प्रदर्शन के दौरान कही। प्रदर्शन को देखते हुए सपा कार्यालय लोहियाट्रस्ट के अलावा पूरा कचहरी क्षेत्र पुलिस प्रशासन ने घेर रखा था। कटरा कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को उनके घर से बुलाकर कार्यालय पहुॅचाया। कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष को बुलाने की माॅग कर रहे थे। पुलिस छावनी में तब्दील रहा कार्यालय। प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित माॅग पत्र जिलाधिकारी को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार को सौंपा गया। पत्रक में माॅग की गई कि पेपर लीक परीक्षा के दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त किया जाय। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को समुचित चिकित्सा व्यवस्था करते हुए तत्काल रिहाई की जाय। जंतर-मंतर पर छात्रो के ऊपर लाठी चार्ज घटना की न्यायायिक जाॅच कराई जाय। आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओ के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाय। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस से डरने वाले नही है। लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना, शांतिपूर्वक विरोध करना और जनहित के मुद्दो पर संघर्ष करना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकार है। समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यो, संविधान और जनता के अधिकारो की रक्षा के लिए प्रतिबद्व रही है। हमें विश्वास है कि लोकतंत्र की शक्ति किसी भी दमनकारी प्रयास से अधिक मजबूत है। पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया नही जा सकता है। उन्होने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता किसी प्रकार के दमन से डरने वाले नही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि पुलिस लाठी चार्ज करे या जेल भेजे कार्यकर्ता डरने वाले नही है। कहा कि सरकार के दिन लद गये है आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हे सबक सिखाने का काम करेगी।
धरना प्रदर्शन में रोहित शुक्ला, दामोदर प्रसाद मौर्या, आदर्श यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती, संतोष गौतम, अनीस खान, जैन कुशवाहा, सत्यप्रकाश यादव, इन्दु कुमारी, अशोक यादव, अमरेश सोनकर, रवि यादव, अभय यादव, जुम्मन खान, डा. शक्ति श्रीवास्तव, रंजीत फौजी, राजकुमार यादव, आकाश यादव, जाहिद अख्तर, सैफ अंसारी, सुरेश पटेल, कन्हैया याद, शिवपूजन यादव, कान्धा यादव, आकांक्षा यादव, दिव्या गुप्ता, राममिलन यादव, अजय सोनकर, चिन्तामणि यादव, बलराम यादव, रमाशंकर कोल, राकेश यादव, अंकुर यादव, मेवालाल प्रजापति, रामराज यादव, दीनानाथ प्रजापति, उपेन्द्र तिवारी, रामजी यादव, जमाल अहमद, गोलू बिन्द, धीरेन्द्र सिंह, अनुराग तिवारी, वीरेन्द्र यादव, धनंजय सिंह, पिन्टू यादव, विजय यादव, विनोद पासी, गणेश केसरी, पियुष यादव आदि सैकड़ो लोग शामिल थे। पुलिस ने पार्टी के कई नेताओ व पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट भी किया था।![]()

*जनहित के मुद्दो पर संघर्ष करना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकारः देवी प्रसाद चौधरी

मीरजापुर 18 जुलाई 2026- गुरु पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम चुनार पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
केराकत। जौनपुर
युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Mirzapur हलिया विकास खंड के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा मैदान में बुधवार को "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छानबे विधायक रिंकी कोल, एसडीएम अजीत कुमार और बीडीओ विमल प्रकाश पाण्डेय ने आम, पीपल, बरगद, सीताफल एवं महुआ के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। छानबे विधायक रिंकी कोल ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रधानमंत्री की प्रेरणा से संचालित हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। एसडीएम अजीत कुमार ने ग्रामीणों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की भी अपील की। वहीं बीडीओ विमल प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। हथेड़ा के बिरसा मुंडा मैदान में बुधवार को 51 पौधों का रोपण किया गया। जिनकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, कानूनगो शिव कुमार चौबे, लेखपाल सर्वेश सिंह, पंचायत सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, रोजगार सेवक स्कन्द दुबे, तुलसी दास पाल, जनार्दन कोल, शशिकांत पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
-पथराव के बाद लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी घायल, घंटों बाधित रहा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग
- दो घायल, रात तीन बजे हुए हादसे से कुदारन गांव में मचा कोहराम
Jul 27 2026, 20:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k