जनपद मऊ -: घोसी में ईंट भट्ठा मालिकों की बैठक, ईंटों के दाम बढ़ाने पर बनी सहमति
घोसी, मऊ। स्थानीय ईंट भट्ठा मालिकों की एक बैठक में बढ़ती उत्पादन लागत, डीजल की कीमत, मजदूरी और परिवहन खर्च को देखते हुए ईंटों के दाम बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता भट्ठा संघ के घोसी ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू यादव ने की।
बैठक में वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू भाई ने कहा कि लगातार बढ़ती लागत के बीच उद्योग को सुचारु रूप से चलाने और भट्ठा कारोबार को बचाए रखने के लिए ईंटों का उचित मूल्य निर्धारण आवश्यक है। इस दौरान नई दरें जल्द लागू करने को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में सर्वेश यादव, एहतेशाम, संजय सिंह परमार, धनंजय चौहान, महेंद्र चौहान, मनोज यादव, अख्तर खान, अरविंद सिंह और सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में ईंट भट्ठा मालिक मौजूद रहे।
Jul 26 2026, 19:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1