जनपद मऊ -: घोसी चीनी मिल परिसर में लगाई जाएगी सोलर स्ट्रीट लाइट

मऊ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर घोसी चीनी मिल परिसर में 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

इस पहल से परिसर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी, जिससे सुरक्षा और आवागमन दोनों में सुविधा मिलेगी।
जनपद मऊ -: घोसी चीनी मिल परिसर में लगाई जाएगी सोलर स्ट्रीट लाइट

मऊ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर घोसी चीनी मिल परिसर में 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

इस पहल से परिसर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी, जिससे सुरक्षा और आवागमन दोनों में सुविधा मिलेगी।
जनपद मऊ -: घोसी चीनी मिल परिसर में लगाई जाएगी सोलर स्ट्रीट लाइट

मऊ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर घोसी चीनी मिल परिसर में 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

इस पहल से परिसर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी, जिससे सुरक्षा और आवागमन दोनों में सुविधा मिलेगी।
मऊ में मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत तीन किसानों को मिले ट्रैक्टर, विधायक और डीएम ने सौंपी चाबी
मऊ। मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत शुक्रवार को मऊ जिले के तीन किसानों को ट्रैक्टर वितरित किए गए। ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को मधुबन विधायक राम विलास चौहान और जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग से किसानों की खेती अधिक आसान, तेज और लाभकारी बनेगी।

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि ट्रैक्टर मिलने से किसानों के कृषि कार्यों में सुविधा होगी तथा खेती की लागत और समय दोनों में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत जिन किसानों का चयन हुआ, उनमें भैसा नई बाजार निवासी प्रदीप गुप्ता, अछार निवासी भरत सिंह यादव और बिजाबे कटघरा शंकर निवासी मुन्नालाल यादव शामिल हैं। तीनों किसानों को कार्यक्रम में ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई।

मधुबन विधायक राम विलास चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की सभी किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर प्राप्त करने वाले किसानों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री, शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
मऊ अज्ञात कारणों से युवती ने लगाई फांसी परिवार में मचा कोहराम
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार गांव (मौर्य बस्ती) में एक युवती की फांसी लगाने से मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मऊ रोवर तकनीक से कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास की भूमि की पैमाइश का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मऊ आधुनिक तकनीक से भूमि सीमांकन में आएगी पारदर्शिता और सटीकता: जिलाधिकारी

भूमि संबंधी कार्यों में आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर जिलाधिकारी ने दिया जोर

जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से भूमि पैमाइश एवं सीमांकन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने GNSS-RTK आधारित डिजिटल सर्वे तकनीक (रोवर तकनीक) के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास की भूमि की हो रही पैमाइश का निरीक्षण किया। पैमाइश के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं सर्वे टीम द्वारा आधुनिक GNSS Rover उपकरण का प्रयोग किया गया। इस तकनीक के माध्यम से भूमि के विभिन्न बिंदुओं का सटीक डिजिटल लोकेशन डेटा प्राप्त किया गया। GNSS-RTK तकनीक में उपग्रह आधारित सिग्नल एवं रियल टाइम करेक्शन के माध्यम से भूमि की सीमाओं का अत्यंत सटीक निर्धारण किया जाता है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से पैमाइश की प्रक्रिया एवं तकनीकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि पैमाइश एवं सीमांकन कार्य में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए, जिससे पैमाइश कार्य में पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में तेजी लाई जा सकती है।

GNSS-RTK तकनीक के माध्यम से भूमि के प्रत्येक बिंदु का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सकता है, जिससे भविष्य में भूमि सीमांकन एवं अभिलेखों के सत्यापन में भी सुविधा होगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए तथा सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त आंकड़ों का सुरक्षित एवं व्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाए।

उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पैमाइश से भूमि संबंधी कार्यों में अधिक पारदर्शिता आएगी और नागरिकों को भूमि सीमांकन एवं पैमाइश से संबंधित सेवाएं अधिक शीघ्रता से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य से जुड़े भूमि पैमाइश के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य आमजन को बेहतर, तेज और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार,अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी सदर कुंवर सचिन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मऊ पुलिस लाइन में बनेगा आधुनिक अग्निशमन केंद्र, ₹18.22 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
मऊ। जनपद मऊ की पुलिस लाइन में अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र और बहुमंजिला आवासीय/अनावासीय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ 24 जुलाई 2026 से हो गया है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड, निर्माण इकाई वाराणसी द्वारा कराई जा रही है।

