पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं के कारण जान गंवाने वाले छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ
जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में एक  कैंडल मार्च निकाला गया।

मार्च के दौरान पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

आयोजकों ने इन मुद्दों से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस नेताओं ने नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग भी की।
जनपद मऊ -: नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में मऊ में आज़ाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
मऊ। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में मऊ जनपद में भी पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गाज़ीपुर तिराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में नीले झंडे, बैनर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र लेकर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

आज़ाद समाज पार्टी के नेताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान गाज़ीपुर तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
मऊ में 14 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में पति-पत्नी दोषी, कोर्ट ने सुनाई 3-3 साल की सजा
मऊ। जनपद की एक अदालत ने 14 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी के मामले में पति-पत्नी को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाकर शमीम रिजवी की अदालत ने सुनाया।

मामला मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के बंदीघाट गांव का है। अभियोजन के अनुसार, 22 नवंबर 2012 को शिकायतकर्ता योगेश्वर विश्वकर्मा धान की फसल कटाई के संबंध में पूछताछ करने गए थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। गोली योगेश्वर विश्वकर्मा की आंख के पास लगी, जिससे उनकी आंख की रोशनी चली गई।

मुकदमे के दौरान यह भी सामने आया कि 18 जनवरी 2013 को आरोपियों ने पीड़ित को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस विवेचना के बाद वीरेंद्र, बृजनाथ और सावित्री देवी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश कर आरोप सिद्ध किए।

सभी साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने बृजनाथ विश्वकर्मा और सावित्री देवी को हत्या के प्रयास एवं गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास तथा कुल ₹10,000-₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में भी उन्हें दो-दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। सभी सजाएं नियमानुसार चलेंगी। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि जमा अर्थदंड का 75 प्रतिशत घायल योगेश्वर विश्वकर्मा को दिया जाए। वहीं, तीसरे आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा की मृत्यु हो जाने के कारण उनके विरुद्ध कार्यवाही समाप्त कर दी गई।
जनपद मऊ -: थाना रामपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 2 अदद मोबाइल( कुल कीमत 21500) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द
मऊ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मऊ श्री कमलेश बहादुर, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनूप कुमार जी के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मधुबन महोदय श्री दिनेशदत्त मिश्रा व थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सरोज के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर साईबर टीम द्वारा आज दिनांक 25.07.2026 को पूर्व में गुम हुए मोबाइल जिनकी गुमशुदगी थाना रामपुर जनपद मऊ पर आवेदक के प्रार्थनापत्र के आधार पर दर्ज की गयी थी ।

उक्त मोबाइल को भारत सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ट्रेसबिलिटी के आधार पर बरामद कर निम्नाकिंत आवेदक के मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया गया ।

रजनीश तिवारी निवासी कंधरापुर थाना रामपुर जनपद मऊ
मोबाइल-  रियलमी RBS9521IN  अनुमानित कीमत 12500/-

श्यामसुन्दर निवासी कुतुबपुर थाना रामपुर जनपद मऊ
मोबाइल- रेडमी 9A अनुमानित कीमत- 9000/- गुमस्थान- कुतुबपुर बाजार थाना रामपुर जनपद मऊ

1. उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया
2.उ0नि0 अनुराधा
3.का0 आ0 नीरज शर्मा
4.का0 नीलेश मिश्रा
मऊ में माँ शीतला मंदिर निर्माण कार्य धीमा; नवरात्र से पहले भक्तों को चिंता
"मऊ मे बारिश बनी बाधा"

मऊ जनपद में माँ शीतला के विशाल मंदिर निर्माण की तैयारियां इन दिनों बारिश के कारण प्रभावित हो गई हैं।

लगातार हो रही वर्षा से निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे समय पर कार्य पूरा होने को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नवरात्र के दौरान माँ शीतला के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।

यदि मंदिर परिसर और आसपास का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तथा गड्ढों को नहीं भरा गया, तो श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लोगों के अनुसार बारिश के चलते कई दिनों तक निर्माण कार्य बाधित रहा, जिससे मजदूरों का काम भी प्रभावित हुआ। इसके बावजूद श्रद्धालु बारिश के बीच भी माँ शीतला के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मंदिर निर्माण जल्द पूरा होने की कामना कर रहे हैं।
7⁷ऊऊऊ
श्रद्धालुओं ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि मौसम सामान्य होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि नवरात्र से पहले मंदिर परिसर पूरी तरह तैयार हो सके और भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मऊ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता और तीन भाइयों पर छोटे भाई पर जानलेवा हमले का आरोप
मऊ। जनपद मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पिता और तीन भाइयों ने मिलकर परिवार के सबसे छोटे सदस्य प्रशांत सिंह पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कान पर गहरी चोट आई है और पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।

घायल प्रशांत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने उनकी मां के जीवित रहते दूसरी शादी कर ली थी। वह लंबे समय से पिता के कथित अवैध खनन और अन्य गलत गतिविधियों का विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि इसी कारण पिता और भाई उनसे रंजिश रखते हैं तथा उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा भी नहीं देना चाहते।

प्रशांत के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे उनके तीनों भाई उनके घर पहुंचे और कथित रूप से उनकी हिस्सेदारी को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई और बाद में लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह उन्हें बचाया जा सका।

घटना की सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए परदहां ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में सरायलखंसी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मऊ: कोईरियापार में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
जनपद मऊ के कोईरियापार पार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
मऊ–छपरा ट्रेन से एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने से फैली सनसनी

मऊ: रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में खड़ी मऊ–छपरा ट्रेन से एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती कार्रवाई के दौरान घटना स्थल को लेकर जीआरपी और जिला पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर कई घंटे तक असमंजस की स्थिति बनी रही।

बाद में जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवक की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।