शासन द्वारा इस परियोजना के लिए ₹18.21 करोड़ (1821.97 लाख रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से ₹9.10 करोड़ (910.98 लाख रुपये) की धनराशि जारी की जा चुकी है। निर्माण कार्य का जिम्मा मेसर्स सूर्या इन्फ्राटेक, लखनऊ को दिया गया है। परियोजना को 23 जनवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना के तहत जी+9 (10 मंजिला) भवन का निर्माण किया जाएगा। भूतल से तीसरी मंजिल तक प्रशासनिक भवन रहेगा, जिसमें गैराज, बैरक, स्टाफ रूम, कार्यालय और स्टोर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रशासनिक भवन का कुल क्षेत्रफल 2160.26 वर्ग मीटर होगा।

वहीं चौथी से नौवीं मंजिल तक अग्निशमन विभाग के कर्मियों के लिए 3 टाइप-ए और 15 टाइप-बी आवास बनाए जाएंगे। टाइप-ए आवास का क्षेत्रफल 105 वर्ग मीटर तथा टाइप-बी आवास का क्षेत्रफल 90 वर्ग मीटर होगा।

भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें 13 यात्रियों की क्षमता वाली एक लिफ्ट, 8 यात्रियों की क्षमता वाली दूसरी लिफ्ट, दो सीढ़ियां, फायर फाइटिंग सिस्टम, जनरेटर और भूतल पर एक लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का भी प्रावधान किया गया है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद मऊ जिले की अग्निशमन सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और अग्निशमन कर्मियों को बेहतर कार्यस्थल एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जनपद मऊ की बेटी ने रचा इतिहास, पूरे जिले और पासी समाज का बढ़ाया मान!
जनपद मऊ के ग्राम–दरौरा, पोस्ट–करहां, तहसील–मुहम्मदाबाद गोहना की प्रतिभाशाली बेटी कुमारी अंशिका सरोज ने लखनऊ विश्वविद्यालय UGET-2026 प्रवेश परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में प्रथम स्थान तथा ओपन मेरिट में 9वीं रैंक प्राप्त कर पूरे मऊ जनपद, पासी समाज एवं उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

अंशिका ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.40% अंक प्राप्त किए।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), लखनऊ से पूरी की है।

अंशिका के पिता राजेन्द्र कुमार भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) में Assistant Director के पद पर लखनऊ में कार्यरत हैं। उनकी माता बबीता सरोज ने अपनी बेटी के संस्कार, शिक्षा और सफलता की मजबूत नींव रखी है।

परिवार की इस गौरवशाली उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है कि उनके छोटे भाई आदित्य सरोज ने भी इसी वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

यह सफलता केवल एक छात्रा की उपलब्धि नहीं, बल्कि गाँव दरौरा, मऊ जनपद, पासी समाज और देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है। अंशिका ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी सपना असंभव नहीं होता।

हम सभी मऊवासियों की ओर से कुमारी अंशिका सरोज एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

"बेटियाँ जब उड़ान भरती हैं, तो केवल अपना नहीं, पूरे परिवार, गाँव, समाज और जिले का नाम रोशन करती हैं।"

मऊ की बेटी – देश का गौरव।
मऊ के घोसी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है

जनपद मऊ -:पुलिस को यह सफलता रात में गश्त के दौरान मिली। घोसी कोतवाली पुलिस ने डाड़ी चट्टी के पास से पीवाताल निवासी विकास को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
जनपद मऊ -: करहाँ में स्मार्ट मीटर को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

मऊ करहाँ: क्षेत्र में डिजिटल यानी स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में करहाँ क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ स्मार्ट मीटर लगाने पहुँची बिजली विभाग की टीम को स्थानीय निवासियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

बिजली विभाग की टीम करहाँ के कुछ इलाकों में पुराने मीटर बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाने पहुँची थी। जैसे ही कर्मचारियों ने मीटर बदलना शुरू किया, स्थानीय लोग और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है और रीचार्ज खत्म होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

बिजली विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हो रही है। ग्रामीण उग्र होकर नारेबाजी कर रहे हैं और टीम को मीटर लगाने से रोक रहे हैं। कुछ लोग यह कहते भी सुने जा रहे हैं कि जब तक मीटरों की तेज़ रफ़्तार और ऊंचे बिलों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।

स्थानीय निवासियों का कहना है:ग्रामीणों का पक्ष अत्यधिक बिल: "पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर का बिल बहुत अधिक आ रहा है।"पारदर्शिता की कमी: "रीचार्ज कटने और रीडिंग में पारदर्शिता नहीं है, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।"
तत्काल बिजली कटौती: "डिजिटल मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कट जाती है।"

प्रशासन व बिजली विभाग का रुख दूसरी ओर, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर सरकार की योजना के तहत लगाए जा रहे हैं ताकि बिजली चोरी रोकी जा सके और उपभोक्ताओं को सही रीडिंग के अनुसार बिल मिले।

विभाग का दावा है कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और यदि किसी उपभोक्ता को बिल में कोई खराबी लगती है, तो उसकी जाँच कराई जाएगी।

फिलहाल,इस हंगामे  के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल हैऔर प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।